पंप हाउस की मोटर का स्टार्टर खराब होने से कस्बे के 250 से अधिक परिवारों को पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। लोगों को पानी भरने के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। तो वहीं कई लोगों को निजी बोर पर जाकर पैसों से पानी खरीदना पड़ा। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत मंगलवार को पंचायत सचिव से दर्ज कराते हुए पंप हाउस की मोटर को सुधारने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि पंप हाउस से कस्बे के 10 वार्डों में पानी की सप्लाई की जाती है। सोमवार को जब पानी की सप्लाई नहीं हुई तो ग्रामीण पंप हाउस पहुंच गए। यहां उन्हें पता चला कि पंप हाउस का र्स्टाटर जलकर खराब हो गया है। दूसरा र्स्टाटर मंगलवार की सुबह लगेगा। तब तक पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी। लेकिन मंगलवार को भी पंचायत से स्टार्टर को सही नहीं कराया है। जिससे दूसरे दिन भी पानी की सप्लाई बाधित रही। ऐसे में लोग हैंडपंप से लेकर बाजार में लगे फ्रीजर तक पर पानी भरने के लिए पहुंच गए। साथ ही लोगों के काम तक नहीं हो सके। मंगलवार को जितेंद्र, मुन्नालाल, गोपाल सोनी, सोनू राठौर, भोले राठौर, नीतीश देवल, देवेंद्र, मोहन, दीपू सेन, रिंकू बंसल, रमेश बंसल सुरेश शिवहरे, हरि शिवहरे, सीताराम शिवहरे, मंजू शिवहरे, संजय शिवहरे आदि ने पंचायत से शिकायत दर्ज कराते हुए पानी की सप्लाई शुरू कराए जाने की मांग की है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


पंप हाउस की मोटर का स्टार्टर खराब होने से कस्बे के 250 से अधिक परिवारों को पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। लोगों को पानी भरने के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। तो वहीं कई लोगों को निजी बोर पर जाकर पैसों से पानी खरीदना पड़ा। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत मंगलवार को पंचायत सचिव से दर्ज कराते हुए पंप हाउस की मोटर को सुधारने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि पंप हाउस से कस्बे के 10 वार्डों में पानी की सप्लाई की जाती है। सोमवार को जब पानी की सप्लाई नहीं हुई तो ग्रामीण पंप हाउस पहुंच गए। यहां उन्हें पता चला कि पंप हाउस का र्स्टाटर जलकर खराब हो गया है। दूसरा र्स्टाटर मंगलवार की सुबह लगेगा। तब तक पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी। लेकिन मंगलवार को भी पंचायत से स्टार्टर को सही नहीं कराया है। जिससे दूसरे दिन भी पानी की सप्लाई बाधित रही। ऐसे में लोग हैंडपंप से लेकर बाजार में लगे फ्रीजर तक पर पानी भरने के लिए पहुंच गए। साथ ही लोगों के काम तक नहीं हो सके।
मंगलवार को जितेंद्र, मुन्नालाल, गोपाल सोनी, सोनू राठौर, भोले राठौर, नीतीश देवल, देवेंद्र, मोहन, दीपू सेन, रिंकू बंसल, रमेश बंसल सुरेश शिवहरे, हरि शिवहरे, सीताराम शिवहरे, मंजू शिवहरे, संजय शिवहरे आदि ने पंचायत से शिकायत दर्ज कराते हुए पानी की सप्लाई शुरू कराए जाने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NLIgYq
via IFTTT

No comments:

Post a Comment