Ads block

काेराेना के खाैफ के कारण अस्पतालाें में साधारण मरीजाें का इलाज नहीं हाे पा रहा है। जिला प्रशासन लाख दावे करे कि प्राइवेट हाॅस्पिटल में इलाज चालू हाे गया है लेकिन हकीकत अलग है।काेराेना का खाैफ जिला अस्पताल में एेसा है कि अन्य मरीजाें काे डाॅक्टर हाथ तक नहीं लगा रहे। प्राइवेट हाॅस्पिटल बाहर से ही मना कर रहे हैं। इन्हीं सब कारणाें से साेमवार काे रसूलपुर की 32 साल की महिला गुलशेरा पति इरफान शेख ने दम ताेड़ दिया। उनकी 18 अप्रैल काे जिला अस्पताल में डिलेवरी हुई थी। बेटे काे जन्म दिया। दर्द हाे रहा था, फिर भी अगले ही दिन 19 अप्रैल काे डिस्चार्ज कर दिया। पेट दर्द बंद नहीं हाेने पर फिर जिला अस्पताल लाए। भर्ती ताे कर लिया लेकिन 3 दिन तक किसी भी डाॅक्टर ने हाथ नहीं लगाया। महिला की मां का आराेप- जिला अस्पताल में डाॅक्टर अंदर साेती रही लेकिन नर्स से पूछते ताे कह देती मेडम नहीं है महिला की मां रईसा शेख का आराेप है-नर्स आकर बाेतल चढ़ा देती थी। जब भी मेडम का पूछने जाते, कह देते कि दूर रहाे। मेडम अंदर साेती रहती थी, फिर भी नर्स कहती कि मेडम नहीं है। प्राइवेट हाॅस्पिटल में इलाज कराने के लिए शनिवार काे छुट्टी कराने के लिए कहा ताे बाेले-आप इस कागज पर साइन कर दाे। कागज पर साइन नहीं किए ताे डिस्चार्ज पेपर भी नहीं दिए। महिला के पति इरफान ने बताया-रविवार काे सुबह यश हाॅस्पिटल गए, वहां कह दिया अभी मरीज नहीं देख रहे हैं। फिर वन मंडल के पास चारू मेडम के यहां गए। वहां भी बताया कि अभी मेडम मरीज नहीं देख रही हैं। विनायक हाॅस्पिटल गए, वहां भी मना कर दिया। संस्कार हाॅस्पिटल गए, वहां भी पहले ताे मना कर दिया लेकिन भैया की पहचान थी। उनसे फाेन लगवाया, तब शाम 5 बजे भर्ती किया। अत्यधिक खून बह जाने से यहां भी साेमवार सुबह 4 बजे इंदाैर ले जाने के लिए बाेल दिया। हम दाेस्त की कार में इंदाैर ले जा रहे थे। रास्ते में शिप्रा के पास ही गुलशेरा ने दम ताेड़ दिया। महिला की मां रईसा बी का कहना है-मेरी बच्ची काे टाइम पर डाॅक्टर देख लेते ताे उसकी माैत नहीं हाेती। अपने 10 दिन के बेटे काे देखते हुए इरफान राेते हुए कहता रहा-रमजान में मेरी पत्नी की मौत हो गई। 10 दिन का बेटा कैसे पालूंगा। रोएगा तो कैसे चुप कराऊंगा। जिला अस्पताल की फाइल मजबूत, कह देंगे-अस्पताल से मरीज काे लेकर भाग गए जिला अस्पताल के लापरवाहाें ने इस मामले में अपनी लापरवाही दबाने के लिए कागज मजबूत कर रखे हैं। डिस्चार्ज पेपर नहीं दिए। जांच हाेने पर बता देंगे कि अस्पताल से मरीज काे लेकर परिजन बिना बताए चले गए। इस तरह कार्रवाई से बच जाएंगे। भास्कर ने मामले में सिविल सर्जन डाॅ. अतुल बिडवई से सवाल किया ताे उनका रटारटाया जवाब था-फाइल दिखवाता हूं। जांच की जाएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Doctors did not come to see the district hospital for 3 days, 3 private hospitals also latched on from outside, 10-day-old son's mother tortured her
काेराेना के खाैफ के कारण अस्पतालाें में साधारण मरीजाें का इलाज नहीं हाे पा रहा है। जिला प्रशासन लाख दावे करे कि प्राइवेट हाॅस्पिटल में इलाज चालू हाे गया है ले…
Read more »
महिला एवं बाल विकास का अमला संक्रमण से सुरक्षा व बचाव में लगा हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं कोरोना वारियर्स के रूप में घर-घर जाकर लोगों की मॉनीटरिंग कर रही है। वार्ड नं 2 खेड़ी मोहल्ला की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना परमार ने बताया प्रत्येक घर तक पहुंचकर लोगों को सोशल डिस्टेंस, हाथ धोने की समझाइश के साथ जागरूकता का संदेश दिया। आयुर्वेद व होम्योपैथिक दवाइयों के 50 पैकेट में 1700 गोलियों का वितरण किया। 3-6 वर्ष के बच्चों को 1200 ग्राम सत्तू के पैकेट बांटे। कम व अति कम वजन के बच्चों के अभिभावक को समझाया कि वह पोषण पर विशेष ध्यान दें। 0-6 वर्ष के सभी बच्चों, गर्भवती और धात्री माताओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। सर्वे कर सर्दी-खांसी के पीड़ित व्यक्तियों की जांच करवाई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Anganwadi workers are also acting like Corona Warriors
महिला एवं बाल विकास का अमला संक्रमण से सुरक्षा व बचाव में लगा हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं कोरोना वारियर्स के रूप में घर-घर जाकर लोगों की मॉनीटरिंग कर रही है। …
Read more »
महिला एवं बाल विकास का अमला संक्रमण से सुरक्षा व बचाव में लगा हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं कोरोना वारियर्स के रूप में घर-घर जाकर लोगों की मॉनीटरिंग कर रही है। वार्ड नं 2 खेड़ी मोहल्ला की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना परमार ने बताया प्रत्येक घर तक पहुंचकर लोगों को सोशल डिस्टेंस, हाथ धोने की समझाइश के साथ जागरूकता का संदेश दिया। आयुर्वेद व होम्योपैथिक दवाइयों के 50 पैकेट में 1700 गोलियों का वितरण किया। 3-6 वर्ष के बच्चों को 1200 ग्राम सत्तू के पैकेट बांटे। कम व अति कम वजन के बच्चों के अभिभावक को समझाया कि वह पोषण पर विशेष ध्यान दें। 0-6 वर्ष के सभी बच्चों, गर्भवती और धात्री माताओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। सर्वे कर सर्दी-खांसी के पीड़ित व्यक्तियों की जांच करवाई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Anganwadi workers are also acting like Corona Warriors
महिला एवं बाल विकास का अमला संक्रमण से सुरक्षा व बचाव में लगा हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं कोरोना वारियर्स के रूप में घर-घर जाकर लोगों की मॉनीटरिंग कर रही है। …
Read more »
प्रशासन की अनुमति के बाद 22 अप्रैल से कृषि मंडी में गेहूं की खरीदी शुरू की गई है। रोज 4 से 5 गांवों के किसानों को अनुमति दी जा रही है। सोमवार को 5 गांवों के 105 किसान 2808 क्विंटल गेहूं लेकर मंडी में पहुंचे। यहां 2618 क्विटंल गेहूं समर्थन मूल्य से कम और 190 क्विंटल गेहूं समर्थन मूल्य के भाव में बिका। सोमवार को खुली मंडी में दौलतपुरा, गोरखेड़ी, हैदरवास, गुर्जरदा, बुगलिया के 105 किसान मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे। मंडी में कोरोना वायरस के चलते पुलिस की मौजूदगी में व्यापारियों व किसानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। गेहूं नीलामी के दौरान 2618 क्विंटल गेहूं 1680 से 1900 रुपए प्रति क्विंटल में बिका। बाकी मात्र 190 क्विंटल गेहूं 1926 से 2091 रुपए प्रति क्विंटल में बिका। पहली बार मंडी खुलने के बाद किसानों का आंकड़ा 100 के पार पहुंचा है। किसान अधिक होने के कारण 20 -20 किसानों को मंडी में प्रवेश देकर नीलामी की गई। लॉकडाउन में पहली बार मंडी खुलने के बाद किसानों का आंकड़ा 100 के पार पहुंचा दो दिन बाद खुली मंडी, 13 किसानों ने बेची उपज शामगढ़ में दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को कृषि उपज मंडी खुली। सुबह 6 बजे से सुराखेड़ी, पत्तियांखेड़ी के 13 किसान उपज लेकर पहुंचे। सुबह 11 बजे गेहूं की नीलामी शुरू हुई। व्यापारियों, मंडी कर्मचारी एवं किसानों ने नीलामी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। सोमवार को 1621 से लेकर 1782 रुपए प्रति क्विंटल तक भाव मिले। मंडी सचिव अरविंदसिंह दीक्षित ने बताया है कि सोमवार को 13 किसान आए और नाै ट्रैक्टर-ट्रॉली गेहूं की नीलामी हुई है। मंडल अध्यक्ष ने कहा : बारदान का निर्धारित वजन ही काटे भाजपा दलौदा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर अटोलिया ने सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में चल रही समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। गेहूं तुलाई के कट्टे का निर्धारित वजन ही काटने के निर्देश दिए। कर्ज की राशि की जानकारी उपशाखा प्रबंधक भगवती प्रसाद शर्मा से ली। खरीदी केंद्र प्रभारी राजेशकुमार शर्मा ने बताया कि नगरी में 154 किसानों से 4426 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। 4050 क्विंटल गेहूं का परिवहन कर वेयर हाउस तक पहुंचाया जा चुका है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Out of 2808, 2618 quintals of wheat sold below support price, only 190 quintals got better price
प्रशासन की अनुमति के बाद 22 अप्रैल से कृषि मंडी में गेहूं की खरीदी शुरू की गई है। रोज 4 से 5 गांवों के किसानों को अनुमति दी जा रही है। सोमवार को 5 गांवों के 1…
Read more »
(दीपेश शर्मा)शहर में सब्जियों और फलों की बिक्री प्रतिबंधित है। इसके बावजूद बाहर से इन्हें बेचने के लिए लाया जा रहा है। निगम और पुलिस करीब 20 टन सब्जियां-फल जब्त कर चिड़ियाघर भेज चुके हैं। फिर भी सब्जियां लाना बंद नहीं हो रहा है। इससे सवाल उठ रहा है कि आखिर शहर की सीमाएं सील होने के बावजूद सब्जियां कैसे लाई जा रही हैं? यह जानने के लिए भास्कर ने स्टिंग किया। इसमें खुलासा हुआ कि रात 11 से तीन बजे के बीच सब्जियां लाई जा रही हैं। व्यापारी सीमाओं पर तैनात पुलिसकर्मियों से सेटिंग कर यह काम कर रहे हैं। दिखावे के लिए एक-दो दिन में एक गाड़ी पकड़वा दी जाती है। बाकी शहर में आपूर्ति के लिए भेज दी जाती है।भास्कर ने रविवार रात शहर के चेकिंग पाॅइंट देखे। यहां पुलिसकर्मी तो मिले और बैरिकेड्स भी थे, लेकिन लोडिंग वाहन बिना जांच आ-जा रहे थे। निमाड़, सांवेर रोड, खंडवा रोड, मानपुर तरफ से सप्लाय इसके अलावा राजेंद्र नगर, राऊ चौराहा, तेजाजी नगर चौराहे और अन्य जगह पुलिस दो पहिया वाहन चालकों से तो पूछताछ कर रही थी लेकिन लोडिंग वाहनों को नहीं रोका। पिछले दिनों निगम की टीम ने सब्जी व्यापारी कालू बजाज को सब्जी बेचते दो बार पकड़ा था। हालांकि व्यापारियों का कहना है कि इसके बाद भी तेजपुर गड़बड़ी के पास दो गाड़ियों में अदरक की सप्लाय इसी व्यापारी के नाम से हुई। इसके अलावा कई व्यापारी निमाड़, सांवेर रोड, खंडवा रोड, मानपुर की तरफ से शहर में सब्जियां सप्लाय कर रहे हैं। व्यापारियों ने थानेके स्टाफ से सेटिंग की है। बायपास पर अनलोडिंग, वहां से छोटी गाड़ियों में गोदाम भेजते हैं व्यापारियों ने बताया कि बायपास पर रात में सब्जियों की अनलोडिंग होती है। यहां से छोटी गाड़ियों में माल शहर में जाता है। इसके बाद बड़े व्यापारी गोदाम से सब्जियों को स्थानीय विक्रेताओं तक पहुंचा देते हैं। सिल्वर स्प्रिंग, सिंधी कॉलोनी, हीरा नगर, कुशवाह नगर, खड़े गणपति, सिलिकॉन सिटी, धार रोड ग्रीन पार्क कॉलोनी व अन्य क्षेत्रों में चोरी-छिपे सब्जियों की बिक्री हो रही है। इन्हीं क्षेत्रों में निगम टीम छापे मारकर ठेले व सामान जब्त कर रही है। बड़ा गणपति चौराहा : पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोकने की जहमत तक नहीं उठाई बड़ा गणपति चौराहे पर रात में पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। वहां पुलिसकर्मी बैठे थे, जबकि काली टी-शर्ट पहने दो युवक खड़े थे। इस दौरान एक लोडिंग वाहन वहां से निकला। उसमें खाली कैरेट थे। सब्जी व्यापारियों ने बताया कि ऐसे ही कैरेट में सब्जियां भरकर लाई जाती हैं। भास्कर प्रतिनिधि ने गाड़ी का पीछा किया। पीछे बैठे व्यक्ति से पूछा कि कैरेट में क्या है? वह बोला कि किराना सामान ले जा रहे हैं। जब पूछा कि किराना सामान कब से कैरेट में आने लगा तो युवक ने ड्राइवर को बताया और उसने गाड़ी तेजी से सुभाष मार्ग तरफ गाड़ी भगा ली। राजेंद्र नगर रोड : बिना चेकिंग शहर में आ गई बोलेरा, ड्राइवर बोला- दवाइयां हैं राजेंद्र नगर रोड पर रात करीब 11.30 बजे भास्कर संवाददाता ने तिरपाल से ढंकी बोलेरो का पीछा किया। सब्जी व्यापारियों ने बताया था कि बोलेरो पिकअप वाहन में ही सब्जियां लाई जाती हैं। इस गाड़ी को रोककर पूछा तो ड्राइवर गोपाल घबरा गया। उससे पूछा कि गाड़ी में क्या सामान है? उसने बताया कि दवाइयां हैं। इतनी रात में दवाइयां कहां से ला रहा है तो बोला मुझे पास मिला है। इसके बाद वह तेजी से गाड़ी चलाते हुए महू नाका की तरफ चला गया। फसल खराब होने का कहकर सब्जियां तुड़वाते हैं किसान, फिर सप्लाय फसल खराब होने का हवाला देकर निमाड़ के किसान सब्जियों को तुड़वाने की अनुमति संबंधित एसडीएम से ले लेते हैं और फिर इन्हें इंदौर पहुंचा देते हैं। यहां पहले ही रात के समय दूसरी गाड़ियों में माल ट्रांसफर हो जाता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bringing vegetables to the city from 11 to 3 pm after setting up the police, not even checking
(दीपेश शर्मा) शहर में सब्जियों और फलों की बिक्री प्रतिबंधित है। इसके बावजूद बाहर से इन्हें बेचने के लिए लाया जा रहा है। निगम और पुलिस करीब 20 टन सब्जियां-फल ज…
Read more »
इस महीने दूसरी बार बेमौसम बरसात हो गई। सोमवार सुबह आसमान साफ था, लेकिन दोपहर में बादल छा गए। शाम करीब चार बजे बादलाें के गरजने के बाद 10-12 मिनट तक कहीं-कहीं तेज बारिश भी हुई। हालांकि तापमान पर इसका ज्यादा असर नहीं हुआ। अधिकतमतापमान 37.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा, जो सामान्य है। रविवार को अधिकतम तापमान 37.8 और शनिवार रात न्यूनतम तापमान 23 डिग्री था। पानी क्यों बरस रहा : अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही है नमी मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इस वजह से पानी गिर रहा है। दूसरा कारण- राजस्थान में प्रति चक्रवात बना हुआ है। तीसरी वजह- हवा कभी पश्चिमी कभी दक्षिण तो कभी उत्तरी हो रही है। हवा का पैटर्न बदलने से भी बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखा रहा है। अफगानिस्तान तरफ से विक्षोभ सक्रिय होकर यहां आ रहा है। गर्मी क्यों बेअसर : 15 दिसंबर से अबतक 35 विक्षोभ हो चुके हैं सक्रियगर्मी बेअसर होना का सबसे बड़ा कारण विक्षोभ का सक्रिय होना है। 15 दिसंबर से अब तक 35 विक्षोभ सक्रिय हुए हैं। इस बार 40 डिग्री तक पहुंचने की शुुरुआत 1 मई सेे होगी। संभावना है कि मई में भी गर्मी प्रभावित हो सकती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Clear in the morning, cloudy in the afternoon, rain in the evening
इस महीने दूसरी बार बेमौसम बरसात हो गई। सोमवार सुबह आसमान साफ था, लेकिन दोपहर में बादल छा गए। शाम करीब चार बजे बादलाें के गरजने के बाद 10-12 मिनट तक कहीं-कहीं …
Read more »
समीपवर्ती राजस्थान के चित्ताैड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में साेमवार काे एक ही परिवार के छह लाेग काेराेना पॉजिटिव आ गए। इसे बाद नीमच प्रशासन ने जिले काे 3 मई तक पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया। प्रशासन की इस व्यवस्था से आप घबराएं नहीं और घर में ही रहें। आपके लिए हर जरूरी सामग्री होम डिलीवरी के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी। नीमच व मनासा तहसील के क्षेत्रों में सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक तथा जावद तहसील क्षेत्र में सुबह 7 से 10 बजे तक आवश्यक सामग्री की दुकानें खुली रहेगी। जो आमजन को होम डिलीवरी के माध्यम से सामान पहुंचाएगी। यह सख्ती इसलिए भी की गई है कि जावद तहसील के दो गांव के 6 लोग निंबाहेड़ा में डॉ. गुप्ता से इलाज करवाकर आए थे। इसी डॉक्टर के यह पॉजिटिव मरीज का उपचार भी हुआ था। इसकी जानकारी मिलने के बाद जावद प्रशासन ने इन सभी 6 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया है। पुलिस व प्रशासन के निर्णय तथा जनता के सहयोग से नीमच जिला अब तक ग्रीन जोन में शामिल है। इसके चारों दिशाओं से लगे जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल गए। जबकि हमारा जिला पूरी तरह सुरक्षित है। सोमवार को निंबाहेड़ा 6 पॉजिटिव और मिल गए। ये तीन दिन पहले मिले मरीज के परिजन ही है। इनको प्रशासन ने शाम को चित्तौड़गढ़ भेज दिया। इसकी जानकारी नीमच प्रशासन को मिलते ही कुछ कठोर निर्णय लिए है। ताकि जिले की जनता संक्रमण से बची रहे। आज से लॉकडाउन की यह रहेगी व्यवस्था ये रहेंगे प्रतिबंधित किसी भी व्यक्ति को बेवजह घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। जिले की सीमा में बाहरी लोगों का आगमन प्रतिबंधित रहेगा। जिले में निवासरत नागरिकों का जिले से बाहर जाना प्रतिबंधित किया गया है। जिले के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। अत्यावश्यक सेवा वाले विभाग जिनमें राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस, विद्युत, दूरसंचार, नगरपालिका, नगर परिषद, पंचायत, बैंक एवं बीमा कंपनियां इससे मुक्त रहेंगे। ये प्रतिबंध से मुक्त मेडिकल दुकान, अस्पताल एवं पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियां। गैस सिलेंडर की सिर्फ होम डिलीवरी होगी। नीमच एवं मनासा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक और जावद क्षेत्र में सुबह 10 बजे हॉकर अखबार बांट सकेंगे। सब्जी मंडी : नीमच एवं मनासा क्षेत्र में सब्जी मंडी होलसेलर व फुटकर विक्रेता (फेरी व ठेले वाले) के लिए खुली रहेगी। आमजनता का प्रवेश बंद रहेगा। किराना-सब्जी व अन्य : नीमच व मनासा ब्लॉक में घर-घर जाकर, दूध, सब्जी बेचने वाले, किराना दुकानें, आटा चक्कियां व अंडा, मांस व चिकन विक्रेता और होम डिलीवरी करने वाली संस्थाएं (किराना सामान, सब्जियां व दवा) सुबह 7 से दाेपहर 12 बजे तक, जावद क्षेत्र में सुबह 7 से 10 बजे तक की छूट रहेगी। चिल्ड वॉटर कैन: जिले में पीने के पानी की(चिल्ड वॉटर) केन सुबह 7 से 10 बजे तक होम डिलीवरी कर होगी। किसानों के लिए : किसान खेतों तक फसल व अन्य आवश्यक कृषि कार्य के लिए आने-जाने व कृषि उपकरण लाने ले जाने की छूट रहेगी। भू-अधिकार पुस्तिका रखना होगी। समर्थन मूल्य खरीदी : समर्थन मूल्य केंद्रों पर लगे सभी हम्माल, तुलावटी, समितियों के प्रबंधक व कर्मचारी एवं परिवहन करने वाले वाहनों के ट्रक ड्राइवर/क्लीनर प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। समितियों एवं वेयर के केंद्रों पर सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा। केंद्रों पर किसानों के हाथ धुलवाने की व्यवस्था, सैनिटाइजर, एवं मास्क की व्यवस्था करेंगे। इन्हे भी राहत- सार्वजनिक वितरण प्रणाली में लगे वाहन, कर्मचारी, हम्माल एवं गोदाम संचालक प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। अतिआवश्यक खाद्य वस्तुओं के निर्माण, प्रसंस्करण, रिपेकिंग से संबंधित समस्त इकाईयां प्रतिबंध से मुक्त रहेगी। ये भी जरूरी : शासकीय कर्मचारी केवल ड्यूटी के प्रयोजन से प्रतिबंध से मुक्त। 59 की रिपोर्ट बाकी प्रशासन ने सोमवार को जावद, पालसोड़ा, नीमच के 11 लोगों के सैंपल लिए। जिले से अब तक कुल 233 सैंपल भेजे गए। 21 पुराने व रविवार को भेजे गए 38 सैंपल शामिल हैं, जिनकी की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। जबकि अब तक जितनी भी जांच रिपोर्ट आई है वह सभी निगेटिव रिपोर्ट है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Beware: 6 positives were found in Nimbahera, till date Neemuch district will be locked up.
समीपवर्ती राजस्थान के चित्ताैड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में साेमवार काे एक ही परिवार के छह लाेग काेराेना पॉजिटिव आ गए। इसे बाद नीमच प्रशासन ने जिले काे 3 मई तक …
Read more »
SEARCH
LATEST
3-latest-65px
SECCIONS
- AutoCAD Book (1)
- Autocad Teacher (1)
- Bank of Maharashtra (1)
- BCPL Apprentice Recruitment (1)
- BECIL Recruitment (1)
- BISAG N Recruitment (1)
- CIPET Recruitment (1)
- Coconut Development Board (1)
- CSIR-CLRI (1)
- Dainik Bhaskar (3133)
- Damodar Valley Corporation (1)
- DCCB (1)
- Digital Marketing (1)
- DOT Recruitment 2023 (1)
- ECIL Recruitment (Junior Engineer) Recruitment 2023 (1)
- Engineeringdukan (52)
- ESIC Recruitment (1)
- FRI Dehradun Recruitment (1)
- FTII Recruitment (1)
- GAIL Recruitment 2023 (1)
- Gujarat State co - operative Agriculture & Rural Development Bank (1)
- Hindustan Copper Limited (1)
- HPCL Biofuels Limited Recruitment (1)
- HPCL Recruitment 2023 (1)
- ICMR - NCDIR (2)
- IFTTT (3133)
- ISRO Recruitment (1)
- Karnataka Bank Recruitment (1)
- KVS Vacancy (1)
- Lic Ado (1)
- MCL Recruitment (1)
- MECON India Limited Recruitment (1)
- Mehsana urban co operative bank (1)
- MP Abkari Vibhag (1)
- MP Co-Operative Bank (1)
- MP Patwari (1)
- MUMBAI PORT AUTHORITY (1)
- NBCC India Ltd Recruitment 2023 (2)
- NEW NHPC RECRUITMENT (1)
- NIT Rourkela (1)
- NLC Recruitment (1)
- NPCIL Apprentice Online Form 2023 (1)
- Oil India Limited Recruitment (1)
- Patwari Vacancy (1)
- PGCIL Recruitment (1)
- Rojgarnaukari (52)
- Rojgarnoukari.com (52)
- Rourkela (11)
- RRC WCR (1)
- SAIL Rourkela (1)
- SanjayAgarwal (53)
- Sanjayism (52)
- SECL Apprentice (1)
- SIDBI Grade A (1)
- SJVN Recruitment (1)
- SSC CHSL (1)
- UTTARAKHAND BANDI RAKSHAK (1)
- Vyapam (1)
- Yantra India Limited Recruitment 2023 (1)
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश भर्ती (1)
Powered by Blogger.
Recent Posts
* We promise that we don't spam !
Search This Blog
Blog Archive
-
▼
2023
(38)
- ▼ August 2023 (1)
- ► April 2023 (9)
- ► March 2023 (7)
- ► February 2023 (3)
- ► January 2023 (17)
-
►
2022
(40)
- ► December 2022 (21)
- ► November 2022 (14)
- ► February 2022 (1)
- ► January 2022 (4)
-
►
2020
(3137)
- ► August 2020 (535)
- ► April 2020 (510)
-
►
2019
(9)
- ► November 2019 (1)
- ► August 2019 (1)
-
►
2018
(26)
- ► December 2018 (2)
- ► November 2018 (24)
-
►
2017
(6)
- ► September 2017 (2)
- ► August 2017 (2)
- ► March 2017 (2)
Tennis
Racing
Sponsor
Comments
Random Posts
Design by - Blogger Templates | Distributed by Free Blogger Templates
Videos
Ad Home
Comments
4/comments/show
Latest
-
नगर में मंगलवार काे बिना मास्क के घूमते बाइक सवाराें पर कार्रवाई की गई। नपा स्वास्थ्य अधिकारी एमसी सक्सेना के नेतृत्व में नपा अमले ने शाम क...
-
जिले में काेराेना पॉजिटिव 78 वर्षीय लाेहा व्यापारी की साेमवार काे भाेपाल में माैत हाे गई। अब तक काेराेना से जिले में 7 माैतें हाे चुकी है। ...
-
जिले में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा मवेशियों का टीकाकरण व टैगिंग की जाना है। इसमें कोरोना संक्रमण का खतरा रहेगा। मप्र गो-सेवक संघ की जिला इक...
-
स्वामी विवेकानंद संगठन द्वारा नगर में एक राखी सैनिक भाई के लिए अभियान चलाया गया। इसमें नगर की बहनों ने वीर जवानों के लिए रक्षाबंधन के अवसर ...
-
कॉलेजों में ऑनलाइन-ऑफलाइन एडमिशन की गाइडलाइन जारी हो गई है। 5 से 20 अगस्त तक छात्र बीकॉम, बीए, बीएससी और बीबीए जैसे यूजी कोर्स में एडमिशन क...
-
अतिवृष्टि व पानी जनित हादसों में बचाव कार्य के लिए जिले से आने वाली क्विक रिस्पांस टीम के पहुंचने से पहले ही समय पर मदद पहुंचाने अब शुजालपु...
-
एमपी सैटेलाइट टीम, पाकिस्तान से उड़कर राजस्थान के रास्ते पहुंचे टिड्डी दल ने मप्र के कई जिलों में दस्तक दे दी है। कपास, मूंग व सब्जियों की फ...
-
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा वर्तमान में हाईस्कूल व हायर सेकंडरी परीक्षा में पूरक वाले विद्यार्थियों के लिए 4 अगस्त से ऑनलाइन फार्म भरने का ...
-
कोरोना के एक्टिव केस बढ़ने के बाद अब मेडिकल काॅलेज में गंभीर व पूर्व से किसी बीमारी से ग्रस्त संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हु...
-
हरमाला रोड के चार चक्की चौराहा से बजरंग नगर डायवर्शन तक की पूरी खराब हो चुकी ऊंकाला रोड मंगलवार से नई बनने लगेगी। 1480 मीटर लंबी सड़क में से...