काेराेना संक्रमण के मरीजाें की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, हालांकि दूसरी ओर मरीज स्वस्थ हाेकर भी लाैट रहे हैं। शनिवार देर रात राजीव काॅलाेनी निवासी 42 वर्षीय युवक की रिपाेर्ट काेराेना पाॅजिटिव आई थी ताे रविवार काे रामसहाय मार्ग पर 71 वर्षीय बुजुर्ग की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। रविवार काे तहसीलदार आर.के. गुहा, मंडी थाना टीआई श्यामचंद्र शर्मा, बीएमओ डाॅ. कमल साेलंकी, नपा नाेडल अधिकारी बसंतसिंह रघुवंशी ने कंटेनमेंट एरिया बनाया। कांटेक्ट हिस्ट्री निकाली। हालांकि दाेनाें मरीजाें द्वारा कहीं भी आने-जाने की बात से इनकार किया है। सांस लेने में परेशानी हाेने पर कराया उपचार राजीव काॅलाेनी निवासी 42 वर्षीय युवक काे सांस लेने में परेशानी आ रही थी। वह 2-3 दिन से बीमार था। उसने दाे चिकित्सकाें से अपना उपचार भी कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। 31 जुलाई की रात 3 बजे तबीयत ज्यादा खराब हाेने पर वह सरकारी अस्पताल पहुंचा था। जहां से उसे उज्जैन रैफर कर दिया गया था। वहीं उसका सैंपल हुआ और रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। प्रशासन ने राजीव काॅलाेनी में कंटेनमेंट एरिया बनाकर परिवार काे हाेम क्वारेंटाइन कर दिया है। कहीं नहीं जाते थे फिर भी संक्रमण की चपेट में आए रामसहाय मार्ग निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग घर से कहीं भी बाहर नहीं जाते थे। बावजूद वह संक्रमण की चपेट में आ गए। उनकी तबीयत खराब हाेने पर परिजन ने चाैधरी अस्पताल में जांच कराई थी। यहां से उन्हें उज्जैन रैफर किया गया। उज्जैन सैंपल हाेने के बाद रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। प्रशासन ने रामसहाय मार्ग के एरिया काे कंटेनमेंट क्षेत्र बनाया है। अच्छी खबर : प्रशासन ने दाे कंटेनमेंट एरिया खाेले गुलाबबाई काॅलाेनी और जवाहर मार्ग क्षेत्र में मरीज मिलने पर क्षेत्र काे कंटेनमेंट एरिया बनाया था। गुलाबबाई काॅलाेनी के युवक व जवाहर मार्ग के दाे युवकाें की रिपाेर्ट निगेटिव आने के बाद रविवार काे प्रशासन द्वारा दाेनाें जगह के कंटेनमेंट एरिया काे खाेल दिया गया। बता दें कि अब तक शहर में 35 मरीज मिल चुके हैं। इसमें से 6 केस एक्टिव है ताे 26 स्वस्थ हाे चुके हैं, वहीं 3 की माैत हाे चुकी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Da Karena found infected, created a containment area


काेराेना संक्रमण के मरीजाें की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, हालांकि दूसरी ओर मरीज स्वस्थ हाेकर भी लाैट रहे हैं। शनिवार देर रात राजीव काॅलाेनी निवासी 42 वर्षीय युवक की रिपाेर्ट काेराेना पाॅजिटिव आई थी ताे रविवार काे रामसहाय मार्ग पर 71 वर्षीय बुजुर्ग की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। रविवार काे तहसीलदार आर.के. गुहा, मंडी थाना टीआई श्यामचंद्र शर्मा, बीएमओ डाॅ. कमल साेलंकी, नपा नाेडल अधिकारी बसंतसिंह रघुवंशी ने कंटेनमेंट एरिया बनाया। कांटेक्ट हिस्ट्री निकाली। हालांकि दाेनाें मरीजाें द्वारा कहीं भी आने-जाने की बात से इनकार किया है।
सांस लेने में परेशानी हाेने पर कराया उपचार
राजीव काॅलाेनी निवासी 42 वर्षीय युवक काे सांस लेने में परेशानी आ रही थी। वह 2-3 दिन से बीमार था। उसने दाे चिकित्सकाें से अपना उपचार भी कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। 31 जुलाई की रात 3 बजे तबीयत ज्यादा खराब हाेने पर वह सरकारी अस्पताल पहुंचा था। जहां से उसे उज्जैन रैफर कर दिया गया था। वहीं उसका सैंपल हुआ और रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। प्रशासन ने राजीव काॅलाेनी में कंटेनमेंट एरिया बनाकर परिवार काे हाेम क्वारेंटाइन कर दिया है। कहीं नहीं जाते थे फिर भी संक्रमण की चपेट में आए
रामसहाय मार्ग निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग घर से कहीं भी बाहर नहीं जाते थे। बावजूद वह संक्रमण की चपेट में आ गए। उनकी तबीयत खराब हाेने पर परिजन ने चाैधरी अस्पताल में जांच कराई थी। यहां से उन्हें उज्जैन रैफर किया गया। उज्जैन सैंपल हाेने के बाद रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। प्रशासन ने रामसहाय मार्ग के एरिया काे कंटेनमेंट क्षेत्र बनाया है।
अच्छी खबर : प्रशासन ने दाे कंटेनमेंट एरिया खाेले
गुलाबबाई काॅलाेनी और जवाहर मार्ग क्षेत्र में मरीज मिलने पर क्षेत्र काे कंटेनमेंट एरिया बनाया था। गुलाबबाई काॅलाेनी के युवक व जवाहर मार्ग के दाे युवकाें की रिपाेर्ट निगेटिव आने के बाद रविवार काे प्रशासन द्वारा दाेनाें जगह के कंटेनमेंट एरिया काे खाेल दिया गया। बता दें कि अब तक शहर में 35 मरीज मिल चुके हैं। इसमें से 6 केस एक्टिव है ताे 26 स्वस्थ हाे चुके हैं, वहीं 3 की माैत हाे चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Da Karena found infected, created a containment area


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i1LhBe
via IFTTT

No comments:

Post a Comment