शराब के ठेकेदारों ने अपने दस्ते बना रखे हैं। पुलिस की तर्ज पर ये अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ते हैं और पीटते हैं। इस प्रकार की गुंडागर्दी करने वाले छह बदमाशों को राजेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। राजेंद्र नगर थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि आठ दिन पहले इन बदमाशों ने चोइथराम मंडी कलाली के पीछे अवैध शराब बेचने वाले युवक को मुखबिर की मदद से पकड़ा और ढाबे पर ले गए। वहां बांध कर पीटा। बदमाशों ने पिटाई वाला वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसी वीडियो के आधार पर महाकाल लिकर कॉन्ट्रैक्टर ग्रुप के आरोपी हंसराज, सत्येंद्र, नीलेश सिंह, सोनू सोलंकी, शिवा, राममिलन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दबिश देने के लिए शराब ठेकेदारों ने बना रखी हैं 20 टीमें भास्कर ने पड़ताल की तो पता चला है कि शहर में इस वर्ष ए और बी दो ग्रुपों को शराब के ठेके दिए गए हैं। एक ग्रुप महाकाल लिकर और दूसरा मां कस्तूरी के नाम से है। शहर में बाहर से आने वाली लाखों की अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए इन्होंने अपनी दबिश टीमें बना रखी हैं। इन टीमों को मोबाइल व गाड़ियां भी दे रखी हैं। इनमें बदमाश प्रवृत्ति के लोगों को तैनात कर डंडे व हथियार भी थमा दिए हैं। इन्हें केवल निगरानी रखना चाहिए और पुलिस को सूचना देकर अवैध शराब पकड़वाना चाहिए। लेकिन ये बदमाश अवैध शराब कारोबारियों को खुद पकड़ कर खुद ही पीटते हैं। ठेकेदार बोले- बाहर से आती है लाखों की अवैध शराब आईजी विवेक शर्मा ने टीआई की जिम्मेदारी तय करते हुए कहा है कि यदि अवैध शराब की सूचना मिली तो टीआई जिम्मेदार होंगे। उधर ठेकेदारों का आरोप है कि शहर में बाहर से लाखों की अवैध शराब आ रही है। लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती। कई बार उनकी टीमें सूचना देती हैं तो थाने के जवान या अधिकारी उन्हें लेन-देन कर छोड़ देते हैं। ऐसे में उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Six arrested for beating a young man by accusing him of selling illegal liquor


शराब के ठेकेदारों ने अपने दस्ते बना रखे हैं। पुलिस की तर्ज पर ये अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ते हैं और पीटते हैं। इस प्रकार की गुंडागर्दी करने वाले छह बदमाशों को राजेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
राजेंद्र नगर थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि आठ दिन पहले इन बदमाशों ने चोइथराम मंडी कलाली के पीछे अवैध शराब बेचने वाले युवक को मुखबिर की मदद से पकड़ा और ढाबे पर ले गए। वहां बांध कर पीटा। बदमाशों ने पिटाई वाला वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
इसी वीडियो के आधार पर महाकाल लिकर कॉन्ट्रैक्टर ग्रुप के आरोपी हंसराज, सत्येंद्र, नीलेश सिंह, सोनू सोलंकी, शिवा, राममिलन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

दबिश देने के लिए शराब ठेकेदारों ने बना रखी हैं 20 टीमें

भास्कर ने पड़ताल की तो पता चला है कि शहर में इस वर्ष ए और बी दो ग्रुपों को शराब के ठेके दिए गए हैं। एक ग्रुप महाकाल लिकर और दूसरा मां कस्तूरी के नाम से है। शहर में बाहर से आने वाली लाखों की अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए इन्होंने अपनी दबिश टीमें बना रखी हैं। इन टीमों को मोबाइल व गाड़ियां भी दे रखी हैं। इनमें बदमाश प्रवृत्ति के लोगों को तैनात कर डंडे व हथियार भी थमा दिए हैं। इन्हें केवल निगरानी रखना चाहिए और पुलिस को सूचना देकर अवैध शराब पकड़वाना चाहिए। लेकिन ये बदमाश अवैध शराब कारोबारियों को खुद पकड़ कर खुद ही पीटते हैं।

ठेकेदार बोले- बाहर से आती है लाखों की अवैध शराब
आईजी विवेक शर्मा ने टीआई की जिम्मेदारी तय करते हुए कहा है कि यदि अवैध शराब की सूचना मिली तो टीआई जिम्मेदार होंगे। उधर ठेकेदारों का आरोप है कि शहर में बाहर से लाखों की अवैध शराब आ रही है। लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती। कई बार उनकी टीमें सूचना देती हैं तो थाने के जवान या अधिकारी उन्हें लेन-देन कर छोड़ देते हैं। ऐसे में उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Six arrested for beating a young man by accusing him of selling illegal liquor


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fjVDdL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment