Ads block

अवधपुरी स्थित रीगल सिविक सेंटर में टोटल लॉकडाउन के बीच चल रहे काम के दौरान जेसीबी से टकराकर रविवार दोपहर एक महिला की मौत हो गई। महिला ने कंस्ट्रक्शन साइट पर खड़ी जेसीबी हटाने के लिए ड्राइवर दीपक से कहा था। ड्राइवर ने जेसीबी बैक की, तभी रेत का ढेर हटा रही महिला के सिर से उसका स्टैंड जा टकराया। ड्राइवर घायल महिला को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई। यहां उसने डॉक्टरों को बताया कि काम करते वक्त महिला दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई है। इसके पहले ड्राइवर ने साइट पर लगे कैमरे तोड़ दिए थे। पुलिस ने जेसीबी जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे ये हादसा वल्लभ नगर, अवधपुरी निवासी 50 वर्षीय इंद्रा बाई के साथ हुआ। इंद्रा यहां पति कमल सिंह और 16 वर्षीय बेटी के साथ रहती हैं। रीगल बिल्डर्स केएल शर्मा ने उन्हें साफ-सफाई के लिए रखा है। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने रीगल सिविक सेंटर के सामने शव रखकर हंगामा कर दिया। बिल्डर ने इंद्रा की बेटी के नाम दो लाख रुपए की एफडी की तब भीड़ वहां से हटी। वहां चल रही थी सफाई टोटल लॉकडाउन की जानकारी है, इसलिए साइट पर निर्माणकार्य नहीं किया जा रहा था। इंद्रा से वहां सफाई के लिए कहा गया था। इसलिए उसने दीपक से जेसीबी हटाने के लिए कहा था। केएल शर्मा, रीगल बिल्डर एंड डेवलपर्स Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अवधपुरी स्थित रीगल सिविक सेंटर में टोटल लॉकडाउन के बीच चल रहे काम के दौरान जेसीबी से टकराकर रविवार दोपहर एक महिला की मौत हो गई। महिला ने कंस्ट्रक्शन साइट पर ख…
Read more »
गोविंदपुरा थाने में कार से पहुंचे एक युवक और उसकी महिला मित्र ने शनिवार रात जमकर उत्पात मचाया। कार से उतरते ही दोनों आपस में झगड़ने लगे। महिला सिपाही उन्हें रोकने पहुंची तो आरोपी महिला ने उससे हाथापाई कर दी। गुस्से में महिला ने सिपाही की ओर पत्थर फेंका, जिससे थाने की खिड़की का कांच फूट गया। कांच का एक टुकड़ा महिला सिपाही के चेहरे पर जा लगा और खून निकलने लगा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को काबू किया। कार से एक साथ थाने पहुंचे और वहां झगड़ने लगे टीआई अशोक सिंह परिहार के मुताबिक शनिवार रात 8 बजे एक महिला और पुरुष थाना परिसर में आए। कार से उतरकर उन्होंने आपस में गाली गलोच शुरू कर दी। ये देख सिपाही सोनिया पटेल समझाने पहुंची तो महिला ने हाथापाई शुरू कर दी। महिला ने उन्हें पत्थर मारा। पत्थर थाने की खिड़की पर जा लगा, जिससे कांच फूट गया। कांच का एक टुकड़ा सोनिया की ठुड्डी पर लगा। महिला ने दूसरा पत्थर फेंका तो उससे कंप्यूटर चटक गया। पास बैठे हवलदार राम सिंह परिहार और सिपाही दीपिका को चोट आई। मेडिकल में पता चला कि दोनों ने शराब पी रखी थी। उनके बीच शादी न करने को लेकर विवाद हो रहा था। आरोपियों में विकास नगर निवासी अनिल पथरोल और उसकी मित्र शामिल है। अनिल नगर निगम में सफाईकर्मी है। रविवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गोविंदपुरा थाने में कार से पहुंचे एक युवक और उसकी महिला मित्र ने शनिवार रात जमकर उत्पात मचाया। कार से उतरते ही दोनों आपस में झगड़ने लगे। महिला सिपाही उन्हें रो…
Read more »
कांग्रेस ने 15 महीने की सत्ता में भी प्रदेश भर में माफिया को खत्म करने का काम किया। जबकि भाजपा द्वारा माफिया को पाले जाने का काम किया जाता है, अब प्रदेश में ये अभियान बंद कर दिया गया है। ये बात राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कही। रविवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान प्रेस कांफ्रेंस में श्री सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने से कांग्रेस खत्म नहीं हुई, बल्कि जिंदा हो गई। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बात को ग्वालियर में साबित भी किया। उन्होंने कहा,भाजपा द्वारा भीड़ बुलाकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। कोविड नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। जबकि गणेश पंडाल लगाने पर इन्हें कोरोना फैलता दिखता है। इस दौरान श्री सिंह ने श्री सिंधिया के कांग्रेस में रहते पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा को लेकर दिए बयानों के वीडियो भी दिखाए। धरने में पहुंचे दिग्विजय, बोले-दम से लड़ो कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम आयोजन के विरोध में युवा कांग्रेस ने रविवार को लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर धरना दिया। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी इस धरने में शामिल होने पहुंच गए और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हेवरन कंषाना व दूसरे कार्यकर्ताओं से बोले कि सरकार दबाने की कोशिश करेगी। लेकिन दबना नहीं, भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ाई लड़नी है। इस दौरान उनके साथ विधायक गोविंद सिंह, लाखन सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, बालेंदु शुक्ल, शहर अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा मौजूद रहे। श्री सिंह ग्वालियर प्रवास के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे बृजमोहन परिहार के घर पहुंचे, वहां परिवार से मिल दिवंगत परिहार के निधन पर शोक व्यक्त किया। बीते दिनों बृजमोहन परिहार का निधन दिल्ली के एक अस्पताल में हो गया था। फिर श्री सिंह छत्री बाजार में कांग्रेस नेता कृष्णकांत समाधिया के निवास पर भी पहुंचे और उनकी माताजी रमादेवी के निधन पर शोक जताया। दिग्विजय सिंह पं. सतीश कौशिक के घर गणेश पूजन में शामिल हुए और मुरार में सौरभ जैन के यहां भोजन कर दोपहर 3.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today लक्ष्मीबाई समाधि पर भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के धरने पर पहुंचे दिग्विजय सिंह।
कांग्रेस ने 15 महीने की सत्ता में भी प्रदेश भर में माफिया को खत्म करने का काम किया। जबकि भाजपा द्वारा माफिया को पाले जाने का काम किया जाता है, अब प्रदेश में य…
Read more »
सरकार ने काेराेना काल के जून में 12वीं के छात्रों की परीक्षा कराई। इसमें 8 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए। अब रुक जाना नहीं योजना के तहत 10वीं व 12वीं के 1.54 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा दे रहे हैं। यही नहीं, उच्च शिक्षा में एडमिशन के लिए बड़ी संख्या स्टूडेंट्स कॉलेज में जाकर सत्यापन करा रहे हैं। अंडर ग्रेजुएशन कोर्स की एडमिशन प्रक्रिया के तहत 1 लाख 57 हजार 311 स्टूडेंट्स सरकारी कॉलेजों में जाकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन करा चुके हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए 27 हजार 377 ने सत्यापन करा लिया है। इनका सत्यापन कराने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन सत्यापन कराने में किसी को दिक्कत आएगी तो वे हैं शिक्षक भर्ती के चयनित उम्मीदवार। इनकी संख्या 50 हजार भी नहीं है। स्कूल शिक्षा विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग में 30 हजार 594 पदों पर उच्च माध्यमिक शिक्षक और माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती होनी है। इतने ही उम्मीदवार चयन सूची में और कुल पद के 50% प्रतिशत उम्मीदवार वेटिंग लिस्ट में हाेंगे। ऐसे में 45,891 का सत्यापन कराने में परिवहन की समस्या खड़ी हो रही है। जबकि उम्मीदवार इस तरह की किसी भी समस्या होने से साफ इनकार कर रहे हैं। इस बारे में लोक शिक्षण आयुक्त जयश्री कियावत ने कहा कि प्रक्रिया के लिए जैसी तारीख तय की जाएंगी, उसके बारे में बता दिया जाएगा। सहकारिता विभाग... दो साल में नहीं हो पाई जूनियर सेल्समैन की भर्ती सहकारिता विभाग की कनिष्ठ संविदा विक्रेता (जूनियर सेल्समैन) भर्ती के लिए 3 हजार 629 उम्मीदवार भटक रहे हैं। इनकी सत्यापन प्रक्रिया अटकी है। यह भर्ती सितंबर 2018 में निकाली गई। उम्मीदवारों का कहना है कि दो साल पहले आवेदन बुलाए गए थे। नियुक्ति से पहले होने वाली सत्यापन प्रक्रिया को अटकाकर रखा है। विभाग ने एमपी-ऑनलाइन के माध्यम से 14 सितंबर 2018 से आवेदन बुलाए थे। इसमें करीब 2 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसका रिजल्ट 20 मार्च 2020 को घोषित किया गया। इसमें चयनित उम्मीदवाराें को सरकारी राशन दुकानों, कृषि साख उपार्जन केंद्राें में नियुक्ति नहीं मिली है। यह अब जिम्मेदारों के चक्कर लगा रहे हैं। नियुक्ति के लिए सत्यापन प्रक्रिया शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव का कहना है कि यह प्रकरण निर्णय की स्थिति में है। यह बात शासन स्तर पर विचाराधीन है। निर्णय होने पर आगे की कार्रवाई होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सरकार ने काेराेना काल के जून में 12वीं के छात्रों की परीक्षा कराई। इसमें 8 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए। अब रुक जाना नहीं योजना के तहत 10वीं व 12वीं के …
Read more »
धौलपुर से बीना तक तीसरी लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। बानमोर स्टेशन स्थित स्लीपर फैक्टरी को रेलवे ने शिफ्ट करने की पूरी तैयारी कर ली है। यह फैक्टरी शनिचरा के पास शिफ्ट होगी। रेलवे अफसरों के मुताबिक शनिचरा के पास नई फैक्टरी का काम भी शुरू होने वाला है। शनिचरा में स्लीपर फैक्टरी का प्रोडक्शन मार्च तक शुरू करने की बात कही जा रही है। दरअसल, तीसरी और चौथी लाइन बिछाने के कार्य में यह फैक्टरी बाधक बन रही है। इस कारण रेलवे ने शनिचरा शिफ्ट करनी की मंजूरी प्रदान की है। यह फैक्टरी शनिचार से करीब दो किमी दूर बनाने का कार्य किया जाएगा। शनिचरा स्टेशन पर पहले से ही रेल साइडिंग बनी हुई है। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इसी साइंडिंग को रेलवे अपग्रेड करेगा। रहा है। आने वाले दिनों में स्लीपर का निर्माण अब शनिचार के पास बनने वाली फैक्टरी में होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धौलपुर से बीना तक तीसरी लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। बानमोर स्टेशन स्थित स्लीपर फैक्टरी को रेलवे ने शिफ्ट करने की पूरी तैयारी कर ली है। यह फैक्टरी शनिचरा क…
Read more »
ऑपंचशील नगर मस्जिद के पास महिला डॉक्टर की कार ने तीन साल की मासूम की जान ले ली। महिला डॉक्टर यहां रहने वाले अपने बीमार रिश्तेदार को देखने जा रही थीं। गूगल मैप पर रास्ता देखते हुए भटककर मस्जिद के पास पहुंच गईं। तभी उनकी कार ने पिता की गोद में बैठी बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह खुद ही बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर डॉक्टर स्वाति की कार जब्त कर ली है। पुलिस के मुताबिक बावड़ियाकलां निवासी स्वाति बेसवाल एमबीबीएस डॉक्टर हैं। बच्चे छोटे होने के कारण इन दिनों वे प्रैक्टिस नहीं कर रही हैं। संकरी गली में कार डाल दी थी डॉक्टर स्वाति ने पति निवेश ने बताया कि स्वाति के रिश्तेदार पंचशील नगर में रहते हैं और इन दिनों बीमार हैं। उनसे मिलने के लिए स्वाति रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे कार से जा रही थीं। घर का पता याद न आने पर उन्होंने गूगल मैप पर रास्ता देखा। रास्ता भटककर उन्होंने कार एक संकरी गली में डाल दी थी। डॉक्टर की कार से ही बच्ची को लेकर गए थे अस्पताल प्रत्यक्षदर्शी अतीक खान ने बताया कि मुस्कान उस वक्त अपने पिता मोहम्मद अफजल की गोद में बैठी थी। कार ने पिता-पुत्री दोनों को टक्कर मारी है। रहवासियों ने कार को रोक लिया और उसी कार से बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां करीब आधे घंटे तक बच्ची आईसीयू में भर्ती रही। बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के बाहर तैनात रहा भारी पुलिस बल एएसआई कल्याण सिंह ने बताया कि बच्ची के साथ-साथ मोहल्ले के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। एहतियातन यहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। शाम को ही बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर स्वाति की कार जब्त कर ली है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑपंचशील नगर मस्जिद के पास महिला डॉक्टर की कार ने तीन साल की मासूम की जान ले ली। महिला डॉक्टर यहां रहने वाले अपने बीमार रिश्तेदार को देखने जा रही थीं। गूगल मैप…
Read more »
शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए अगले साल के मध्य तक चंबल नदी से पानी तिघरा तक लाने के लिए भोपाल से दिल्ली तक चल रही प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। ये भरोसा दिलाया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने। शनिवार को भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चंबल से पानी लाने और शहर के बीचों-बीच बहने वाली स्वर्ण रेखा पर एलिवेटेड रोड बनाने की मांग मंच से की थी। श्री चौहान ने कहा कि हम इन दोनों कामों को जल्द ही शुरू करके पूरा करेंगे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह ताेमर ने कहा कि चंबल से पानी लाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता शीतला सहाय ने भी सपना देखा। जिसे पूरा करने के लिए हम ऋण भी स्वीकृत करा चुके हैं लेकिन तत्कालीन कमलनाथ सरकार के कारण ये प्रोजेक्ट अटक गया। अब इसे हम जल्द पूरा कराएंगे। कार्यक्रमों में सांसद विवेक शेजवलकर, राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री माया सिंह आदि मौजूद थे। सीएम और सिंधिया ने पहनाईं प्रद्युम्न को चप्पल पेयजल की समस्या के समाधान तक नंगे पांव घूमने का संकल्प लेने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को सीएम शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चप्पलें पहनाईं। आयोजन के बीच में श्री सिंधिया ने इसके लिए सीएम से आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की समस्याओं के लिए मंत्रियों को नंगे पांव घूमना पड़े, ये हमारी परंपरा नहीं है। पवैया को दुपट्टा डाला तो तालियों से गूंजा पंडाल पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के गले में जैसे ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भाजपा का दुपट्टा डाला, वैसे ही पूरा पंडाल तालियों से गूंज गया। यहां श्री सिंधिया और श्री पवैया को आपस में बात करते देख भी लोगों में चर्चाएं शुरू हो गईं। श्री पवैया की कार्यक्रम में उपस्थिति को लेकर एक दिन पहले तक अटकलें लगाई जा रही थीं। मंत्री तोमर को चप्पल पहनाते राज्यसभा सांसद सिंधिया व सीएम शिवराज सिंह। ग्वालियर पूर्व: तीन हजार कार्यकर्ता भाजपा में शामिल पूर्व विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की सदस्यता लेने वाले 3 हजार 366 लोगों की सूची पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को दी। वरिष्ठ नेता रामप्रकाश बघेल, पुरुषोत्तम बनोरिया, पूर्व विधायक दिवंगत रघुवीर सिंह बाबूजी के पुत्र रामसुंदर सिंह रामू, सुरेन्द्र शर्मा, मुरारीलाल ओझा, दिनेश शर्मा, गिर्राज गुर्जर, अविनाश यादव, बंटी गुर्जर, बबलू तोमर, राजीव कंसाना, बंटी बघेल, विद्यादेवी कौरव, देवेंद्र पटेल, पीपीएस वजीता, हरीसिंह यादव, रंजीत यादव, कुंदन खजुरिया, काशीराम देहलवार, कुलदीप चौहान, छाऊलाल यादव, जेपी मुदगल, मोतीलाल यादव, इस्लाम खाॅं, कुलदीप यादव, गिरिजा शर्मा, शैलेंद्र हेमाना, भूपेंद्र गुर्जर, अनिल कौशिक, राधे परिहार, भरत तिवारी, जोगेंद्र यादव, सूरज देशवार, अंगद सिंह बघेल, राकेश रजक आिद कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। ग्वालियर विस डाॅ. केशव पांडे, देवेंद्र तोमर, राजेंद्र जैन, रामअवतार बैस, भगवान दास प्रजापति, कमलेश कौरव, रमा पाल, शशि शर्मा, चंदूसेन, गुड्डू वारसी आदि के साथ 5243 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों की सूची ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को सौंपी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today दूसरे चित्र में दोनों से चर्चा करते पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल।
शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए अगले साल के मध्य तक चंबल नदी से पानी तिघरा तक लाने के लिए भोपाल से दिल्ली तक चल रही प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। ये भरोसा दिलाया …
Read more »
SEARCH
LATEST
3-latest-65px
SECCIONS
- AutoCAD Book (1)
- Autocad Teacher (1)
- Bank of Maharashtra (1)
- BCPL Apprentice Recruitment (1)
- BECIL Recruitment (1)
- BISAG N Recruitment (1)
- CIPET Recruitment (1)
- Coconut Development Board (1)
- CSIR-CLRI (1)
- Dainik Bhaskar (3133)
- Damodar Valley Corporation (1)
- DCCB (1)
- Digital Marketing (1)
- DOT Recruitment 2023 (1)
- ECIL Recruitment (Junior Engineer) Recruitment 2023 (1)
- Engineeringdukan (52)
- ESIC Recruitment (1)
- FRI Dehradun Recruitment (1)
- FTII Recruitment (1)
- GAIL Recruitment 2023 (1)
- Gujarat State co - operative Agriculture & Rural Development Bank (1)
- Hindustan Copper Limited (1)
- HPCL Biofuels Limited Recruitment (1)
- HPCL Recruitment 2023 (1)
- ICMR - NCDIR (2)
- IFTTT (3133)
- ISRO Recruitment (1)
- Karnataka Bank Recruitment (1)
- KVS Vacancy (1)
- Lic Ado (1)
- MCL Recruitment (1)
- MECON India Limited Recruitment (1)
- Mehsana urban co operative bank (1)
- MP Abkari Vibhag (1)
- MP Co-Operative Bank (1)
- MP Patwari (1)
- MUMBAI PORT AUTHORITY (1)
- NBCC India Ltd Recruitment 2023 (2)
- NEW NHPC RECRUITMENT (1)
- NIT Rourkela (1)
- NLC Recruitment (1)
- NPCIL Apprentice Online Form 2023 (1)
- Oil India Limited Recruitment (1)
- Patwari Vacancy (1)
- PGCIL Recruitment (1)
- Rojgarnaukari (52)
- Rojgarnoukari.com (52)
- Rourkela (11)
- RRC WCR (1)
- SAIL Rourkela (1)
- SanjayAgarwal (53)
- Sanjayism (52)
- SECL Apprentice (1)
- SIDBI Grade A (1)
- SJVN Recruitment (1)
- SSC CHSL (1)
- UTTARAKHAND BANDI RAKSHAK (1)
- Vyapam (1)
- Yantra India Limited Recruitment 2023 (1)
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश भर्ती (1)
Powered by Blogger.
Recent Posts
* We promise that we don't spam !
Search This Blog
Blog Archive
-
▼
2023
(38)
- ▼ August 2023 (1)
- ► April 2023 (9)
- ► March 2023 (7)
- ► February 2023 (3)
- ► January 2023 (17)
-
►
2022
(40)
- ► December 2022 (21)
- ► November 2022 (14)
- ► February 2022 (1)
- ► January 2022 (4)
-
►
2020
(3137)
- ► August 2020 (535)
- ► April 2020 (510)
-
►
2019
(9)
- ► November 2019 (1)
- ► August 2019 (1)
-
►
2018
(26)
- ► December 2018 (2)
- ► November 2018 (24)
-
►
2017
(6)
- ► September 2017 (2)
- ► August 2017 (2)
- ► March 2017 (2)
Tennis
Racing
Sponsor
Comments
Random Posts
Design by - Blogger Templates | Distributed by Free Blogger Templates
Videos
Ad Home
Comments
4/comments/show
Latest
-
नगर में मंगलवार काे बिना मास्क के घूमते बाइक सवाराें पर कार्रवाई की गई। नपा स्वास्थ्य अधिकारी एमसी सक्सेना के नेतृत्व में नपा अमले ने शाम क...
-
जिले में काेराेना पॉजिटिव 78 वर्षीय लाेहा व्यापारी की साेमवार काे भाेपाल में माैत हाे गई। अब तक काेराेना से जिले में 7 माैतें हाे चुकी है। ...
-
जिले में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा मवेशियों का टीकाकरण व टैगिंग की जाना है। इसमें कोरोना संक्रमण का खतरा रहेगा। मप्र गो-सेवक संघ की जिला इक...
-
स्वामी विवेकानंद संगठन द्वारा नगर में एक राखी सैनिक भाई के लिए अभियान चलाया गया। इसमें नगर की बहनों ने वीर जवानों के लिए रक्षाबंधन के अवसर ...
-
कॉलेजों में ऑनलाइन-ऑफलाइन एडमिशन की गाइडलाइन जारी हो गई है। 5 से 20 अगस्त तक छात्र बीकॉम, बीए, बीएससी और बीबीए जैसे यूजी कोर्स में एडमिशन क...
-
अतिवृष्टि व पानी जनित हादसों में बचाव कार्य के लिए जिले से आने वाली क्विक रिस्पांस टीम के पहुंचने से पहले ही समय पर मदद पहुंचाने अब शुजालपु...
-
एमपी सैटेलाइट टीम, पाकिस्तान से उड़कर राजस्थान के रास्ते पहुंचे टिड्डी दल ने मप्र के कई जिलों में दस्तक दे दी है। कपास, मूंग व सब्जियों की फ...
-
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा वर्तमान में हाईस्कूल व हायर सेकंडरी परीक्षा में पूरक वाले विद्यार्थियों के लिए 4 अगस्त से ऑनलाइन फार्म भरने का ...
-
कोरोना के एक्टिव केस बढ़ने के बाद अब मेडिकल काॅलेज में गंभीर व पूर्व से किसी बीमारी से ग्रस्त संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हु...
-
हरमाला रोड के चार चक्की चौराहा से बजरंग नगर डायवर्शन तक की पूरी खराब हो चुकी ऊंकाला रोड मंगलवार से नई बनने लगेगी। 1480 मीटर लंबी सड़क में से...