विजय नगर में रहने वाले होस्टलर्स युवक-युवतियों और स्टूडेंट्स को गांजे की लत लगाने और उन्हें पुड़िया में होम डिलीवरी देकर सप्लाय करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके कब्जे से एक किलो 34 ग्राम गांजा भी जब्त हुआ है। दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया है। विजय नगर टीआई तहजीब काजी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रितेश चौहान निवासी द्वारकापुरी और दीपक मंडलोई निवासी महादेव नगर हैं। ये लोग ऑटो रिक्शा में इलाके के होस्टलों में रहने वाले युवक-युवतियों को घूमकर पहले टारगेट करते हैं। फिर उन्हें गांजे की लत लगाकर उन्हें कस्टमर बनाकर होम डिलीवरी देने लगते हैं। एक-डेढ़ साल से ये इलाके में सक्रिय थे। कुछ छात्रों ने शिकायत की थी। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की है। 5 अगस्त तक ये पुलिस रिमांड पर हैं। गांजा कहां से लाते थे, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The autorickshaw was selling cannabis to the hostellers, caught two smugglers, the accused got one kilogram 34 grams of hemp


विजय नगर में रहने वाले होस्टलर्स युवक-युवतियों और स्टूडेंट्स को गांजे की लत लगाने और उन्हें पुड़िया में होम डिलीवरी देकर सप्लाय करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके कब्जे से एक किलो 34 ग्राम गांजा भी जब्त हुआ है। दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया है।
विजय नगर टीआई तहजीब काजी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रितेश चौहान निवासी द्वारकापुरी और दीपक मंडलोई निवासी महादेव नगर हैं। ये लोग ऑटो रिक्शा में इलाके के होस्टलों में रहने वाले युवक-युवतियों को घूमकर पहले टारगेट करते हैं। फिर उन्हें गांजे की लत लगाकर उन्हें कस्टमर बनाकर होम डिलीवरी देने लगते हैं। एक-डेढ़ साल से ये इलाके में सक्रिय थे। कुछ छात्रों ने शिकायत की थी। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की है। 5 अगस्त तक ये पुलिस रिमांड पर हैं। गांजा कहां से लाते थे, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The autorickshaw was selling cannabis to the hostellers, caught two smugglers, the accused got one kilogram 34 grams of hemp


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fkCgBd
via IFTTT

No comments:

Post a Comment