महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने मनियार बस्ती में बुधवार को जिस नाबालिग के घर जाकर 5 मई की शादी रद्द कराई थी, उसकी एसडीएम ऑफिस से 27 अप्रैल को विधिवत लिखित मंजूरी दी गई है। शादी रुकवाने टीम पहुंची तो महिला 29 मई को फिर से एसडीएम दफ्तर पहुंच गई। छानबीन के बाद पता चला तो एसडीएम दफ्तर से जारी परमिशन को निरस्त किया जा रहा है। बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला से शपथ पत्र भरवा लिया है। यदि उसने नाबालिग बेटी की शादी की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराएंगे। क्योंकि उसकी लड़की की मार्कशीट के आधार पर उम्र 17 साल है। लेकिन महिला ने आधार कार्ड देकर उम्र 18 साल बताकर शादी की परमिशन ले ली थी। उक्त परमिशन को निरस्त करा रहे हैं। पवा बसई गांव में तीन नाबालिगों की शादियां रुकवाईं: शिवपुरी। कोलारस तहसील के पवा बसई गांव में 5 मई को तीन नाबालिगों की शादी होने जा रही थी। पर्यवेक्षक पूजा स्वर्णकार टीम के संग मौके पर पहुंची। तेंदुआ थाना क्षेत्र में आने वाले इस गांव में दो लड़के और एक लड़की की कम उम्र में शादी की जा रही थी। परिजनों को समझाया इसके बाद परिजनों ने शादी रद्द कर दी है। यदि शादी की तो कार्रवाई की जाएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने मनियार बस्ती में बुधवार को जिस नाबालिग के घर जाकर 5 मई की शादी रद्द कराई थी, उसकी एसडीएम ऑफिस से 27 अप्रैल को विधिवत लिखित मंजूरी दी गई है। शादी रुकवाने टीम पहुंची तो महिला 29 मई को फिर से एसडीएम दफ्तर पहुंच गई। छानबीन के बाद पता चला तो एसडीएम दफ्तर से जारी परमिशन को निरस्त किया जा रहा है। बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला से शपथ पत्र भरवा लिया है। यदि उसने नाबालिग बेटी की शादी की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराएंगे। क्योंकि उसकी लड़की की मार्कशीट के आधार पर उम्र 17 साल है। लेकिन महिला ने आधार कार्ड देकर उम्र 18 साल बताकर शादी की परमिशन ले ली थी। उक्त परमिशन को निरस्त करा रहे हैं।
पवा बसई गांव में तीन नाबालिगों की शादियां रुकवाईं: शिवपुरी। कोलारस तहसील के पवा बसई गांव में 5 मई को तीन नाबालिगों की शादी होने जा रही थी। पर्यवेक्षक पूजा स्वर्णकार टीम के संग मौके पर पहुंची। तेंदुआ थाना क्षेत्र में आने वाले इस गांव में दो लड़के और एक लड़की की कम उम्र में शादी की जा रही थी। परिजनों को समझाया इसके बाद परिजनों ने शादी रद्द कर दी है। यदि शादी की तो कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KOWbeW
via IFTTT

No comments:

Post a Comment