पत्नी सोने का हार मांग रही थी, पति ने लॉकडाउन का हवाला देकर कहा कि अभी हालात खराब हैं। जैसे ही सुधरेंगे मैं दिला दूंगा, पत्नी नहीं मानी, उसने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आजाद नगर पुलिस के अनुसार आलोक नगर में रहने वाली 24 वर्षीय सारथी पति सदाशिव सेठी ने दो दिन पहले जहर खा लिया था। उसने इलाज के दौरान सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। सदाशिव ने बताया कि वह प्लंबर है। चार साल पहले शादी हुई थी। दो बच्चे हैं। वे मूल रूप से उड़ीसा के जगन्नाथपुरी के रहने वाले हैं। सालों से यहां रह रहे हैं। चार साल से पत्नी सोने का हार मांग रही थी। उसे कहा था कि 2020 में हार दिलवा देगा। इस बार लॉकडाउन लगने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई। कई जगह निर्माण काम बंद होने से उसे बिलकुल कामकाज नहीं मिल रहा था। उसने दूसरे काम करने का प्रयास किया, लेकिन वहां भी उसे सफलता नहीं मिली। घर में काफी आर्थिक तंगी आ गई थी। उसने पत्नी को काफी समझाया कि बाद में हार दिलवा देंगे, लेकिन वह नहीं मानी। उसे कुछ समय बाद मायके जाना था। इसलिए उसने धैर्य खो दिया। आखिर में उसने जहर खा लिया। जांचकर्ता एसआई एचएस मरावी का कहना है कि महिला की मौत में हार नहीं दिलाने की बात सामने आई है। अभी मायके वालों के बयान भी लिए जाएंगे। उसके बाद स्थिति साफ होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Stubbornness of gold necklace, husband said condition worsened in Corona, will take later, wife dies


पत्नी सोने का हार मांग रही थी, पति ने लॉकडाउन का हवाला देकर कहा कि अभी हालात खराब हैं। जैसे ही सुधरेंगे मैं दिला दूंगा, पत्नी नहीं मानी, उसने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आजाद नगर पुलिस के अनुसार आलोक नगर में रहने वाली 24 वर्षीय सारथी पति सदाशिव सेठी ने दो दिन पहले जहर खा लिया था। उसने इलाज के दौरान सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। सदाशिव ने बताया कि वह प्लंबर है। चार साल पहले शादी हुई थी। दो बच्चे हैं। वे मूल रूप से उड़ीसा के जगन्नाथपुरी के रहने वाले हैं। सालों से यहां रह रहे हैं। चार साल से पत्नी सोने का हार मांग रही थी। उसे कहा था कि 2020 में हार दिलवा देगा। इस बार लॉकडाउन लगने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई। कई जगह निर्माण काम बंद होने से उसे बिलकुल कामकाज नहीं मिल रहा था। उसने दूसरे काम करने का प्रयास किया, लेकिन वहां भी उसे सफलता नहीं मिली। घर में काफी आर्थिक तंगी आ गई थी। उसने पत्नी को काफी समझाया कि बाद में हार दिलवा देंगे, लेकिन वह नहीं मानी। उसे कुछ समय बाद मायके जाना था। इसलिए उसने धैर्य खो दिया। आखिर में उसने जहर खा लिया। जांचकर्ता एसआई एचएस मरावी का कहना है कि महिला की मौत में हार नहीं दिलाने की बात सामने आई है। अभी मायके वालों के बयान भी लिए जाएंगे। उसके बाद स्थिति साफ होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Stubbornness of gold necklace, husband said condition worsened in Corona, will take later, wife dies


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h9wuV5
via IFTTT

No comments:

Post a Comment