जीआरएमसी सहित प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटे की दूसरी और अंतिम राउंड की काउंसिलिंग मंगलवार को खत्म हो गई। ऑल इंडिया कोटे की 81 सीटों में से 46 भर पाई हैं। ऑल इंडिया कोटे में एनाटॉमी की 3 सीटें है वे खाली रह गईं। ऑर्थोपेडिक, पीडियाट्रिक व रेडियोलॉजी की ऑल इंडिया की सभी सीटें भर गई हैं। जीआरएमसी में 15 विषयों में पीजी कोर्स संचालित होता है जिसमें ऑल इंडिया कोटे की सीटें 81 सीटें हैं। इनमें से 12 विभागों में सीटें खाली रह गई हैं। एनेस्थीसिया की 5, सर्जरी की 4, एनटोमी, गायनिक व फीजियोलॉजी की 3-3, मेडिसिन, माइक्रो बायोलॉजी की 2-2, डीएलओ की एक सीट खाली रह गई है। इस तरह 12 विभागों की 35 सीटें खाली रह गई हैं। ये सीटें स्टेट कोटे में परिवर्तित की जाएंगी। इसके बाद भी अगर सीटें नहीं भर पाईं तो ये सीटें खाली ही रह जाएंगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


जीआरएमसी सहित प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटे की दूसरी और अंतिम राउंड की काउंसिलिंग मंगलवार को खत्म हो गई। ऑल इंडिया कोटे की 81 सीटों में से 46 भर पाई हैं। ऑल इंडिया कोटे में एनाटॉमी की 3 सीटें है वे खाली रह गईं। ऑर्थोपेडिक, पीडियाट्रिक व रेडियोलॉजी की ऑल इंडिया की सभी सीटें भर गई हैं। जीआरएमसी में 15 विषयों में पीजी कोर्स संचालित होता है जिसमें ऑल इंडिया कोटे की सीटें 81 सीटें हैं। इनमें से 12 विभागों में सीटें खाली रह गई हैं। एनेस्थीसिया की 5, सर्जरी की 4, एनटोमी, गायनिक व फीजियोलॉजी की 3-3, मेडिसिन, माइक्रो बायोलॉजी की 2-2, डीएलओ की एक सीट खाली रह गई है। इस तरह 12 विभागों की 35 सीटें खाली रह गई हैं। ये सीटें स्टेट कोटे में परिवर्तित की जाएंगी। इसके बाद भी अगर सीटें नहीं भर पाईं तो ये सीटें खाली ही रह जाएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NInFED
via IFTTT

No comments:

Post a Comment