विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी तेज हो गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत अौर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मालवा-निमाड़ की पांचों विधानसभा सीटों के पदाधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक ली। उन्होंने कहा कि सांवेर उपचुनाव में जिस तरह पार्टी एक पैटर्न बनाकर लड़ रही है, वैसे ही सभी सीटों पर लड़ना होगा। उन्होंने जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर की तारीफ करते हुए कहा- घर-घर तुलसी वितरण, स्वतंत्रता दिवस पर हर गांव में झंडावंदन और 174 स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान जैसे कार्यक्रम बेहद अहम है। सीएम ने भी सांवेर में चर्चा चौपाल की और वाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों को जोड़ने की पहल को सराहा। दोनों ने चुनाव प्रभारी और विधायक रमेश मेंदोला, मंत्री तुलसी सिलावट की भी तारीफ की। भाजपा के बड़े नेताओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह साफ कर दिया कि सांवेर उपचुनाव में जिस तरह से पार्टी तैयारी कर रही है। अब अन्य सीटों पर भी उसी तरह से तैयारियां चलेगी। बैठक में इंदौर से सोनकर, मेंदोला और मधु वर्मा शामिल हुए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी तेज हो गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत अौर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मालवा-निमाड़ की पांचों विधानसभा सीटों के पदाधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक ली। उन्होंने कहा कि सांवेर उपचुनाव में जिस तरह पार्टी एक पैटर्न बनाकर लड़ रही है, वैसे ही सभी सीटों पर लड़ना होगा। उन्होंने जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर की तारीफ करते हुए कहा- घर-घर तुलसी वितरण, स्वतंत्रता दिवस पर हर गांव में झंडावंदन और 174 स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान जैसे कार्यक्रम बेहद अहम है। सीएम ने भी सांवेर में चर्चा चौपाल की और वाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों को जोड़ने की पहल को सराहा। दोनों ने चुनाव प्रभारी और विधायक रमेश मेंदोला, मंत्री तुलसी सिलावट की भी तारीफ की। भाजपा के बड़े नेताओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह साफ कर दिया कि सांवेर उपचुनाव में जिस तरह से पार्टी तैयारी कर रही है। अब अन्य सीटों पर भी उसी तरह से तैयारियां चलेगी। बैठक में इंदौर से सोनकर, मेंदोला और मधु वर्मा शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ede1rW
via IFTTT

No comments:

Post a Comment