पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 76वीं जयंती सद्भावना के रूप में मनाई गई। इस दौरान उनके कार्यकाल व जीवन पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
जिला कांग्रेस कार्यालय सीहोर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। वे एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री थे। जिन्होंने कंप्यूटर के महत्व को उसी समय समझ लिया था कि भविष्य में कंप्युटर के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं होगा।
पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने कहा कि राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। कार्यक्रम का संचालन सुनील दुबे ने किया। आभार नईम नवाब ने माना।
नवोदय में मनाया सद्भावना दिवस: श्यामपुर| जवाहर नवोदय विद्यालय श्यामपुर में गुरुवार को सद्भावना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य गीता शर्मा, उप प्राचार्य रीता खत्री ने किया। इस मौके पर प्रमेंद्र सिंह, मनोज कुमार पांडे, साधना शर्मा, कीर्ति राज सिंह राठौर आदि स्टॉफ मौजूद था।
पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर दी श्रद्धांजलि: शुजालपुर| नगर के सिटी मंडी के बीच स्थित तपोवन पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती गुरुवार को मनाई। ब्लॉक कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह राठौर, आशीष तिवारी, किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव पूर्व सरपंच अचल सिंह मेवाड़ा, पूर्व सरपंच घीसी लाल परमार, बाबूलाल मेवाड़ा आदि ने श्रद्धांजलि देकर अपने विचार व्यक्त किए।
पंचायती राज के माध्यम से गांवों को मनाया सशक्त: नसरुल्लागंज| गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सेठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने पंचायती राज के माध्यम से गांव को सशक्त बनाया। नगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि गांधी आईटी क्रांति के जनक हैं। उन्होंने फोन, कंप्यूटर को गांव-गांव पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया। युवाओ को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार दिया। गांव की प्रतिभाओं के लिए नवोदय स्कूल खोले।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aI8C8s
via IFTTT
No comments:
Post a Comment