श्रावण मास आज से शुरू हाेगा। काेराेना के कारण मंदिराें में समितियाें ने कार्यक्रमाें में कई परिवर्तन किए हैं। इस साल काले महादेव मंदिर के गर्भगृह में भक्ताें के जाने पर पाबंदी रहेगी। उन्हें दूर से ही भगवान के दर्शन करने हाेंगे। मंदिर में प्रसाद वितरण भी नहीं किया जाएगा। भक्त सिर्फ नारियल ही चढ़ा पाएंगे। काले महादेव मंदिर समिति सदस्य अंशुल साेनी ने बताया कि गर्भगृह में भक्तों को प्रवेश नहीं िदया जाएगा। दिन में नहीं, रात में हाेगा महादेव का अभिषेक भगवान काले महादेव का सावन के महीने में प्रतिदिन हाेने वाला अभिषेक दिन की वजह अब रात में 9 से 11 बजे तक हाेगा। रात का समय इसलिए तय किया गया है कि भीड़ नहीं लगे। भक्ताें के लिए साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जाएगा। समिति के सभी सदस्याें काे हैंड ग्लब्स और मास्क अनिवार्य किया गया है। भस्म आरती सुबह 4 बजे प्रति साेमवार काे हाेगी। इच्छापूर्ति मंदिर में पूजन सामग्री ले जाने पर रोक इधर, इच्छापूर्ति महाकालेश्वर मंदिर रसूलिया में सावन माह में भक्त सोेशल डिस्टेंस मेंटेन कर पहले हाथ सैनिटाइज करेंगे फिर भोले के दर्शन करेंगे। मंदिर की रुंडमुंड समिति के सदस्य अनिल चौधरी ने बताया मंदिर में 6 फीट की दूरी पर गोले बनाए हैं। मंदिर के अंदर पूजन सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। एक गेट से श्रद्धालु प्रवेश करेंगे। दर्शन कर दूसरे गेट से बाहर आएंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today होशंगाबाद। काले महादेव मंदिर।


श्रावण मास आज से शुरू हाेगा। काेराेना के कारण मंदिराें में समितियाें ने कार्यक्रमाें में कई परिवर्तन किए हैं। इस साल काले महादेव मंदिर के गर्भगृह में भक्ताें के जाने पर पाबंदी रहेगी। उन्हें दूर से ही भगवान के दर्शन करने हाेंगे। मंदिर में प्रसाद वितरण भी नहीं किया जाएगा। भक्त सिर्फ नारियल ही चढ़ा पाएंगे। काले महादेव मंदिर समिति सदस्य अंशुल साेनी ने बताया कि गर्भगृह में भक्तों को प्रवेश नहीं िदया जाएगा।

दिन में नहीं, रात में हाेगा महादेव का अभिषेक

भगवान काले महादेव का सावन के महीने में प्रतिदिन हाेने वाला अभिषेक दिन की वजह अब रात में 9 से 11 बजे तक हाेगा। रात का समय इसलिए तय किया गया है कि भीड़ नहीं लगे। भक्ताें के लिए साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जाएगा। समिति के सभी सदस्याें काे हैंड ग्लब्स और मास्क अनिवार्य किया गया है। भस्म आरती सुबह 4 बजे प्रति साेमवार काे हाेगी।

इच्छापूर्ति मंदिर में पूजन सामग्री ले जाने पर रोक

इधर, इच्छापूर्ति महाकालेश्वर मंदिर रसूलिया में सावन माह में भक्त सोेशल डिस्टेंस मेंटेन कर पहले हाथ सैनिटाइज करेंगे फिर भोले के दर्शन करेंगे। मंदिर की रुंडमुंड समिति के सदस्य अनिल चौधरी ने बताया मंदिर में 6 फीट की दूरी पर गोले बनाए हैं। मंदिर के अंदर पूजन सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। एक गेट से श्रद्धालु प्रवेश करेंगे। दर्शन कर दूसरे गेट से बाहर आएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
होशंगाबाद। काले महादेव मंदिर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31PVkUW
via IFTTT

No comments:

Post a Comment