नाबालिगों के यौन शोषण का आरोपी प्यारे मियां करोंद क्षेत्र की एक नाबालिग बच्ची को लेकर दो साल पहले सिंगापुर गया था। वहां भी बच्ची के साथ ज्यादती की। बच्ची का पासपोर्ट इंदौर के पलासिया स्थित एक ट्रेवल एजेंसी के कर्मचारी पवन के पास रहता था। आरोपी की देश-विदेश यात्रा के टिकट पवन ही बुक करता था। यह खुलासा करोंद में रहने वाली ज्यादती पीड़ित नाबालिग के कोहेफिजा पुलिस और चाइल्ड लाइन काउंसलर को दिए बयान में हुआ है। बच्ची के बयानों के मुताबिक वह प्यारे मियां के इंदौर स्थित फ्लैट में करीब ढाई साल रही। इस दौरान प्यारे की सहयोगी स्वीटी विश्वकर्मा व एक अन्य नाबालिग के साथ गोवा और कश्मीर अलग-अलग समय पर घूमने गई। टूर पर साथ गई दूसरी नाबालिग बच्ची के साथ भी आरोपी ने कई बार ज्यादती की। इसकी पुष्टि नाबालिग के साथ इंदौर में रहने वाली दूसरी नाबालिग बच्ची ने पुलिस को दिए बयानों में की है। सिंगापुर टूर के लिए नाबालिग का पासपोर्ट प्यारे मियां ने इंदौर से बनवाया था। आरोपी ने बच्ची को कभी भी उसका पासपोर्ट नहीं दिया। स्वीटी ले गई थी फ्लैट पर- लाॅकडाउन के दौरान हुआ था प्यारे मियां से परिचय ईदगाह हिल्स निवासी नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में प्यारे से लॉकडाउन के दौरान परिचय होना बताया है, जो इंदौर स्थित फ्लैट पर रहने वाली ईदगाह हिल्स की ही दूसरी नाबालिग ने कराया था। वह प्यारे मियां की रिश्तेदारी में हैं। किशोरी के मुताबिक प्यारे मियां से परिचय के बाद स्वीटी विश्वकर्मा दोनों को साथ लेकर विष्णु हाइट्स स्थित फ्लैट पर गई थी, जहां दोनों के साथ प्यारे ने ज्यादती की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The teenager's passport used to stay in the travel agency office in Indore, he took the minor to Singapore to visit


नाबालिगों के यौन शोषण का आरोपी प्यारे मियां करोंद क्षेत्र की एक नाबालिग बच्ची को लेकर दो साल पहले सिंगापुर गया था। वहां भी बच्ची के साथ ज्यादती की। बच्ची का पासपोर्ट इंदौर के पलासिया स्थित एक ट्रेवल एजेंसी के कर्मचारी पवन के पास रहता था। आरोपी की देश-विदेश यात्रा के टिकट पवन ही बुक करता था। यह खुलासा करोंद में रहने वाली ज्यादती पीड़ित नाबालिग के कोहेफिजा पुलिस और चाइल्ड लाइन काउंसलर को दिए बयान में हुआ है।


बच्ची के बयानों के मुताबिक वह प्यारे मियां के इंदौर स्थित फ्लैट में करीब ढाई साल रही। इस दौरान प्यारे की सहयोगी स्वीटी विश्वकर्मा व एक अन्य नाबालिग के साथ गोवा और कश्मीर अलग-अलग समय पर घूमने गई। टूर पर साथ गई दूसरी नाबालिग बच्ची के साथ भी आरोपी ने कई बार ज्यादती की। इसकी पुष्टि नाबालिग के साथ इंदौर में रहने वाली दूसरी नाबालिग बच्ची ने पुलिस को दिए बयानों में की है।
सिंगापुर टूर के लिए नाबालिग का पासपोर्ट प्यारे मियां ने इंदौर से बनवाया था। आरोपी ने बच्ची को कभी भी उसका पासपोर्ट नहीं दिया।

स्वीटी ले गई थी फ्लैट पर- लाॅकडाउन के दौरान हुआ था प्यारे मियां से परिचय
ईदगाह हिल्स निवासी नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में प्यारे से लॉकडाउन के दौरान परिचय होना बताया है, जो इंदौर स्थित फ्लैट पर रहने वाली ईदगाह हिल्स की ही दूसरी नाबालिग ने कराया था। वह प्यारे मियां की रिश्तेदारी में हैं। किशोरी के मुताबिक प्यारे मियां से परिचय के बाद स्वीटी विश्वकर्मा दोनों को साथ लेकर विष्णु हाइट्स स्थित फ्लैट पर गई थी, जहां दोनों के साथ प्यारे ने ज्यादती की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The teenager's passport used to stay in the travel agency office in Indore, he took the minor to Singapore to visit


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30jM2hL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment