शहर के अतिप्राचीन श्री कालिकामाता मंदिर परिसर स्थित सिंधी समाज के आराध्यदेव भगवान श्री झूलेलाल के मंदिर पर चल रहे चालिस दिनी 5वां चालिहा महोत्सव सीमित श्रद्घालुओं द्वारा भजन-कीर्तन कर फेसबुक पर लाइव प्रसारण दिखाकर मनाया जा रहा है। 3 अगस्त को राखी के पर्व पर भगवान श्री झूलेलाल का विशेष श्रृंगार मंदिर के मनोहर पुजारी द्वारा किया जाएगा। 5 अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास के उपलक्ष्य में भगवान श्री झूलेलाल प्रतिमा के साथ मंदिर में विराजित भगवान श्रीराम की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर मंदिर को सैकड़ों दीपों से सजाने के साथ ही विद्युत सज्जा की जाएगी। जिसका फेसबुक पर लाइव प्रसारण शाम 5 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा। श्री कालिकामाता सेवा मंडल ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोत्यानि, सिंधी युवा शक्ति के अध्यक्ष रमेश चोईथानी, श्री लालसाईं चालीहा महोत्सव समिति संरक्षक चंद्रप्रकाश अवतानी व श्री लालसाईं बहिराणा मंडली अध्यक्ष सुमित्रा अवतानी ने बताया कोरोना प्रोटोकॉल के निर्देशों का पालन करते हुए समिति सदस्यों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम किए जाएंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


शहर के अतिप्राचीन श्री कालिकामाता मंदिर परिसर स्थित सिंधी समाज के आराध्यदेव भगवान श्री झूलेलाल के मंदिर पर चल रहे चालिस दिनी 5वां चालिहा महोत्सव सीमित श्रद्घालुओं द्वारा भजन-कीर्तन कर फेसबुक पर लाइव प्रसारण दिखाकर मनाया जा रहा है। 3 अगस्त को राखी के पर्व पर भगवान श्री झूलेलाल का विशेष श्रृंगार मंदिर के मनोहर पुजारी द्वारा किया जाएगा।
5 अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास के उपलक्ष्य में भगवान श्री झूलेलाल प्रतिमा के साथ मंदिर में विराजित भगवान श्रीराम की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर मंदिर को सैकड़ों दीपों से सजाने के साथ ही विद्युत सज्जा की जाएगी। जिसका फेसबुक पर लाइव प्रसारण शाम 5 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा।
श्री कालिकामाता सेवा मंडल ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोत्यानि, सिंधी युवा शक्ति के अध्यक्ष रमेश चोईथानी, श्री लालसाईं चालीहा महोत्सव समिति संरक्षक चंद्रप्रकाश अवतानी व श्री लालसाईं बहिराणा मंडली अध्यक्ष सुमित्रा अवतानी ने बताया कोरोना प्रोटोकॉल के निर्देशों का पालन करते हुए समिति सदस्यों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम किए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3142zXm
via IFTTT

No comments:

Post a Comment