Ads block

10 हजार से कम कीमत के चार फोन, जिसमें मूवी देखने का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा, सबसे सस्ते फोन की कीमत 7499 रुपए
सीआईआई एंड बोस्टन कंसल्टिंग ग्रूप की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो साल में भारतीयों ने हर महीने करीब 3.7 अरब वीडियो देखे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ओटीटी …
Read more »
इंदौर के खजराना इलाके में मदसरे में पढ़ाने वाला एक शिक्षक काेरोना पॉजिटिव पाया गया है। जामनेर निवासी 30 वर्षीय टीचर 1 अप्रैल को इंदौर से जामनेर पहुंचा था। तबीयत खराब होने के बाद वह 8 अप्रैल को साथी के साथ जांच करवाने सिटी सिविल अस्पताल पहुंचा। इसके बाद उसे भोपाल के एम्स अस्पताल भेज दिया गया था, यहां गुरुवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। टीचर के साथ आए साथी को तलाशने के साथ ही संक्रमित की हिस्ट्री भी तलाशी जा रही है। यह शाजापुर का पहला मामला है। इसके बाद जामनेर को सील करने के साथ ही पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज करवाया जा रहा है।इसके पहले बुधवार को 13 सैंपल की रिपोर्ट की निगेटिव आई थी। जिले से अब तक भेजे गए कुल 22 में से एक भी सैंपल पॉजिटिव नहीं आए थे। वहीं, शुजालपुर अस्पताल से 5 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। इनकी रिपोर्ट भी एक दो दिन में आने की उम्मीद है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फव्वारा चौराहा और जिला अस्पताल चौराहा शहर का व्यस्ततम क्षेत्र है। यहां हमेशा चहल-पहल रहती है, लेकिन लॉकडाउन के चलते गेट के पास सिर्फ यहां की 4 मेडिकल दुकानें की खुली दिखाई दीं। सड़क के दोनों तरफ खुली इन दुकानों पर भी गिने चुने लोग ही दवाई खरीदी करते देखे गए। बाकी फव्वारे से लेकर नई सड़क तक कोई भी दिखाई नहीं दिया। जिला अस्पताल में भी सन्नाटा दिखाई दिया।
इंदौर के खजराना इलाके में मदसरे में पढ़ाने वाला एक शिक्षक काेरोना पॉजिटिव पाया गया है। जामनेर निवासी 30 वर्षीय टीचर 1 अप्रैल को इंदौर से जामनेर पहुंचा था। तबीय…
Read more »
न्यू रानी बाग में रहने वाली 28 वर्षीय महिला की पांचवीं मंजिल से फेंककर हत्या करने वाले पति को पुलिस निगरानी में इलाज करवाएगी। साथ ही उसकी प्रेमिका को जल्द ही रीवा से गिरप्तार किया जाएगा। आजाद नगर सीएसपी सुरेंद्र जैन के अनुसार वंदना तिवारी की हत्या में तेजाजीनगर पुलिस एडवाइजरी कंपनी के संचालक उसके पति अनूप को जल्द ही गिरफ्तार करेगी। अभी वह एमवायएच में इलाजरत है। जहां उसे निगरानी में रखा जाएगा। उधऱ, वंदना की हत्या के लिए उकसाने वाली अनूप की प्रेमिका को भी जल्द ही गिरफ्तार करने के लिए एक टीम रीवा जाएगी। उसे अनूप छोड़ने गया था और वहीं रुका था। इसकी जानकारी जब पत्नी वंदना को लगी तो उसने आपत्ति ली थी और प्रेमिका के पिता को जानकारी दी थी। इसी वजह से विवाद ज्यादा बढ़ गया था। वंदना अपना घर बचाने के लिए पति की प्रेमिका के पिता से मदद मांग रही थी, लेकिन उन्होंने भी उसे नजरअंदाज कर दिया था। तीन दिन पहले यानि सोमवार को आरोपी अनूप ने पुलिस को कॉल कर बुलाया और कहा था कि पत्नी पांचवीं मंजिल से कूद गई है। इसके पहले उसने अनूप को गर्म पानी से जला दिया था। इस पर पुलिस को शंका हुई थी। उनके 5 साल के बेटे आदित्य ने भी पुलिस बताया कि पिता अनूप मां को बहुत मार रहा था। धमका रहा था और बार-बार बोल रहा था कि मार डालूंगा। शाम को जब वंदना के परिजन इंदौर पहुंचे तो घटनास्थल की बारिकी से जांच के बाद हत्या का खुलासा हुआ है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today भाई सुनील मिश्रा ने बताया कि जीजा अनूप ने मुझे फोन कर बहन की हत्या की धमकी दी थी। उसका कंपनी की एक युवती से अफेयर चल रहा है। वह उससे शादी करना चाहता है। उसने कहा था कि वह वंदना को छोड़ना चाहता है। इस पर मैंने कहा कि लॉकडाउन खत्म होते ही बहन को ले जाएगा। वंदना ने अपना घर बचाने व पति को सुधारने के लिए उसकी प्रेमिका के पिता को फोन लगा दिया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद से अनूप अपनी पत्नी की हत्या की प्लानिंग कर रहा था। घटना वाली रात को भी अनूप ने मैसेज किया था कि यदि तेरी बहन को नहीं ले गया तो उसकी हत्या कर दूंगा।
न्यू रानी बाग में रहने वाली 28 वर्षीय महिला की पांचवीं मंजिल से फेंककर हत्या करने वाले पति को पुलिस निगरानी में इलाज करवाएगी। साथ ही उसकी प्रेमिका को जल्द ही …
Read more »
कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने सांसद निधि 2 साल के लिए निलंबित कर दी है। इस राशि का उपयोग भारत सरकार की संचित निधि में किया जाएगा। यदि राज्य सरकार भी विधायक निधि2 साल के लिए निलंबित कर देतो इससे उसे 920 करोड़ रुपए मिल जाएंगे। इससे कोरोनासे निपटने में बड़ासहयोग हो सकता है। मध्य प्रदेश में विधायकों को हर साल विधायक निधि के रूप में 2 करोड़ रुपए मिलते हैं। इसमें स्वेच्छा अनुदान के 15 लाख रुपए भी शामिल हैं। प्रदेश में 203 विधानसभा सीटें हैं इस हिसाब से सालभर में विधायक निधि के कुल 460 करोड रुपए का बजट होता है। केंद्र सरकार ने सांसद निधि निलंबित की है, इससे केंद्र सरकार को बड़ी राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले सालभर के लिए अपने वेतन में से 30% की कम करने लेने की घोषणा की है। वहीं, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भी बुधवार को कहा कि वह 1 वर्ष तक 30 फीसदी कम वेतन लेंगे और यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री, मंत्रियों औरसांसदों के वेतन में 1 साल के लिए 30% की कटौती पहले ही कर दी है। मंदसौर विधायक ने भी वेतन में एक साल30 फीसदी कटौती के लिए लिखा प्रदेश में मंदसौर के विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने भी विधानसभा के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर अपने वेतन में 1 साल के लिए 30% कटौती करने की सहमति दी है। वह कटौती की राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में देंगे। मध्य प्रदेश मेंविधायकों को हर माह वेतन-भत्तों के रूप में 1.1 लाख रुपए मिलते हैं। यदि वेतन भत्ते में तीसरी कटौती की जाए तो हर विधायक से 33 हजाररुपए महीना मिल सकता है। 230 विधायकों के वेतन भत्तों में 1 साल तक 30% की कमी से सरकार को 9 करोड़ रुपएसे ज्यादा की राशि मिल जाएगी। हालांकि वर्तमान में प्रदेश में24 विधानसभा सीटेंखाली हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कोरोना को रोकने के लिए पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी समेत सरकार के सभी महकमे युद्धस्तर पर जूझ रहे हैं। - फाइल
कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने सांसद निधि 2 साल के लिए निलंबित कर दी है। इस राशि का उपयोग भारत सरकार की संचित निधि में किया जाएगा। यदि राज्य सरका…
Read more »
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि कोरोनावायरस मध्य प्रदेश के 19 जिलों में पहुंच गया है। हम इन जिलों के हॉटस्पाॅट तलाश रहे हैं। जल्द ही इसका पता चल जाएगा। इसके बाद इस पूरे इलाके को सील कर दिया जाएगा।मुख्यमंत्री गुरुवार कोरेडियो संदेश के जरिएभाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा- लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए इंदौर, भोपाल और उज्जैन की सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। 19 जिलों में हॉटस्पाॅट चिह्नितहोते ही उन इलाकों को टोटल सील कर दिया जाएगा। उस इलाके का एक भी व्यक्ति बाहर नहीं आ सकेगा। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए हमें कुछ कड़े कदम उठाना पड़ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में अब किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद भी शवों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मृत्यु जिस शहर में होगी, वहीं पर अंतिम संस्कार करना होगा। इस दौरान बाहरी जिले के लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल होने की भीअनुमति नहीं दी जाएगी। शवों से भी संक्रमण फैलने का खतरा है। इसलिए हम सख्त फैसला लेने जा रहे हैं। इन जिलों में फैला कोरोनावायरस इंदौर, भोपाल, मुरैना, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, जबलपुर, ग्वालियर, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा,खंडवा, देवास, शिवपुरी, विदिशा, बैतूल, श्योपुर, रायसेन, रतलाम औरधार। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रालय में कोरोना को लेकर मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। उन्होंने यहां से अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि कोरोनावायरस मध्य प्रदेश के 19 जिलों में पहुंच गया है। हम इन जिलों के हॉटस्पाॅट तलाश रहे हैं। जल्द ही इसका …
Read more »
कोरोना ड्यूटी के कारण कार को आशियाना बना लेने वालेशहर के जेपी अस्पताल में पदस्थडॉक्टर सचिन नायक 7 दिन बाद बुधवार को अपने घर पहुंचे।सोशल मीडिया में उनका कार वाला फोटो वायरल होने के बादप्रशासन ने उनके लिए होटलमें रहने की व्यवस्था कराई है। आज होटल पहुंचे तोपता चला कि होटल में खाने की व्यवस्था नहीं है। इस पर वह अपने घर खाना लेने पहुंचे। घर के बाहर से ही डॉ. नायक ने पत्नी और मां से बात की। डॉक्टर नायक नेघर केगेट से डोर बेल बजाई। घर से उनकी मां और पत्नी बाहर आए, औपचारिक बातचीत हुई। मां ने दूर से ही पूछा - कैसे हो बेटा, डॉ. नायकने कहा चिंता मत करो मां, मैं जल्दी आऊंगा।फिर एक गिलास पानी मांगा तो पहले गिलास को दूर से मुंडेर पर रखा गया फिर उसमें पानी डालकर दिया गया। 7 दिन बाद बेटे को देखकर भी अपने पास नहीं बिठा पाने का दुख मां को था और उनकी आंखों में आंसू आ गए।मां को देखकर डॉ.नायक का गला भी रुंध गया। बाद में उन्होंने बेटी को दुलराया और इतनी देर में मां टिफिन ले आईं और डॉ. नायक बाहर से ही वापस चले गए। डॉक्टर साहब नायक की पत्नी ने लोगों से अपील की है कि आप लोग अगर सोशल डिस्टेंस का पालन करेंगे तो एक पति, एक पिता और एकबेटा घर लौट आएगा। डॉ. नायक की पत्नी बेटी को लेकर अंदर से झांकती रहीं और पति को जाते हुए निहारती रहीं। शिवराज ने फोटो शेयर कर लिखा- इन योद्धाओं से हम कोरोना से जंग जीतेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल पर डॉक्टर सचिन नायक की फोटो शेयर करलिखा था-आप जैसे कोविड-19 के विरुद्ध लड़ रहे योद्धाओं का मैं और पुरा मध्यप्रदेश अभिनंदन करता है इसी संकल्प के साथ हम सब निरंतर आगे बढे तो यह महायुद्धऔर जल्द जीत सकेंगे सचिन जी आपके जज्बे को सलाम लिखकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने डॉक्टर सचिन नायक का हौसला बढ़ाया।वहीं,भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी डॉक्टर सचिन नायक की फोटो शेयर करते हुए डॉक्टर जांबाज लिखकर डॉक्टर सचिन नायक का हौसला बढ़ाया था। राज्य में322कोरोना संक्रमित मध्य प्रदेश में अब 322कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनमें एक पॉजिटिव यूपी के कौशांबी का रहने वाला है। इसके अलावा, इंदौर 173, भोपाल 92, मुरैना 13, उज्जैन 13, जबलपुर 8, ग्वालियर 6, खरगोन 4, बड़वानी 3,शिवपुरी और छिंदवाड़ा में 2-2, रायसेन, विदिशा, बैतूल, श्योपुर, होशंगाबाद में एक-एक संक्रमित मिला। अब तक इंदौर में 15, उज्जैन में 5, भोपाल, छिंदवाड़ा, खरगोन में एक-एक की मौत हो गई। इसमें इंदौर 14, जबलपुर 3, भोपाल 2, शिवपुरी और ग्वालियर में एक-एक मरीज स्वस्थहोने पर घर भेज दिए गए हैं। डॉक्टर नायक ने कोरोना ड्यूटी के दौरान घर नहीं गए और अपनी कार को ही आशियाना बना लिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today जेपी अस्पताल में पदस्थ डॉ. सचिन नायक कोरोना ड्यूटी कर रहे हैं, इसलिए वजह से सात दिन से घर नहीं जा पाए। आज वह घर पहुंचे तो बेटी को दूर से दुलार करते रहे। बेटी पिता को इतने दिन बाद देखकर नाराज लग रही थी, जिसे डॉक्टर मनाने की कोशिश में जुटे रहे।
कोरोना ड्यूटी के कारण कार को आशियाना बना लेने वालेशहर के जेपी अस्पताल में पदस्थडॉक्टर सचिन नायक 7 दिन बाद बुधवार को अपने घर पहुंचे।सोशल मीडिया में उनका कार वा…
Read more »
महामारी से लड़ने में मदद कर रहे IISc और IIT के स्टूडेंट्स; बनाईं गोकोरोनागो, कोरोनटाइन और संपर्क-ओ-मीटर ऐप, बताएगी कहीं संक्रमित के साथ यात्रा तो नहीं की
कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा साइंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े देश के उच्च संस्थान भी एकजुट होकर काम कर रहे हैं। एक तरफ भारत सरकार ने आरोग्य …
Read more »
SEARCH
LATEST
3-latest-65px
SECCIONS
- AutoCAD Book (1)
- Autocad Teacher (1)
- Bank of Maharashtra (1)
- BCPL Apprentice Recruitment (1)
- BECIL Recruitment (1)
- BISAG N Recruitment (1)
- CIPET Recruitment (1)
- Coconut Development Board (1)
- CSIR-CLRI (1)
- Dainik Bhaskar (3133)
- Damodar Valley Corporation (1)
- DCCB (1)
- Digital Marketing (1)
- DOT Recruitment 2023 (1)
- ECIL Recruitment (Junior Engineer) Recruitment 2023 (1)
- Engineeringdukan (52)
- ESIC Recruitment (1)
- FRI Dehradun Recruitment (1)
- FTII Recruitment (1)
- GAIL Recruitment 2023 (1)
- Gujarat State co - operative Agriculture & Rural Development Bank (1)
- Hindustan Copper Limited (1)
- HPCL Biofuels Limited Recruitment (1)
- HPCL Recruitment 2023 (1)
- ICMR - NCDIR (2)
- IFTTT (3133)
- ISRO Recruitment (1)
- Karnataka Bank Recruitment (1)
- KVS Vacancy (1)
- Lic Ado (1)
- MCL Recruitment (1)
- MECON India Limited Recruitment (1)
- Mehsana urban co operative bank (1)
- MP Abkari Vibhag (1)
- MP Co-Operative Bank (1)
- MP Patwari (1)
- MUMBAI PORT AUTHORITY (1)
- NBCC India Ltd Recruitment 2023 (2)
- NEW NHPC RECRUITMENT (1)
- NIT Rourkela (1)
- NLC Recruitment (1)
- NPCIL Apprentice Online Form 2023 (1)
- Oil India Limited Recruitment (1)
- Patwari Vacancy (1)
- PGCIL Recruitment (1)
- Rojgarnaukari (52)
- Rojgarnoukari.com (52)
- Rourkela (11)
- RRC WCR (1)
- SAIL Rourkela (1)
- SanjayAgarwal (53)
- Sanjayism (52)
- SECL Apprentice (1)
- SIDBI Grade A (1)
- SJVN Recruitment (1)
- SSC CHSL (1)
- UTTARAKHAND BANDI RAKSHAK (1)
- Vyapam (1)
- Yantra India Limited Recruitment 2023 (1)
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश भर्ती (1)
Powered by Blogger.
Recent Posts
* We promise that we don't spam !
Search This Blog
Blog Archive
-
▼
2023
(38)
- ▼ August 2023 (1)
- ► April 2023 (9)
- ► March 2023 (7)
- ► February 2023 (3)
- ► January 2023 (17)
-
►
2022
(40)
- ► December 2022 (21)
- ► November 2022 (14)
- ► February 2022 (1)
- ► January 2022 (4)
-
►
2020
(3137)
- ► August 2020 (535)
- ► April 2020 (510)
-
►
2019
(9)
- ► November 2019 (1)
- ► August 2019 (1)
-
►
2018
(26)
- ► December 2018 (2)
- ► November 2018 (24)
-
►
2017
(6)
- ► September 2017 (2)
- ► August 2017 (2)
- ► March 2017 (2)
Tennis
Racing
Sponsor
Comments
Random Posts
Design by - Blogger Templates | Distributed by Free Blogger Templates
Videos
Ad Home
Comments
4/comments/show
Latest
-
नगर में मंगलवार काे बिना मास्क के घूमते बाइक सवाराें पर कार्रवाई की गई। नपा स्वास्थ्य अधिकारी एमसी सक्सेना के नेतृत्व में नपा अमले ने शाम क...
-
जिले में काेराेना पॉजिटिव 78 वर्षीय लाेहा व्यापारी की साेमवार काे भाेपाल में माैत हाे गई। अब तक काेराेना से जिले में 7 माैतें हाे चुकी है। ...
-
जिले में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा मवेशियों का टीकाकरण व टैगिंग की जाना है। इसमें कोरोना संक्रमण का खतरा रहेगा। मप्र गो-सेवक संघ की जिला इक...
-
स्वामी विवेकानंद संगठन द्वारा नगर में एक राखी सैनिक भाई के लिए अभियान चलाया गया। इसमें नगर की बहनों ने वीर जवानों के लिए रक्षाबंधन के अवसर ...
-
कॉलेजों में ऑनलाइन-ऑफलाइन एडमिशन की गाइडलाइन जारी हो गई है। 5 से 20 अगस्त तक छात्र बीकॉम, बीए, बीएससी और बीबीए जैसे यूजी कोर्स में एडमिशन क...
-
अतिवृष्टि व पानी जनित हादसों में बचाव कार्य के लिए जिले से आने वाली क्विक रिस्पांस टीम के पहुंचने से पहले ही समय पर मदद पहुंचाने अब शुजालपु...
-
एमपी सैटेलाइट टीम, पाकिस्तान से उड़कर राजस्थान के रास्ते पहुंचे टिड्डी दल ने मप्र के कई जिलों में दस्तक दे दी है। कपास, मूंग व सब्जियों की फ...
-
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा वर्तमान में हाईस्कूल व हायर सेकंडरी परीक्षा में पूरक वाले विद्यार्थियों के लिए 4 अगस्त से ऑनलाइन फार्म भरने का ...
-
कोरोना के एक्टिव केस बढ़ने के बाद अब मेडिकल काॅलेज में गंभीर व पूर्व से किसी बीमारी से ग्रस्त संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हु...
-
हरमाला रोड के चार चक्की चौराहा से बजरंग नगर डायवर्शन तक की पूरी खराब हो चुकी ऊंकाला रोड मंगलवार से नई बनने लगेगी। 1480 मीटर लंबी सड़क में से...