काली रेत पर रायल्टी वसूली के मामले को लेकर आसपास के गांवों के दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर मालिकों ने तहसीलदार सौरभ शर्मा को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में ट्रैक्टर मालिकों ने बताया कि हम सब काली रेत का व्यापार करते हैं। पूर्व में 300 रुपए प्रति ट्राली रायल्टी जमा होती थीं, परन्तु अब 1200 रुपए ली जा रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि बिना रायल्टी के पकड़े जाने पर दस हजार रुपए अर्थदंड लगाया जाता था। अब तीस हजार रुपए का चालान काटे जाने लगे हैं। इस परिस्थिति में व्यापार करना बेहद परेशानी का कारण बना हुआ है। ऐसे में ट्रैक्टर की किस्त, चालक का वेतन आदि निकालने में समस्या आ रही है। ज्ञापन में उन्होंने सात दिवस में निराकरण करने की मांग की। अन्यथा हड़ताल पर जाने की बात कही है। ज्ञापन देने वालों मैं विक्रमसिंह, बनेसिह, तरवरसिह, भैरु, कालूसिंह, शोकत, तुलसीराम, मुकेश मोनू गुर्जर सहित 24 ट्रैक्टर मालिक मौजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


काली रेत पर रायल्टी वसूली के मामले को लेकर आसपास के गांवों के दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर मालिकों ने तहसीलदार सौरभ शर्मा को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
ज्ञापन में ट्रैक्टर मालिकों ने बताया कि हम सब काली रेत का व्यापार करते हैं। पूर्व में 300 रुपए प्रति ट्राली रायल्टी जमा होती थीं, परन्तु अब 1200 रुपए ली जा रही है।
ज्ञापन में कहा गया है कि बिना रायल्टी के पकड़े जाने पर दस हजार रुपए अर्थदंड लगाया जाता था। अब तीस हजार रुपए का चालान काटे जाने लगे हैं। इस परिस्थिति में व्यापार करना बेहद परेशानी का कारण बना हुआ है।
ऐसे में ट्रैक्टर की किस्त, चालक का वेतन आदि निकालने में समस्या आ रही है। ज्ञापन में उन्होंने सात दिवस में निराकरण करने की मांग की। अन्यथा हड़ताल पर जाने की बात कही है। ज्ञापन देने वालों मैं विक्रमसिंह, बनेसिह, तरवरसिह, भैरु, कालूसिंह, शोकत, तुलसीराम, मुकेश मोनू गुर्जर सहित 24 ट्रैक्टर मालिक मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34ivZ7z
via IFTTT

No comments:

Post a Comment