विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को अधिकारी-कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा रहा। कर्मचारी संगठनों ने अधिकारियों से सभी कर्मचारियों की जांच कराने को कहा है। वहीं विवि में बाहरी लोगों के अनावश्यक प्रवेश पर पाबंदी कर सख्ती शुरू कर दी गई है। विवि के लेखा विभाग में पदस्थ एक महिला कर्मचारी के पुत्र गुरुवार शाम आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिले थे। पुत्र अपनी मां, पत्नी व बच्चे के साथ विवि परिसर स्थित आवास में ही रहता था। जिला प्रशासन ने महिलाकर्मी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को होम काेरेंटाइन कर दिया है, जिस स्थान पर महिलाकर्मी का आवास है, वहां आसपास भी विवि के अन्य कर्मचारी व प्राध्यापक रहते हैं। शुक्रवार को लेखा विभाग को सैनिटाइज किया। दोपहर में कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी भी प्रभारी कुलसचिव से मिले और उनसे गैर जरूरी लोगों का प्रवेश बंद करने एवं सभी अधिकारी-कर्मचारियों की जांच की मांग रखी। कुलानुशासक डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया अब और अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। यह भी अपील है कि कोई भी अनावश्यक रूप से विश्वविद्यालय न आए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को अधिकारी-कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा रहा। कर्मचारी संगठनों ने अधिकारियों से सभी कर्मचारियों की जांच कराने को कहा है। वहीं विवि में बाहरी लोगों के अनावश्यक प्रवेश पर पाबंदी कर सख्ती शुरू कर दी गई है। विवि के लेखा विभाग में पदस्थ एक महिला कर्मचारी के पुत्र गुरुवार शाम आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिले थे। पुत्र अपनी मां, पत्नी व बच्चे के साथ विवि परिसर स्थित आवास में ही रहता था। जिला प्रशासन ने महिलाकर्मी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को होम काेरेंटाइन कर दिया है, जिस स्थान पर महिलाकर्मी का आवास है, वहां आसपास भी विवि के अन्य कर्मचारी व प्राध्यापक रहते हैं। शुक्रवार को लेखा विभाग को सैनिटाइज किया। दोपहर में कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी भी प्रभारी कुलसचिव से मिले और उनसे गैर जरूरी लोगों का प्रवेश बंद करने एवं सभी अधिकारी-कर्मचारियों की जांच की मांग रखी। कुलानुशासक डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया अब और अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। यह भी अपील है कि कोई भी अनावश्यक रूप से विश्वविद्यालय न आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30jM3SR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment