फोन पे पर केश बैक देने का प्रलोभन देते हुए ठग ने महानंदानगर निवासी नरेश शर्मा के खाते से दस बार में 39 हजार रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर लिया। सेवानिवृत्त कर्मचारी शर्मा ने ठग को फोन पर एटीएम कार्ड संबंधी जानकारी दे दी थी इसके बाद वे ठगी के शिकार हुए लेकिन राज्य साइबर सेल को तत्काल घटना की जानकारी उन्होंने दे दी। निरीक्षक नरेंद्र गोमे ने बताया कि बैंक स्टेटमेंट के आधार पर ऑनलाइन कंपनी से पत्राचार किया गया। जिसके बाद उक्त कंपनी ने संबंधित ट्रांजेक्शन कैंसिल कर दिए। 19 अगस्त को शर्मा के खाते में राशि वापस आ गई। गोमे ने बताया कि कोई भी कंपनी केश बैक के लिए कॉल नहीं करती है। लोग ध्यान रखे कि इंटरनेट पर किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर सर्च नहीं करें। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


फोन पे पर केश बैक देने का प्रलोभन देते हुए ठग ने महानंदानगर निवासी नरेश शर्मा के खाते से दस बार में 39 हजार रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर लिया। सेवानिवृत्त कर्मचारी शर्मा ने ठग को फोन पर एटीएम कार्ड संबंधी जानकारी दे दी थी इसके बाद वे ठगी के शिकार हुए लेकिन राज्य साइबर सेल को तत्काल घटना की जानकारी उन्होंने दे दी।

निरीक्षक नरेंद्र गोमे ने बताया कि बैंक स्टेटमेंट के आधार पर ऑनलाइन कंपनी से पत्राचार किया गया। जिसके बाद उक्त कंपनी ने संबंधित ट्रांजेक्शन कैंसिल कर दिए। 19 अगस्त को शर्मा के खाते में राशि वापस आ गई। गोमे ने बताया कि कोई भी कंपनी केश बैक के लिए कॉल नहीं करती है। लोग ध्यान रखे कि इंटरनेट पर किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर सर्च नहीं करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E8hMiK
via IFTTT

No comments:

Post a Comment