दोस्त का जन्मदिन मनाने अजनाल डैम गए दो किशारों की गहरे पानी में डूबने से रविवार शाम मौत हो गई। दोनों अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ यहां आए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। पास से गुजर रहे गांव वालों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पांचों किशोर यहां एक आपे वाहन से आए थे। बिलखिरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। रविवार शाम साढ़े चार बजे हुए हादसे में दशमेश नगर निवासी 16 वर्षीय सुमेर पिता शौकत शाह और प्रगति नगर, अशोका गार्डन निवासी 15 वर्षीय अंसार पिता शाहिद अली की जान चली गई। पांच भाई और एक बहन में तीसरे नंबर का सुमेर आपे वाहन चलाता था। सुमेर के मामा वसीम ने बताया कि पांचों दोस्त रविवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकले थे। उनके साथ और कौन-कौन था इसका पता नहीं हैं। पता चला है कि अंसार का रविवार को जन्मदिन था। टीआई लोकेंद्र सिंह के मुताबिक इस हादसे की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक गांव वाले दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाल चुके थे। पूछताछ में पता चला कि सुमेर और अंसार यहां अपने तीन दोस्तों के साथ आए थे। संभवत: रविवार को अंसार का जन्मदिन था। इसी का जश्न मनाने पांचों यहां आए और पानी में उतर गए। पुलिस को दोनों के तीनों दोस्त नहीं मिले हैं, इसलिए हादसा कैसे हुआ, इसका पता नहीं चला है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


दोस्त का जन्मदिन मनाने अजनाल डैम गए दो किशारों की गहरे पानी में डूबने से रविवार शाम मौत हो गई। दोनों अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ यहां आए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। पास से गुजर रहे गांव वालों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पांचों किशोर यहां एक आपे वाहन से आए थे। बिलखिरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
रविवार शाम साढ़े चार बजे हुए हादसे में दशमेश नगर निवासी 16 वर्षीय सुमेर पिता शौकत शाह और प्रगति नगर, अशोका गार्डन निवासी 15 वर्षीय अंसार पिता शाहिद अली की जान चली गई। पांच भाई और एक बहन में तीसरे नंबर का सुमेर आपे वाहन चलाता था। सुमेर के मामा वसीम ने बताया कि पांचों दोस्त रविवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकले थे। उनके साथ और कौन-कौन था इसका पता नहीं हैं। पता चला है कि अंसार का रविवार को जन्मदिन था। टीआई लोकेंद्र सिंह के मुताबिक इस हादसे की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक गांव वाले दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाल चुके थे। पूछताछ में पता चला कि सुमेर और अंसार यहां अपने तीन दोस्तों के साथ आए थे। संभवत: रविवार को अंसार का जन्मदिन था। इसी का जश्न मनाने पांचों यहां आए और पानी में उतर गए। पुलिस को दोनों के तीनों दोस्त नहीं मिले हैं, इसलिए हादसा कैसे हुआ, इसका पता नहीं चला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f7rLC8
via IFTTT

No comments:

Post a Comment