अगस्त माह में जिले में कोरोना संक्रमण दर सबसे अधिक हो गई है। माह में 18 दिनों में जिले में 163 नए मरीज सामने आए, जबकि महज आठ दिनों में 100 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। मंगलवार को 15 नए पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद मरीजों की संख्या 400 पहुंच गई है। मंगलवार को बैतूल शहर में 8, पाथाखेड़ा में 3, बगडोना में 1, आमला में 2, आठनेर में 1 में कोरोना मिला। वहीं तीन लोगों ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। स्वस्थ लोगों की संख्या 288 हो गई है। अब जिले में 106 एक्टिव केस हैं।
शहर के आर्यपुरा टिकारी में पॉजिटिव के प्रथम संपर्क में आकर 50 साल का पुरुष, लोहिया वार्ड में एक ही परिवार के 19 साल का युवक, 20 साल की युवती, 40 साल की महिला तथा 50 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं कोठीबाजार में 37 साल की युवती तथा 50 साल का पुरुष व गोठाना में 28 साल का युवक पॉजिटिव निकला।
पाथाखेड़ा के पटेल वार्ड में 27 साल की युवती तथा 52 साल की महिला व गुरुनानक वार्ड में 50 साल का पुरुष तथा बगडोना में 36 साल का युवक पॉजिटिव निकला। इधर जिले के आमला के बल्लाचाल में भंडारा महाराष्ट्र से लौटा 22 साल का युवक तथा वार्ड नंबर 1 में 31 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा आठनेर के दुर्गा वार्ड में 34 साल का युवक भी संपर्क में आकर पॉजिटिव आया।
आठ दिन में 100 हुए मरीज
जिले में लॉकडाउन के दौरान कोरोना मरीजों की संख्या बहुत कम थी। अगस्त माह में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई। 10 अगस्त तक 8042 सैंपलों की जांच में 300 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद आठ दिन में महज 1288 सैंपलों की जांच में ही 100 लोग इस बीमारी की चपेट में आ गए। इस बीच औसतन एक दिन में 12 मरीज सामने आए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YcMDS5
via IFTTT
