मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि कोरोनावायरस मध्य प्रदेश के 19 जिलों में पहुंच गया है। हम इन जिलों के हॉटस्पाॅट तलाश रहे हैं। जल्द ही इसका पता चल जाएगा। इसके बाद इस पूरे इलाके को सील कर दिया जाएगा।मुख्यमंत्री गुरुवार कोरेडियो संदेश के जरिएभाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा- लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए इंदौर, भोपाल और उज्जैन की सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। 19 जिलों में हॉटस्पाॅट चिह्नितहोते ही उन इलाकों को टोटल सील कर दिया जाएगा। उस इलाके का एक भी व्यक्ति बाहर नहीं आ सकेगा। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए हमें कुछ कड़े कदम उठाना पड़ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में अब किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद भी शवों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मृत्यु जिस शहर में होगी, वहीं पर अंतिम संस्कार करना होगा। इस दौरान बाहरी जिले के लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल होने की भीअनुमति नहीं दी जाएगी। शवों से भी संक्रमण फैलने का खतरा है। इसलिए हम सख्त फैसला लेने जा रहे हैं। इन जिलों में फैला कोरोनावायरस इंदौर, भोपाल, मुरैना, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, जबलपुर, ग्वालियर, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा,खंडवा, देवास, शिवपुरी, विदिशा, बैतूल, श्योपुर, रायसेन, रतलाम औरधार। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रालय में कोरोना को लेकर मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। उन्होंने यहां से अधिकारियों को निर्देश जारी किए।


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि कोरोनावायरस मध्य प्रदेश के 19 जिलों में पहुंच गया है। हम इन जिलों के हॉटस्पाॅट तलाश रहे हैं। जल्द ही इसका पता चल जाएगा। इसके बाद इस पूरे इलाके को सील कर दिया जाएगा।मुख्यमंत्री गुरुवार कोरेडियो संदेश के जरिएभाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा- लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए इंदौर, भोपाल और उज्जैन की सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। 19 जिलों में हॉटस्पाॅट चिह्नितहोते ही उन इलाकों को टोटल सील कर दिया जाएगा। उस इलाके का एक भी व्यक्ति बाहर नहीं आ सकेगा। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए हमें कुछ कड़े कदम उठाना पड़ सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में अब किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद भी शवों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मृत्यु जिस शहर में होगी, वहीं पर अंतिम संस्कार करना होगा। इस दौरान बाहरी जिले के लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल होने की भीअनुमति नहीं दी जाएगी। शवों से भी संक्रमण फैलने का खतरा है। इसलिए हम सख्त फैसला लेने जा रहे हैं।

इन जिलों में फैला कोरोनावायरस
इंदौर, भोपाल, मुरैना, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, जबलपुर, ग्वालियर, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा,खंडवा, देवास, शिवपुरी, विदिशा, बैतूल, श्योपुर, रायसेन, रतलाम औरधार।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रालय में कोरोना को लेकर मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। उन्होंने यहां से अधिकारियों को निर्देश जारी किए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XlQaxN
via IFTTT

No comments:

Post a Comment