गंदगी-भारत छोड़ो-मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत स्थानीय नगर पालिका परिषद कार्यालय में मंगलवार को स्वच्छता शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम द्वारा नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों एवं उपस्थित अन्य नागरिकों को कार्यालय में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी के आदेशानुसार कार्यक्रम प्रभारी नितिन मीना उपयंत्री एवं नोडल अधिकारी केके भावसार के निर्देशन में सभी वार्डो में स्थानीय जन प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों, व्यापारी संघ एवं स्वयं सहायता समूह के सहयोग से निकाय क्षेत्र के समस्त वार्डो में अलग-अलग स्थानों पर भ्रमण कर 756 नागरिकों को स्वच्छता की शपथ सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए दिलाई। मलिन बस्तियों में भ्रमण कर मां वैष्णवी, उज्जवल, तनवीर, स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से व्यक्तिगत शौचालयों का रखरखाव, साफ-सफाई एवं उपयोग, खुलें में शौच न जाने, के संबंध में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


गंदगी-भारत छोड़ो-मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत स्थानीय नगर पालिका परिषद कार्यालय में मंगलवार को स्वच्छता शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम द्वारा नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों एवं उपस्थित अन्य नागरिकों को कार्यालय में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी के आदेशानुसार कार्यक्रम प्रभारी नितिन मीना उपयंत्री एवं नोडल अधिकारी केके भावसार के निर्देशन में सभी वार्डो में स्थानीय जन प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों, व्यापारी संघ एवं स्वयं सहायता समूह के सहयोग से निकाय क्षेत्र के समस्त वार्डो में अलग-अलग स्थानों पर भ्रमण कर 756 नागरिकों को स्वच्छता की शपथ सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए दिलाई। मलिन बस्तियों में भ्रमण कर मां वैष्णवी, उज्जवल, तनवीर, स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से व्यक्तिगत शौचालयों का रखरखाव, साफ-सफाई एवं उपयोग, खुलें में शौच न जाने, के संबंध में जनजागरूकता अभियान चलाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YfxlvN
via IFTTT

No comments:

Post a Comment