भोज प्रतिमा के पास वीआईपी रोड से बुधवार सुबह बड़े तालाब में कूदकर एक युवक ने जान दे दी। कोहेफिजा टीआई अनिल बाजपेयी के मुताबिक बुधवार सुबह नौ बजे भोज प्रतिमा के पास बड़े तालाब में खुदकुशी की सूचना मिली थी। पुलिस जब तक पहुंची, तब तक गोताखोर इमरान ने शव पानी से बाहर निकाल लिया था। मृतक की पहचान जैन कॉलोनी, करोंद निवासी 45 वर्षीय श्याम सिंह सिसोदिया के रूप में की गई। उनकी जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं रतलामी सेव वाले अनिल विजयवर्गीय के यहां काम करता हूं और उन्हीं के कारण मर रहा हूं। श्याम के भाई राम ने बताया कि इन दिनों मालिक उन्हें 300 रुपए रोजाना दे रहे थे। श्याम यहां 25 साल से हलवाई का काम कर रहे थे। इसके पहले उन्हें 500 रुपए मिलते थे। अनिल के भांजे अमित विजयवर्गीय ने बताया कि श्याम काफी लंबे समय से हमसे जुड़े हैं। बीच में उन्होंने हमारे यहां से काम छोड़ दिया था। एक साल पहले दोबारा लौट आए थे। लॉकडाउन के दौरान हमने उनकी आर्थिक और राशन से मदद भी की थी। कुछ दिनों तक उन्हें 300 रुपए दिए गए, फिलहाल वे पूरी मजदूरी ले रहे थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


भोज प्रतिमा के पास वीआईपी रोड से बुधवार सुबह बड़े तालाब में कूदकर एक युवक ने जान दे दी। कोहेफिजा टीआई अनिल बाजपेयी के मुताबिक बुधवार सुबह नौ बजे भोज प्रतिमा के पास बड़े तालाब में खुदकुशी की सूचना मिली थी। पुलिस जब तक पहुंची, तब तक गोताखोर इमरान ने शव पानी से बाहर निकाल लिया था। मृतक की पहचान जैन कॉलोनी, करोंद निवासी 45 वर्षीय श्याम सिंह सिसोदिया के रूप में की गई। उनकी जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं रतलामी सेव वाले अनिल विजयवर्गीय के यहां काम करता हूं और उन्हीं के कारण मर रहा हूं।

श्याम के भाई राम ने बताया कि इन दिनों मालिक उन्हें 300 रुपए रोजाना दे रहे थे। श्याम यहां 25 साल से हलवाई का काम कर रहे थे। इसके पहले उन्हें 500 रुपए मिलते थे। अनिल के भांजे अमित विजयवर्गीय ने बताया कि श्याम काफी लंबे समय से हमसे जुड़े हैं। बीच में उन्होंने हमारे यहां से काम छोड़ दिया था। एक साल पहले दोबारा लौट आए थे। लॉकडाउन के दौरान हमने उनकी आर्थिक और राशन से मदद भी की थी। कुछ दिनों तक उन्हें 300 रुपए दिए गए, फिलहाल वे पूरी मजदूरी ले रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/319fVmu
via IFTTT

No comments:

Post a Comment