तीन दिन पहले उज्जैन रोड पर लावारिस स्थिति में मिले रसायन से भरे टैंकर मामले की जांच में फिलहाल पुलिस के हाथ टैंकर मालिक के नाम के अलावा कुछ नहीं लगा है। हालांकि टैंकर में कौन सा रसायन है, उससे मानव जीवन व पर्यावरण पर क्या प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने टैंकर में भरे केमिकल का सैंपल भरा है। सोमवार तक इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस की आगे की जांच तय होगी। टीआई श्यामचंद्र शर्मा के अनुसार लावारिस अवस्था में मिले टैंकर में वेस्ट एसिड हो सकता है, क्योंकि अगर कोई अन्य रसायन होता तो उसे लावारिस छाेड़कर चालक नहीं भागता। चूंकि टैंकर में वेस्ट एसिड भरा होने की शिकायत पर ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, मगर तब तक चालक फरार हो चुका था। अगर सैंपल रिपोर्ट वेस्ट एसिड की आई तो पुलिस टैंकर मालिक इंदौर निवासी लालसिंह के सहारे नदी, खाल और सड़क किनारे खेतों में वेस्ट एसिड बहाने वाले गिरोह तक आसानी से पहुंच जाएगी। साथ ही इन्हें वेस्ट एसिड किन उद्योगों से मिल रहा है, इसका पता भी चल सकेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


तीन दिन पहले उज्जैन रोड पर लावारिस स्थिति में मिले रसायन से भरे टैंकर मामले की जांच में फिलहाल पुलिस के हाथ टैंकर मालिक के नाम के अलावा कुछ नहीं लगा है। हालांकि टैंकर में कौन सा रसायन है, उससे मानव जीवन व पर्यावरण पर क्या प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने टैंकर में भरे केमिकल का सैंपल भरा है। सोमवार तक इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस की आगे की जांच तय होगी।
टीआई श्यामचंद्र शर्मा के अनुसार लावारिस अवस्था में मिले टैंकर में वेस्ट एसिड हो सकता है, क्योंकि अगर कोई अन्य रसायन होता तो उसे लावारिस छाेड़कर चालक नहीं भागता। चूंकि टैंकर में वेस्ट एसिड भरा होने की शिकायत पर ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, मगर तब तक चालक फरार हो चुका था। अगर सैंपल रिपोर्ट वेस्ट एसिड की आई तो पुलिस टैंकर मालिक इंदौर निवासी लालसिंह के सहारे नदी, खाल और सड़क किनारे खेतों में वेस्ट एसिड बहाने वाले गिरोह तक आसानी से पहुंच जाएगी। साथ ही इन्हें वेस्ट एसिड किन उद्योगों से मिल रहा है, इसका पता भी चल सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fpks8d
via IFTTT

No comments:

Post a Comment