Ads block

Banner 728x90px

शहर से आठ किमी दूर ग्राम लाहौरी के बल्ड़े से संक्रमण फैलने का डर है। बार-बार शिकायत के बाद भास्कर ने मौके पर जाकर देखा तो नजारा चौंकाने वाला था। सड़क किनारे करीब एक किमी क्षेत्र में मरी हुई मुर्गियां पड़ी थी तो सड़े हुए आलू-प्याज की बदबू पूरे क्षेत्र में फैल रही थी। यहां से गुजरने वाले राहगीरों के अनुसार आसपास के क्षेत्र में कई पोल्ट्री फार्म हैं। मुर्गियों के मरने के बाद संचालकों द्वारा बल्ड़े पर फेंक दी जाती है। लेकिन किसी ने भी इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि इससे बर्ड फ्लू जैसी बीमारी फैल सकती है। लाहौरी के साथ गुलाना बोलाई तक के क्षेत्र को जोड़ने वाले इस मार्ग पर करीब 5 किमी का पहाड़ी क्षेत्र है। इसके शुरुआती हिस्से में मवेशियों के शवों के साथ मरी हुई मुर्गियां यहां अक्सर दिखाई देती है। ऐसा ही नजारा पिछले पांच सात दिनों से एक बार फिर दिखा। मृत मवेशियों की दुर्गंध से बीमारी का डर लाहौरी निवासी बंसीलाल ने इसकी जानकारी भास्कर देते हुए बताया कि हर दिन यहां से सैकड़ों लोग शाजापुर आना जाना करते हैं। बदबू की तो परेशानी है ही, अब बारिश शुरू होने से यहां पड़े शव से बीमारियां फैलने का डर भी बढ़ रहा है। इस संबंध में शाजापुर के पुलिस अधिकारियों सहित गांव के चौकीदार को भी अवगत कराया, पर किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। बल्ड़े पर आलू-प्याज फेंक जाते हैं किसान शाजापुर से बोलाई जा रहे प्रकाश चौहान ने बताया कि वे हर शनिवार और मंगलवार को बोलाई के खेड़ापति सरकार के दर्शन करने जाते हैं। यहां कभी मवेशियों के मृत शवों तो कभी सड़े हुए आलू प्याज की दुर्गंध बनी रहती है। प्रकाश ने बताया कि पिछले दिनों मंडियों में प्याज के भाव नहीं मिलने के बाद कई किसान अपनी उपज यहां फेंक गए थे। ऐसा कई साल से हो रहा है। कई बार सड़े हुए आलू-प्याज खाने से मवेशियों के बीमार होने के मामले भी सामने आए थे। इस तरह की शिकायत नहीं मिली है रास्ते पर मुर्गियों के फेंकने की शिकायत अभी तक सामने नहीं आई। पर यदि ऐसा है तो वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसकी जांच कराई जाएगी। जानकारी सही पाई जाने पर पुलिस को भी सूचना देकर कार्रवाई कराएंगे। - एस.एल. सोलंकी, एसडीएम शाजापुर Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today More than 8 poultry farm operators throwing dead chickens on the roadside




शहर से आठ किमी दूर ग्राम लाहौरी के बल्ड़े से संक्रमण फैलने का डर है। बार-बार शिकायत के बाद भास्कर ने मौके पर जाकर देखा तो नजारा चौंकाने वाला था। सड़क किनारे करीब एक किमी क्षेत्र में मरी हुई मुर्गियां पड़ी थी तो सड़े हुए आलू-प्याज की बदबू पूरे क्षेत्र में फैल रही थी। यहां से गुजरने वाले राहगीरों के अनुसार आसपास के क्षेत्र में कई पोल्ट्री फार्म हैं। मुर्गियों के मरने के बाद संचालकों द्वारा बल्ड़े पर फेंक दी जाती है। लेकिन किसी ने भी इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि इससे बर्ड फ्लू जैसी बीमारी फैल सकती है।
लाहौरी के साथ गुलाना बोलाई तक के क्षेत्र को जोड़ने वाले इस मार्ग पर करीब 5 किमी का पहाड़ी क्षेत्र है। इसके शुरुआती हिस्से में मवेशियों के शवों के साथ मरी हुई मुर्गियां यहां अक्सर दिखाई देती है। ऐसा ही नजारा पिछले पांच सात दिनों से एक बार फिर दिखा।

मृत मवेशियों की दुर्गंध से बीमारी का डर
लाहौरी निवासी बंसीलाल ने इसकी जानकारी भास्कर देते हुए बताया कि हर दिन यहां से सैकड़ों लोग शाजापुर आना जाना करते हैं। बदबू की तो परेशानी है ही, अब बारिश शुरू होने से यहां पड़े शव से बीमारियां फैलने का डर भी बढ़ रहा है। इस संबंध में शाजापुर के पुलिस अधिकारियों सहित गांव के चौकीदार को भी अवगत कराया, पर किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।
बल्ड़े पर आलू-प्याज फेंक जाते हैं किसान
शाजापुर से बोलाई जा रहे प्रकाश चौहान ने बताया कि वे हर शनिवार और मंगलवार को बोलाई के खेड़ापति सरकार के दर्शन करने जाते हैं। यहां कभी मवेशियों के मृत शवों तो कभी सड़े हुए आलू प्याज की दुर्गंध बनी रहती है। प्रकाश ने बताया कि पिछले दिनों मंडियों में प्याज के भाव नहीं मिलने के बाद कई किसान अपनी उपज यहां फेंक गए थे। ऐसा कई साल से हो रहा है। कई बार सड़े हुए आलू-प्याज खाने से मवेशियों के बीमार होने के मामले भी सामने आए थे।
इस तरह की शिकायत नहीं मिली है
रास्ते पर मुर्गियों के फेंकने की शिकायत अभी तक सामने नहीं आई। पर यदि ऐसा है तो वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसकी जांच कराई जाएगी। जानकारी सही पाई जाने पर पुलिस को भी सूचना देकर कार्रवाई कराएंगे। - एस.एल. सोलंकी, एसडीएम शाजापुर

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

More than 8 poultry farm operators throwing dead chickens on the roadside
शहर से आठ किमी दूर ग्राम लाहौरी के बल्ड़े से संक्रमण फैलने का डर है। बार-बार शिकायत के बाद भास्कर ने मौके पर जाकर देखा तो नजारा चौंकाने वाला था। सड़क किनारे क…
Read more »

शहर में अब सब्जी के साथ फलों का बाजार भी काेठीबाजार स्थित फूलवतीबाई मैदान पर लगेगा। शहर में चौराहे से सब्जी और फलों के हाथ ठेले हटवाए जा चुके हैं। शनिवार को सब्जी बाजार में चबूतरों का आवंटन किया गया। सड़कों पर अब सब्जी फल के ठेले नहीं लगेंगे। रामलीला परिसर, हीरोहोंडा चाैराहा, बीएसएनएल चाैराहे से भी सब्जी के हाथ ठेलों को सब्जी बाजार में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है। शहर के लोग अब वहां खरीदारी कर सकेंगे। इसके लिए एसडीएम आदित्य रिछारिया नपा के अमले के साथ सब्जी बाजार पहुंचे। वहां ठेले खड़े कराने के लिए सोशल डिस्टेंस के साथ ठेलों के लिए प्लान भी किया। यह ठेले अंदर खड़े नहीं हाेंगे। नपा द्वारा शहर में पिछले कुछ दिनों से सड़कों से सब्जी वालों को हटाने की मुहिम चलाई जा रही है। सीएमओ माधुरी शर्मा ने सब्जी बेचने वालों को 7 दिन का समय दिया है। 7 दिन में अपने चबूतरों का व्यवसाय करने नहीं करने वालों की आवंटन निरस्त कर जमा राशि को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी और दोबारा चबूतरों का आवंटन नहीं किया जाएगा। शनिवार को फूलवती बाई मैदान पर बने सब्जी बाजार में सब्जी व्यवसाय के लिए चबूतरों का आवंटन किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Fruit carts will also be installed in Phulwatibai vegetable market, allotted platforms




शहर में अब सब्जी के साथ फलों का बाजार भी काेठीबाजार स्थित फूलवतीबाई मैदान पर लगेगा। शहर में चौराहे से सब्जी और फलों के हाथ ठेले हटवाए जा चुके हैं। शनिवार को सब्जी बाजार में चबूतरों का आवंटन किया गया। सड़कों पर अब सब्जी फल के ठेले नहीं लगेंगे। रामलीला परिसर, हीरोहोंडा चाैराहा, बीएसएनएल चाैराहे से भी सब्जी के हाथ ठेलों को सब्जी बाजार में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।

शहर के लोग अब वहां खरीदारी कर सकेंगे। इसके लिए एसडीएम आदित्य रिछारिया नपा के अमले के साथ सब्जी बाजार पहुंचे। वहां ठेले खड़े कराने के लिए सोशल डिस्टेंस के साथ ठेलों के लिए प्लान भी किया। यह ठेले अंदर खड़े नहीं हाेंगे। नपा द्वारा शहर में पिछले कुछ दिनों से सड़कों से सब्जी वालों को हटाने की मुहिम चलाई जा रही है।
सीएमओ माधुरी शर्मा ने सब्जी बेचने वालों को 7 दिन का समय दिया है। 7 दिन में अपने चबूतरों का व्यवसाय करने नहीं करने वालों की आवंटन निरस्त कर जमा राशि को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी और दोबारा चबूतरों का आवंटन नहीं किया जाएगा। शनिवार को फूलवती बाई मैदान पर बने सब्जी बाजार में सब्जी व्यवसाय के लिए चबूतरों का आवंटन किया गया है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Fruit carts will also be installed in Phulwatibai vegetable market, allotted platforms
शहर में अब सब्जी के साथ फलों का बाजार भी काेठीबाजार स्थित फूलवतीबाई मैदान पर लगेगा। शहर में चौराहे से सब्जी और फलों के हाथ ठेले हटवाए जा चुके हैं। शनिवार को स…
Read more »

जिला गाेरक्षा प्रमुख रवि विश्वकर्मा की गोलियां दाग कर हत्या करने वाले 10 नामजद सहित अन्य आरोपी शनिवार शाम तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए। पुलिस के मुताबिक आराेपी मुन्ना पटेल और रवि एक समय दाेस्त थे। मंडी में हम्मालाें काे कमीशन पर काम दिलाते थे। बीते कुछ दिनाें पहले दाेनाें का कमीशन काे लेकर झगड़ा हुआ था तब से दाेनाें की रंजिश थी। इसके अलावा रवि ने आराेपी पक्ष के एक युवक से कुछ माह पहले मारपीट भी की थी। उसी के बदले में यह हत्याकांड हुआ। पोस्टमार्टम में पाया गया एक गोली बाएं हाथ में लगकर आर-पार निकल गई, जो कार में मिली है। दूसरी गोली दाएं हाथ से होती हुई छाती में धंसी वह भी मिल गई है। शनिवार दोपहर रवि के अंतिम संस्कार तक पचमढ़ी रोड, इतवारा बाजार और श्मशान घाट के साथ मंगलवारा बाजार में पुलिस तैनात रही। बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार रात से पिपरिया में डेरा डालकर आराेपियाें की धरपकड़ के लिए चार टीमें बनाई। शनिवार काे एसपी संताेष सिंह गाैर ने हत्याकांड का जायजा लेकर सभी आराेपियाें पर 1 लाख रुपए का इनाम घाेषित कर दिया। कई लोगों ने देखा रवि की हत्या का खौफनाक मंजर रवि विश्वकर्मा की हत्या का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें पूरी वारदात होते हुए दिख रही है। लगभग आधा दर्जन नकाबपोश युवकों ने अंडर ब्रिज के पास रवि की कार रोकी। सब्बल, लाठियों से कार में तोड़फोड़ की और फायर भी किए। रवि को कार से खींचकर बाहर निकाला और सड़क पर पटक कर उस पर सामूहिक हमला किया गया। कार में रवि के साथ बैठे दो लोग बदहवास भागते हुए नजर आ रहे हैं। कार पर किए गए फायर का धुंआ भी साफ नजर आ रहा है। पिपरिया पुलिस की शिकायत कर लौट रहे थे रवि और हमला हो गया रवि जिन हिंदूवादी संगठनों से जुड़े थे, फिलहाल उन्होंने चुप्पी साध कर रखी है। विश्व हिंदू परिषद से जुड़े एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया राकेश रघुवंशी पर पुलिस ने शस्त्र अधिनियम का जो फर्जी केस दर्ज किया है उसी मामले में रवि एएसपी अवधेश प्रताप सिंह से मिले। पदाधिकारियों के साथ रवि ने ज्ञापन देकर थाना स्टेशन रोड पुलिस की शिकायत की थी कि राकेश पर गलत तरीके से केस दर्ज किया है। इसमें एक अहम मुद्दा थाने के सीसीटीवी फुटेज ना मिलने का था। शिकायत कर लौट रहे रवि पर वापसी में हमला हाे गया। आराेपी पक्ष के एक युवक से रवि ने की थी मारपीट पिपरिया मंडी मप्र की बड़ी मंडियाें में से एक है। रवि विश्वकर्मा ठेका लेकर हम्मालाें काे कमीशन पर काम दिलाता था। टीआई स्टेशन रोड सतीश कुमार अंधवान ने बताया कि रवि आजीविका के लिए कृषि उपज मंडी में अनाज का काम करने वाले हम्मालाें से कमीशन लेता था। यही उसकी आजीविका थी। आरोपी पक्ष से इसी कारोबार को लेकर उसका मनमुटाव चल रहा था। रवि ने कुछ माह पहले आरोपी पक्ष के किसी एक युवक के साथ मारपीट की थी की थी। यह हैं हत्या के 10 नामजद आरोपी: नीतू वंंशकार, मुन्ना पटेल, संजू पटेल, अभी तिवारी, अभिषेक चौरसिया, कल्लू मेहरा, नितिन सिलावट, रज्जू पुरबिया, अजीत पटेल और राहुल पटेल सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। दबिश : पुलिस ने 4 टीमें बनाईं एसडीओपी पिपरिया शिवेंदु जोशी ने बताया चार पुलिस टीमें आरोपियों को पकड़ने और सबूत जुटाने में जुटी हुई हैं। पोस्टमार्टम में रवि के शरीर में दो राउंड फायर के निशान और बेरहमी से मारपीट किया जाना सामने आया है। एफएसएल अधिकारी ने घटनास्थल की जांच की है। रवि का मोबाइल पुलिस के पास नहीं टीआई सतीश अंधवान ने बताया रवि का मोबाइल नहीं मिला है। पता चला है कि वह उसके परिवार के किसी सदस्य के पास है। रवि के साथ कार में मौजूद भूरा पटेल ने बताया अंडरब्रिज के पास एक चारपहिया गाड़ी ने कार को रोका और हमला हो गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Ravi had differences with accused Munna on Hammal commission, first friend




जिला गाेरक्षा प्रमुख रवि विश्वकर्मा की गोलियां दाग कर हत्या करने वाले 10 नामजद सहित अन्य आरोपी शनिवार शाम तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए। पुलिस के मुताबिक आराेपी मुन्ना पटेल और रवि एक समय दाेस्त थे। मंडी में हम्मालाें काे कमीशन पर काम दिलाते थे। बीते कुछ दिनाें पहले दाेनाें का कमीशन काे लेकर झगड़ा हुआ था तब से दाेनाें की रंजिश थी। इसके अलावा रवि ने आराेपी पक्ष के एक युवक से कुछ माह पहले मारपीट भी की थी। उसी के बदले में यह हत्याकांड हुआ।
पोस्टमार्टम में पाया गया एक गोली बाएं हाथ में लगकर आर-पार निकल गई, जो कार में मिली है। दूसरी गोली दाएं हाथ से होती हुई छाती में धंसी वह भी मिल गई है। शनिवार दोपहर रवि के अंतिम संस्कार तक पचमढ़ी रोड, इतवारा बाजार और श्मशान घाट के साथ मंगलवारा बाजार में पुलिस तैनात रही। बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार रात से पिपरिया में डेरा डालकर आराेपियाें की धरपकड़ के लिए चार टीमें बनाई। शनिवार काे एसपी संताेष सिंह गाैर ने हत्याकांड का जायजा लेकर सभी आराेपियाें पर 1 लाख रुपए का इनाम घाेषित कर दिया।

कई लोगों ने देखा रवि की हत्या का खौफनाक मंजर
रवि विश्वकर्मा की हत्या का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें पूरी वारदात होते हुए दिख रही है। लगभग आधा दर्जन नकाबपोश युवकों ने अंडर ब्रिज के पास रवि की कार रोकी। सब्बल, लाठियों से कार में तोड़फोड़ की और फायर भी किए। रवि को कार से खींचकर बाहर निकाला और सड़क पर पटक कर उस पर सामूहिक हमला किया गया। कार में रवि के साथ बैठे दो लोग बदहवास भागते हुए नजर आ रहे हैं। कार पर किए गए फायर का धुंआ भी साफ नजर आ रहा है।

पिपरिया पुलिस की शिकायत कर लौट रहे थे रवि और हमला हो गया
रवि जिन हिंदूवादी संगठनों से जुड़े थे, फिलहाल उन्होंने चुप्पी साध कर रखी है। विश्व हिंदू परिषद से जुड़े एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया राकेश रघुवंशी पर पुलिस ने शस्त्र अधिनियम का जो फर्जी केस दर्ज किया है उसी मामले में रवि एएसपी अवधेश प्रताप सिंह से मिले। पदाधिकारियों के साथ रवि ने ज्ञापन देकर थाना स्टेशन रोड पुलिस की शिकायत की थी कि राकेश पर गलत तरीके से केस दर्ज किया है। इसमें एक अहम मुद्दा थाने के सीसीटीवी फुटेज ना मिलने का था। शिकायत कर लौट रहे रवि पर वापसी में हमला हाे गया।

आराेपी पक्ष के एक युवक से रवि ने की थी मारपीट
पिपरिया मंडी मप्र की बड़ी मंडियाें में से एक है। रवि विश्वकर्मा ठेका लेकर हम्मालाें काे कमीशन पर काम दिलाता था। टीआई स्टेशन रोड सतीश कुमार अंधवान ने बताया कि रवि आजीविका के लिए कृषि उपज मंडी में अनाज का काम करने वाले हम्मालाें से कमीशन लेता था। यही उसकी आजीविका थी। आरोपी पक्ष से इसी कारोबार को लेकर उसका मनमुटाव चल रहा था। रवि ने कुछ माह पहले आरोपी पक्ष के किसी एक युवक के साथ मारपीट की थी की थी। यह हैं हत्या के 10 नामजद आरोपी: नीतू वंंशकार, मुन्ना पटेल, संजू पटेल, अभी तिवारी, अभिषेक चौरसिया, कल्लू मेहरा, नितिन सिलावट, रज्जू पुरबिया, अजीत पटेल और राहुल पटेल सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दबिश : पुलिस ने 4 टीमें बनाईं
एसडीओपी पिपरिया शिवेंदु जोशी ने बताया चार पुलिस टीमें आरोपियों को पकड़ने और सबूत जुटाने में जुटी हुई हैं। पोस्टमार्टम में रवि के शरीर में दो राउंड फायर के निशान और बेरहमी से मारपीट किया जाना सामने आया है। एफएसएल अधिकारी ने घटनास्थल की जांच की है।

रवि का मोबाइल पुलिस के पास नहीं
टीआई सतीश अंधवान ने बताया रवि का मोबाइल नहीं मिला है। पता चला है कि वह उसके परिवार के किसी सदस्य के पास है। रवि के साथ कार में मौजूद भूरा पटेल ने बताया अंडरब्रिज के पास एक चारपहिया गाड़ी ने कार को रोका और हमला हो गया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Ravi had differences with accused Munna on Hammal commission, first friend
जिला गाेरक्षा प्रमुख रवि विश्वकर्मा की गोलियां दाग कर हत्या करने वाले 10 नामजद सहित अन्य आरोपी शनिवार शाम तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए। पुलिस के मुताबिक आरा…
Read more »

कोरोना काल मे युवाओं को डिप्रेशन से बाहर निकलने के लिए मंदसौर निवासी नेल आर्टिस्ट वाजिद खान ने नई पहल की है। इसके तहत वे देश के युवाओं की मदद से दुनिया के सबसे बड़े एब्स्ट्रेक्ट स्कल्प्चर को भारत में ही बनाएंगे। इसके लिए वे देश के 6 हजार युवाओं को पहले नि:शुल्क प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद इन्हीं युवाओं को रोजगार भी देंगे। देश में पूरी तरह अनलॉक लागू होते ही इंदौर सहित कोलकाता, बेंगलुरू, मुंबई में इसका निर्माण शुरू किया जाएगा। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में शामिल किया जाएगा। इंदौर सहित अन्य शहरों में बने सभी हिस्सों को कतर पहुंचाया जाएगा। वहां इन्हें जोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा (करीब 50 फीट) एब्स्ट्रेक्ट स्कल्प्चर तैयार किया जाएगा। वर्तमान में यूरोप में सबसे बड़ा 30 फीट का एब्स्ट्रेक्ट स्कल्प्चर बना हुआ है। 37 विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं वाजिद, खान सरनेम हटाकर वाजिद इंडिया रख लिया नाम वाजिद खान अब तक 37 वर्ल्ड रिकाॅर्ड अपने नाम कर चुके हैं। हाल ही में उन्हें फोर्ब्स मैगजीन के कवर पेज पर द विंची का दर्जा भी दिया है। वाजिद ने नेल, काइनेटिक, ऑटो मोबाइल, बुलेट, स्टोन आर्ट में काम किया है। वाजिद के 500 से ज्यादा स्टूडेंट भी वर्ल्ड रिकाॅर्ड में नाम दर्ज करा चुके हैं। देश के प्रति प्रेम की भावना के बाद हाल ही में वाजिद ने खुद का सरनेम हटाते हुए अपना नाम वाजिद इंडिया रख लिया है। वाजिद बताते हैं उन्हें कतर देश में दुनिया का सबसे बड़ा एब्स्ट्रेक्ट स्कल्प्चर बनाने का काम मिला। इस काम में वहां की सरकार भी उनकी मदद करने को तैयार है। लॉकडाउन के दौरान देश के युवाओं में बढ़ते डिप्रेशन को देखते हुए उन्होंने निर्माण भारत में ही करने का निर्णय लिया है। इसके बाद उन्होंने 6 हजार युवाओं को का चयन शुरू कर दिया है। युवाओं के रहने व खाने-पीने का खर्च भी वाजिद ही वहन करेंगे। इस तरह बनता है एब्स्ट्रेक्ट स्कल्प्चर वाजिद इंडिया ने बताया कि पहले मिट्टी से स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। उसके ऊपर प्लास्टर ऑफ पेरिस व उसके ऊपर रबर की लेयर चढ़ाई जाएगी। इसके ऊपर मोम की लेयर चढ़ाई जाएगी। सभी को मेल्ड कर आकृति तैयार की जाएगी। सबसे ऊपर ब्रास भरा जाता है। इसमें काॅपर, चांदी व अन्य धातु को मिलाया जाता है। अंत में नट बोल्ड (नेल आर्ट) से कोटिंग करेंगे। हिस्ट्री चैनल पूरे प्रोग्राम को करेगा कवर इसे बनाने के लिए वाजिद को 2 साल का समय दिया है। करीब एक साल में इसे पूरा करने का लक्ष्य है। उसके बाद उसे कतर ले जाया जाएगा। इस पूरे निर्माण को हिस्ट्री चैनल कवर करेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Wajid of Mandsaur will make world's largest Abstract Sculpture




कोरोना काल मे युवाओं को डिप्रेशन से बाहर निकलने के लिए मंदसौर निवासी नेल आर्टिस्ट वाजिद खान ने नई पहल की है। इसके तहत वे देश के युवाओं की मदद से दुनिया के सबसे बड़े एब्स्ट्रेक्ट स्कल्प्चर को भारत में ही बनाएंगे। इसके लिए वे देश के 6 हजार युवाओं को पहले नि:शुल्क प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद इन्हीं युवाओं को रोजगार भी देंगे। देश में पूरी तरह अनलॉक लागू होते ही इंदौर सहित कोलकाता, बेंगलुरू, मुंबई में इसका निर्माण शुरू किया जाएगा। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में शामिल किया जाएगा। इंदौर सहित अन्य शहरों में बने सभी हिस्सों को कतर पहुंचाया जाएगा। वहां इन्हें जोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा (करीब 50 फीट) एब्स्ट्रेक्ट स्कल्प्चर तैयार किया जाएगा। वर्तमान में यूरोप में सबसे बड़ा 30 फीट का एब्स्ट्रेक्ट स्कल्प्चर बना हुआ है।

37 विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं वाजिद, खान सरनेम हटाकर वाजिद इंडिया रख लिया नाम
वाजिद खान अब तक 37 वर्ल्ड रिकाॅर्ड अपने नाम कर चुके हैं। हाल ही में उन्हें फोर्ब्स मैगजीन के कवर पेज पर द विंची का दर्जा भी दिया है। वाजिद ने नेल, काइनेटिक, ऑटो मोबाइल, बुलेट, स्टोन आर्ट में काम किया है। वाजिद के 500 से ज्यादा स्टूडेंट भी वर्ल्ड रिकाॅर्ड में नाम दर्ज करा चुके हैं। देश के प्रति प्रेम की भावना के बाद हाल ही में वाजिद ने खुद का सरनेम हटाते हुए अपना नाम वाजिद इंडिया रख लिया है। वाजिद बताते हैं उन्हें कतर देश में दुनिया का सबसे बड़ा एब्स्ट्रेक्ट स्कल्प्चर बनाने का काम मिला। इस काम में वहां की सरकार भी उनकी मदद करने को तैयार है। लॉकडाउन के दौरान देश के युवाओं में बढ़ते डिप्रेशन को देखते हुए उन्होंने निर्माण भारत में ही करने का निर्णय लिया है। इसके बाद उन्होंने 6 हजार युवाओं को का चयन शुरू कर दिया है। युवाओं के रहने व खाने-पीने का खर्च भी वाजिद ही वहन करेंगे।

इस तरह बनता है एब्स्ट्रेक्ट स्कल्प्चर
वाजिद इंडिया ने बताया कि पहले मिट्टी से स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। उसके ऊपर प्लास्टर ऑफ पेरिस व उसके ऊपर रबर की लेयर चढ़ाई जाएगी। इसके ऊपर मोम की लेयर चढ़ाई जाएगी। सभी को मेल्ड कर आकृति तैयार की जाएगी। सबसे ऊपर ब्रास भरा जाता है। इसमें काॅपर, चांदी व अन्य धातु को मिलाया जाता है। अंत में नट बोल्ड (नेल आर्ट) से कोटिंग करेंगे।
हिस्ट्री चैनल पूरे प्रोग्राम को करेगा कवर
इसे बनाने के लिए वाजिद को 2 साल का समय दिया है। करीब एक साल में इसे पूरा करने का लक्ष्य है। उसके बाद उसे कतर ले जाया जाएगा। इस पूरे निर्माण को हिस्ट्री चैनल कवर करेगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Wajid of Mandsaur will make world's largest Abstract Sculpture
कोरोना काल मे युवाओं को डिप्रेशन से बाहर निकलने के लिए मंदसौर निवासी नेल आर्टिस्ट वाजिद खान ने नई पहल की है। इसके तहत वे देश के युवाओं की मदद से दुनिया के सबस…
Read more »

बाेवनी शुरू होते ही प्याज मंडी में हो रही आवक आधी से भी कम रह गई। वहीं साप्ताहिक अवकाश को रविवार से बदलकर शनिवार करने का असर भी मंडी में दिख रहा है। साप्ताहिक अवकाश बदलने की सूचना किसानों को नहीं होने से अब घोषित अवकाश के दिन शनिवार को किसान मंडी पहुंचते देखे जा रहे हैं। वहीं रविवार के दिन मंडी खुली होने के बावजूद गिने-चुने किसान आ रहे हैं। शनिवार को भी 2000 क्विंटल प्याज ही आया, 4 से 8.50 रुपए किलो तक बिका। लहसुन के 80 कट्टे आए और 2000 से 6000 क्विंटल तक बिका। शनिवार को जो भी माल आया वह भी ज्यादातर देवास, उज्जैन, आगर, राजगढ़ के किसानों का आया। जिले के किसान मंडी में नीलामी में नहीं आए। महामारी के कारण प्रशासन ने 4 मई से ही अवकाश का दिन बदलकर शनिवार की जगह रविवार कर दिया है। इस कारण अधिकतर किसान जानकारी के अभाव में शनिवार को उपज लेकर नहीं आते बल्कि रविवार को लाते हैं जब मंडी का अवकाश होता है। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका माल अगले दिन सोमवार को नीलाम होता है। ऐसा पिछले आठ शनिवार से ऐसा हो रहा है। मंडी लेखाकार अशोक जोशी ने बताया व्यापारियों के कहने पर ही अवकाश का दिन बदला गया है। व्यापारियों का कहना था कि सब्जी मंडी जब तक शुरू नहीं हो जाती तब तक अवकाश बदलकर शनिवार किया जाए। यह फैसला व्यापारियों द्वारा ही लिया गया था। अगर परेशानी बढ़ती है और व्यापारी कहते हैं तो फिर से शनिवार का अवकाश कर सकते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Onion arrival in less than half in four days




बाेवनी शुरू होते ही प्याज मंडी में हो रही आवक आधी से भी कम रह गई। वहीं साप्ताहिक अवकाश को रविवार से बदलकर शनिवार करने का असर भी मंडी में दिख रहा है। साप्ताहिक अवकाश बदलने की सूचना किसानों को नहीं होने से अब घोषित अवकाश के दिन शनिवार को किसान मंडी पहुंचते देखे जा रहे हैं। वहीं रविवार के दिन मंडी खुली होने के बावजूद गिने-चुने किसान आ रहे हैं।
शनिवार को भी 2000 क्विंटल प्याज ही आया, 4 से 8.50 रुपए किलो तक बिका। लहसुन के 80 कट्टे आए और 2000 से 6000 क्विंटल तक बिका। शनिवार को जो भी माल आया वह भी ज्यादातर देवास, उज्जैन, आगर, राजगढ़ के किसानों का आया। जिले के किसान मंडी में नीलामी में नहीं आए। महामारी के कारण प्रशासन ने 4 मई से ही अवकाश का दिन बदलकर शनिवार की जगह रविवार कर दिया है। इस कारण अधिकतर किसान जानकारी के अभाव में शनिवार को उपज लेकर नहीं आते बल्कि रविवार को लाते हैं जब मंडी का अवकाश होता है। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका माल अगले दिन सोमवार को नीलाम होता है। ऐसा पिछले आठ शनिवार से ऐसा हो रहा है।
मंडी लेखाकार अशोक जोशी ने बताया व्यापारियों के कहने पर ही अवकाश का दिन बदला गया है। व्यापारियों का कहना था कि सब्जी मंडी जब तक शुरू नहीं हो जाती तब तक अवकाश बदलकर शनिवार किया जाए। यह फैसला व्यापारियों द्वारा ही लिया गया था। अगर परेशानी बढ़ती है और व्यापारी कहते हैं तो फिर से शनिवार का अवकाश कर सकते हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Onion arrival in less than half in four days
बाेवनी शुरू होते ही प्याज मंडी में हो रही आवक आधी से भी कम रह गई। वहीं साप्ताहिक अवकाश को रविवार से बदलकर शनिवार करने का असर भी मंडी में दिख रहा है। साप्ताहिक…
Read more »

दो दिन पहले राजनगर की 38 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को उसके नपा कर्मचारी पति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। नपाकर्मी के संक्रमित होने की पुष्टि होते ही नपा की अघोषित छुट्टी हो गई। सोमवार को भी नपा बंद जैसी ही रहेगी यानी जरूरी होने पर ही कर्मचारी को सिर्फ काम के लिए ही बुलाया जाएगा। इधर, बाहर से आया एक अन्य युवक भी संक्रमित निकला। जबकि वृद्धाश्रम में क्वारेंटाइन किए गए व्यक्ति की रिपोर्ट भी संदिग्ध आई है। दो दिन पहले महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जो नपाकर्मी की पत्नी है। इस पर नपा सीएमओ ने गुरुवार को ही सभी कर्मचारियों की सैंपलिंग करवा दी। साथ ही कर्मचारी के संपर्क में रहने वाले कर्मचारियों को होम क्वारेंटाइन कर दिया। इस दौरान 40 कर्मचारियों की सैंपल रिपोर्ट में से 15 लोगों की रिपोर्ट शनिवार को आ गई। इसमें संक्रमित महिला के पति 48 वर्षीय नपाकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कर्मचारियों पर खतरा बढ़ गया है। नपा में अघोषित छुट्टी हो गई। शेष रिपोर्ट आने तक कर्मचारी घर से ही काम करंेगे। जरूरी होने पर ही कुछ समय के लिए कार्यालय बुलवाएंगे। नपाकर्मी के 17 वर्षीय बेटे की रिपोर्ट भी संदिग्ध आई है। इसकी पुष्टि के लिए भोपाल भेज दिया है। यह पहले से ही वृद्धाश्रम में क्वारेंटाइन है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 59 शनिवार को सामने आए तीन संक्रमितों के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 59 पर पहुंच गया है। हालांकि इसमें से ज्यादातर मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। बाहर से आया सुंदरसी का युवक भी पॉजिटिव बाहर से आकर जांच कराकर होटल में क्वारेंटाइन युवक की रिपोर्ट भी शनिवार दोपहर को पॉजिटिव आई। उक्त युवक सुंदरसी का निवासी है और विदेश से लौटकर आया है। सूचना मिलते एम्बुलेंस 108 के ईएमटी जितेंद्र देवतवाल और पायलट राहुल सोलंकी जनपद पंचायत के सामने एबी रोड स्थिति होटल पहुंचे और संक्रमित मिले युवक को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराया। तीन दिन से लगातार सामने आ रहे मरीज पिछले तीन दिनों से लगातार शहर में कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। दो दिन पहले राजनगर की 38 वर्षीय महिला के बाद शुक्रवार को विजय नगर का युवक संक्रमित निकला। अब शनिवार को संक्रमण महूपुरा में पहुंच गया। यहां की 34 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। कर्मचारी को जरूरी होने पर ही दफ्तर बुलाएंगे ^एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अन्य कर्मचारियों को भी होम क्वारेंटाइन कर दिया है। रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को भी इमरजेंसी में ही कर्मचारी को जरूरी काम के लिए ही बुलाया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। - भूपेंद्र दीक्षित, सीएमओ नपा Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Reported husband of infected woman's husband positive, undeclared leave in NAPA




दो दिन पहले राजनगर की 38 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को उसके नपा कर्मचारी पति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। नपाकर्मी के संक्रमित होने की पुष्टि होते ही नपा की अघोषित छुट्टी हो गई। सोमवार को भी नपा बंद जैसी ही रहेगी यानी जरूरी होने पर ही कर्मचारी को सिर्फ काम के लिए ही बुलाया जाएगा। इधर, बाहर से आया एक अन्य युवक भी संक्रमित निकला। जबकि वृद्धाश्रम में क्वारेंटाइन किए गए व्यक्ति की रिपोर्ट भी संदिग्ध आई है।
दो दिन पहले महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जो नपाकर्मी की पत्नी है। इस पर नपा सीएमओ ने गुरुवार को ही सभी कर्मचारियों की सैंपलिंग करवा दी। साथ ही कर्मचारी के संपर्क में रहने वाले कर्मचारियों को होम क्वारेंटाइन कर दिया। इस दौरान 40 कर्मचारियों की सैंपल रिपोर्ट में से 15 लोगों की रिपोर्ट शनिवार को आ गई। इसमें संक्रमित महिला के पति 48 वर्षीय नपाकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कर्मचारियों पर खतरा बढ़ गया है। नपा में अघोषित छुट्टी हो गई। शेष रिपोर्ट आने तक कर्मचारी घर से ही काम करंेगे। जरूरी होने पर ही कुछ समय के लिए कार्यालय बुलवाएंगे। नपाकर्मी के 17 वर्षीय बेटे की रिपोर्ट भी संदिग्ध आई है। इसकी पुष्टि के लिए भोपाल भेज दिया है। यह पहले से ही वृद्धाश्रम में क्वारेंटाइन है।

जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 59
शनिवार को सामने आए तीन संक्रमितों के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 59 पर पहुंच गया है। हालांकि इसमें से ज्यादातर मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।

बाहर से आया सुंदरसी का युवक भी पॉजिटिव
बाहर से आकर जांच कराकर होटल में क्वारेंटाइन युवक की रिपोर्ट भी शनिवार दोपहर को पॉजिटिव आई। उक्त युवक सुंदरसी का निवासी है और विदेश से लौटकर आया है। सूचना मिलते एम्बुलेंस 108 के ईएमटी जितेंद्र देवतवाल और पायलट राहुल सोलंकी जनपद पंचायत के सामने एबी रोड स्थिति होटल पहुंचे और संक्रमित मिले युवक को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराया।

तीन दिन से लगातार सामने आ रहे मरीज
पिछले तीन दिनों से लगातार शहर में कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। दो दिन पहले राजनगर की 38 वर्षीय महिला के बाद शुक्रवार को विजय नगर का युवक संक्रमित निकला। अब शनिवार को संक्रमण महूपुरा में पहुंच गया। यहां की 34 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है।

कर्मचारी को जरूरी होने पर ही दफ्तर बुलाएंगे
^एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अन्य कर्मचारियों को भी होम क्वारेंटाइन कर दिया है। रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को भी इमरजेंसी में ही कर्मचारी को जरूरी काम के लिए ही बुलाया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
- भूपेंद्र दीक्षित, सीएमओ नपा

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Reported husband of infected woman's husband positive, undeclared leave in NAPA
दो दिन पहले राजनगर की 38 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को उसके नपा कर्मचारी पति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। नपाकर्मी के संक्रमित होने की प…
Read more »

केंद्र सरकार और राज्य सरकार के शिक्षा सुधार कार्यक्रम के तहत प्रदेश के शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण मई में शुरू हुआ था। सीएम राइस कार्यक्रम में तीन कोर्स हो जाने के बाद अब चौथा कोर्स विषय दूरस्थ शिक्षा, सुरक्षा कवच भी दीक्षा एप पर आ गया है। इसके प्रशिक्षण को पूरा करने की अंतिम तिथि 30 जून है। लेकिन अभी भी 45 प्रतिशत शिक्षकों ने ही पूरे प्रदेश में प्रशिक्षण लिया है और यही हाल जिले का भी है। यहां 3953 में से 50 प्रतिशत शिक्षक प्रशिक्षण ले चुके हैं। प्रदेश के मुख्य शिक्षा आयुक्त ने धीमी गति से प्रशिक्षण लेने पर पोर्टल पर ही अपनी प्रतिक्रिया दी थी, इसके बाद भी शिक्षकों के प्रशिक्षण सीखने के रवैए में कोई परिवर्तन नहीं आया है। चौथे कोर्स में भी उनकी कछुआ चाल है, जबकि अभी केवल 2 दिन ही प्राप्त करने के शेष बचे हैं। जिला अभी 51 में से 20 में नंबर पर है। पढ़ाई का नया सत्र शुरू होने का समय आ चुका है। बच्चों को कैसे दें ऑनलाइन शिक्षा : डाइट के रिसोर्स ग्रुप के प्रशिक्षक दिलीप जायसवाल बताते हैं कि शासन द्वारा चौथा कोर्स महामारी में बच्चों को घर पर दी जाने वाली ऑनलाइन शिक्षा पर आधारित है। इस पर वर्तमान में सबसे ज्यादा बहस छिड़ी हुई है। उसी का वीडियो के माध्यम से शासन ने शिक्षकों को जानकारी दी है कि विद्यार्थियों को घर पर कैसे पढ़ाएं। इसमें एक से बारहवीं तक के अलग-अलग शिक्षकों के लिए मापदंड बनाए गए हैं। बताया गया है कि ऑनलाइन माध्यम का उपयोग कर बच्चों को कैसे आसानी से सिखा सकते हैं। ऑनलाइन का मतलब लाइव क्लास से नहीं बल्कि रिकॉर्डिंग और यू-ट्यूब के प्रसारण से हैं। जल्द पूरा कराने को कहेंगे डीपीसी राजेंद्र शिप्रे के मुताबिक दूसरे जिलों के मुकाबले हमारे यहां के शिक्षक सीएम राइस के कार्यक्रम में अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं और लगभग पहले-दूसरे के बाद तीसरा कोर्स भी 100 प्रतिशत पूर्ण होने वाला है। चौथे कोर्स के निर्देश देखकर सभी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से कोर्स का प्रशिक्षण जल्द पूरा कराने को कहेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




केंद्र सरकार और राज्य सरकार के शिक्षा सुधार कार्यक्रम के तहत प्रदेश के शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण मई में शुरू हुआ था। सीएम राइस कार्यक्रम में तीन कोर्स हो जाने के बाद अब चौथा कोर्स विषय दूरस्थ शिक्षा, सुरक्षा कवच भी दीक्षा एप पर आ गया है। इसके प्रशिक्षण को पूरा करने की अंतिम तिथि 30 जून है। लेकिन अभी भी 45 प्रतिशत शिक्षकों ने ही पूरे प्रदेश में प्रशिक्षण लिया है और यही हाल जिले का भी है। यहां 3953 में से 50 प्रतिशत शिक्षक प्रशिक्षण ले चुके हैं।
प्रदेश के मुख्य शिक्षा आयुक्त ने धीमी गति से प्रशिक्षण लेने पर पोर्टल पर ही अपनी प्रतिक्रिया दी थी, इसके बाद भी शिक्षकों के प्रशिक्षण सीखने के रवैए में कोई परिवर्तन नहीं आया है। चौथे कोर्स में भी उनकी कछुआ चाल है, जबकि अभी केवल 2 दिन ही प्राप्त करने के शेष बचे हैं। जिला अभी 51 में से 20 में नंबर पर है। पढ़ाई का नया सत्र शुरू होने का समय आ चुका है।
बच्चों को कैसे दें ऑनलाइन शिक्षा : डाइट के रिसोर्स ग्रुप के प्रशिक्षक दिलीप जायसवाल बताते हैं कि शासन द्वारा चौथा कोर्स महामारी में बच्चों को घर पर दी जाने वाली ऑनलाइन शिक्षा पर आधारित है। इस पर वर्तमान में सबसे ज्यादा बहस छिड़ी हुई है। उसी का वीडियो के माध्यम से शासन ने शिक्षकों को जानकारी दी है कि विद्यार्थियों को घर पर कैसे पढ़ाएं। इसमें एक से बारहवीं तक के अलग-अलग शिक्षकों के लिए मापदंड बनाए गए हैं। बताया गया है कि ऑनलाइन माध्यम का उपयोग कर बच्चों को कैसे आसानी से सिखा सकते हैं। ऑनलाइन का मतलब लाइव क्लास से नहीं बल्कि रिकॉर्डिंग और यू-ट्यूब के प्रसारण से हैं।
जल्द पूरा कराने को कहेंगे
डीपीसी राजेंद्र शिप्रे के मुताबिक दूसरे जिलों के मुकाबले हमारे यहां के शिक्षक सीएम राइस के कार्यक्रम में अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं और लगभग पहले-दूसरे के बाद तीसरा कोर्स भी 100 प्रतिशत पूर्ण होने वाला है। चौथे कोर्स के निर्देश देखकर सभी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से कोर्स का प्रशिक्षण जल्द पूरा कराने को कहेंगे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
केंद्र सरकार और राज्य सरकार के शिक्षा सुधार कार्यक्रम के तहत प्रदेश के शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण मई में शुरू हुआ था। सीएम राइस कार्यक्रम में तीन कोर्स हो ज…
Read more »