सूत्र सेवा बसें फिर से शुरू हाेने जा रही हैं। भाेपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) सीईओ पवन सिंह ने बसाें काे चालू करने के लिए बस ऑपरेटराें काे पत्र लिखकर अनुमति दे दी है। बसें एक-दाे दिन में शुरू हाे जाएंगी। भोपाल-होशंगाबाद के बीच करीब 17 बसें चलती हैं। बसाें के शुरू हाेने से आम लाेगाें काे सुविधा होगी। लाॅकडाउन के बाद सूत्र सेवा की बसें नहीं चल रही हैं। निजी बस ऑपरेटर अपनी मांगाें काे लेकर बसें नहीं चला रहे हैं, जबकि शासन के आदेश बस चलाने के लिए हाे गए हैं। इस बीच सूत्र सेवा बसें भी बंद थी। हाल ही में दैनिक भास्कर ने बसाें काे चलाने के लिए मुद्दा उठाया। इसके बाद भाेपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने इसे गंभीरता से लेते हुए बस चलाने की प्लानिंग की। अब सीईओ पवन सिंह ने बस ऑपरेटराें से मीटिंग कर बसें चलाने के लिए कहा है। इसके बाद अब एक-दाे दिन में बसें चालू हाे जाएंगी। बसें भाेपाल से पचमढ़ी, बैतूल तक जाएंगी। इससे हजाराें लाेगाें काे फायदा हाेगा। सीईओ सिंह ने बताया कि बस चलाने के लिए सभी काे पत्र लिखकर कह दिया है। संभवत: साेमवार से भाेपाल-इंदाैर रुट की बसें चलेंगी। इसके बाद दाे दिन में हाेशंगाबाद रुट पर भी बसें चलना शुरू हाे जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


सूत्र सेवा बसें फिर से शुरू हाेने जा रही हैं। भाेपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) सीईओ पवन सिंह ने बसाें काे चालू करने के लिए बस ऑपरेटराें काे पत्र लिखकर अनुमति दे दी है। बसें एक-दाे दिन में शुरू हाे जाएंगी। भोपाल-होशंगाबाद के बीच करीब 17 बसें चलती हैं। बसाें के शुरू हाेने से आम लाेगाें काे सुविधा होगी। लाॅकडाउन के बाद सूत्र सेवा की बसें नहीं चल रही हैं।

निजी बस ऑपरेटर अपनी मांगाें काे लेकर बसें नहीं चला रहे हैं, जबकि शासन के आदेश बस चलाने के लिए हाे गए हैं। इस बीच सूत्र सेवा बसें भी बंद थी। हाल ही में दैनिक भास्कर ने बसाें काे चलाने के लिए मुद्दा उठाया। इसके बाद भाेपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने इसे गंभीरता से लेते हुए बस चलाने की प्लानिंग की।

अब सीईओ पवन सिंह ने बस ऑपरेटराें से मीटिंग कर बसें चलाने के लिए कहा है। इसके बाद अब एक-दाे दिन में बसें चालू हाे जाएंगी। बसें भाेपाल से पचमढ़ी, बैतूल तक जाएंगी। इससे हजाराें लाेगाें काे फायदा हाेगा। सीईओ सिंह ने बताया कि बस चलाने के लिए सभी काे पत्र लिखकर कह दिया है। संभवत: साेमवार से भाेपाल-इंदाैर रुट की बसें चलेंगी। इसके बाद दाे दिन में हाेशंगाबाद रुट पर भी बसें चलना शुरू हाे जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NVH9FB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment