नराग्र वाटिका ऑनलाइन वीसी के बाद मॉडल स्कूल का निरीक्षण करते हुए स्कूल में संचालित व्यवस्थाओं की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने मॉडल स्कूल की प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय को देखकर इसे अन्य स्कूलों के लिए अनुकरणीय स्कूल बताया। संस्था के प्राचार्य विवेक तिवारी ने मॉडल स्कूल में संचालित उमंग अभियान के बारे में भी आए हुए अधिकारियों एवं सांसद को विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मॉडल स्कूल में संचालित कॉलेज स्टाफ से भी चर्चा की एवं समस्याओं के बारे में जाना एवं आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
स्कूल बिल्डिंग में आई दरारों को लेकर सांसद दुर्गादास उइके ने नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग को इसे ठीक करने के निर्देश देने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं दिख रही है। संबंधित विभाग को इसकी जांच करने के लिए कहा जाएगा। जिला पंचायत सीईओ एमएल त्यागी ने पीआईयू से इसे ठीक कराने की बात कही। इस दौरान सीईओ दानिश अहमद खान पंचायत सरपंच कमलेश परते, आशीष वागद्रे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3azxwqS
via IFTTT
