शहर सहित जिले में बारिश का मौसम बना होने के बावजूद तेज बारिश के दौर का इंतजार है। मौसम विभाग दो दिनों से जिले में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी कर रहा था लेकिन सोमवार को बारिश के पूर्वानुमान की बजाय दिन में धूप निकल आई। सोमवार को दिन में बूंदाबांदी के बाद दोपहर 2 बजे देवास रोड व इंदौर रोड से लगे इलाकों में हल्की बारिश हुई। हालांकि यह बारिश रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो सकी। दोपहर 3.30 बजे हल्की धूप निकल आई, जिसके कारण दिन में पारा भी आधा डिग्री बढ़ गया। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा। दिन में आर्द्रता 93 प्रतिशत होने से पूरे दिन उमस भी बनी रही। वहीं रात के तापमान में केवल 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट आई। रविवार-सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा। बंगाल की खाड़ी में बना एक सिस्टम सक्रिय होकर पूरे पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर बना हुआ है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sunlight rose during the day, mercury increased by half a degree


शहर सहित जिले में बारिश का मौसम बना होने के बावजूद तेज बारिश के दौर का इंतजार है। मौसम विभाग दो दिनों से जिले में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी कर रहा था लेकिन सोमवार को बारिश के पूर्वानुमान की बजाय दिन में धूप निकल आई। सोमवार को दिन में बूंदाबांदी के बाद दोपहर 2 बजे देवास रोड व इंदौर रोड से लगे इलाकों में हल्की बारिश हुई। हालांकि यह बारिश रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो सकी। दोपहर 3.30 बजे हल्की धूप निकल आई, जिसके कारण दिन में पारा भी आधा डिग्री बढ़ गया।

सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा। दिन में आर्द्रता 93 प्रतिशत होने से पूरे दिन उमस भी बनी रही। वहीं रात के तापमान में केवल 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट आई। रविवार-सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा। बंगाल की खाड़ी में बना एक सिस्टम सक्रिय होकर पूरे पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर बना हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sunlight rose during the day, mercury increased by half a degree


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Ysoc0
via IFTTT

No comments:

Post a Comment