जिला सहकारी बैंक जावद शाखा में सुबह 10 लाख रुपए चाेरी होने में सबसे बड़ी लापरवाही बैंक प्रशासन की सामने आई है। एक करोड़ की लिमिट वाली शाखा में गार्ड नहीं है। यहां चपरासी ही गार्ड का काम करता है। रात के समय भी सिर्फ एक गार्ड रहता है। बैंक की साइड से निकल रही सड़क की तरफ खिड़कियां हैं। इससे बाहरी व्यक्ति कैश सहित तीनों काउंटर पर होने वाली प्रक्रिया आसानी से देख सकता है। सुबह बैंक खुलने के बाद चपरासी अन्य काम में लगा था। कैशियर के साथ वह स्ट्रांग रूम से रुपए के बंडल निकालकर लाया तथा काउंटर पर रखे। वापस स्ट्रांग रूम बंद करने गया तभी वारदात हो गई। काउंटर पर खड़े ग्राहकों ने बालक को रुपए ले जाते देखा तो बैंक कर्मचारियों को जानकारी दी। इसके बाद स्टाफ को वारदात का पता चला। पुलिस ने नगर में अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक अल्टो कार चिह्नित की है। आशंका है कि बदमाश वारदात के बाद इसी कार में बस स्टैंड होते हुए खोर की तरफ भागे हैं जो बाहर के हो सकते हैं। संदेह के आधार पर 4 लोगों से पूछताछ की जा रही है। बैंक शाखा में 10 लाख रुपए चाेरी होने जानकारी नगर में पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग शाखा के बाहर पहुंचे। घटना के बाद स्टाफ में हड़कंप मच गया। सूचना पर जावद टीआई ओपी मिश्रा टीम को लेकर घटना स्थल पहुंचे। जांच के बाद सीसीटीवी फुटेज, प्रबंधक, कैशियर व चपरासी को थाने लेकर आए। जहां पूछताछ के बाद प्रकरण दर्ज किया। जिला मुख्यालय से सहकारी बैंक के अधिकारी पहुंचे और घटना की जानकारी प्राप्त की। दोपहर 3 बजे एसपी मनोज कुमार राय, एएसपी कनेश भी पहुंचे और टीआई जानकारी लेकर बदमाशों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। वारदात कहां > जिला सहकारी बैंक शाखा, जावद कब > मंगलवार सुबह 11 बजे। कैसे > 12 साल का बालक कैबिन में से ले गया 10 लाख रुपए शक > वारदात के बाद कार से बस स्टैंड होकर खोर की तरफ भागे, बाहर के हो सकते हैं बदमाश, 4 संदिग्धों से चल रही पूछताछ कामकाज : करीब दो घंटे बंद रहा सुबह 11 बजे वारदात के बाद स्टाफ में हडकंप मचा। पुलिस ने जांच की। प्रबंधक लक्ष्मीनारायण मीणा, कैशियर दानिश खान, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कारूलाल को पूछताछ के लिए थाने ले गई। बैंक का कामकाज दो घंटे बंद रहा। दोपहर 1 बजे महिला कर्मचारी व एक बाबू ने ग्राहकों के लोन संबंधी दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया की। केश काउंटर से दिनभर लेनदेन नहीं हुआ। स्टाफ : 4 पद रिक्त पड़े हैं बैंक में प्रबंधक सहित 10 लोगों का स्टाफ स्वीकृत है। वर्तमान में 6 कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। 4 पद रिक्त है। इस कारण चपरासी को गार्ड की जिम्मेदारी दे रखी है। सुबह स्ट्रांग रूम से कैश निकालने सहित अन्य कार्य करने के बाद गेट पर सुरक्षा में तैनात रहता है। लापरवाही- आदेश की अवहेलना की लॉकडाउन के बाद जिला अनलॉक हुआ तो आपराधिक वारदातें बढ़ने लगी। प्रदेश के दूसरे जिलों में बैंक में हुई लूट व रुपए लेकर भागने की घटना को देखते हुए कलेक्टर जितेंद्रसिंह राजे ने बैंकों को निर्देश दिए थे कि शाखा में आने वाले ग्राहक के मुंह से मास्क हटवाकर कैमरे के समाने चेहरा स्कैन करवाने के बाद ही प्रवेश दें। यहां पर बैंक प्रबंधक ने इस आदेश की अनदेखी की। मास्क लगाकर आए थे, कैमरे में चेहरा साफ नहीं आया एक युवक के साथ आया 12 साल का बालक मुंह पर मास्क लगाकर आया। बैंक शाखा के अंदर लगे कैमरे में वह प्रवेश करते हुए दिखाई दिया। केश काउंटर के कैबिन में छिपते हुए पहुंचा। रुपए लेकर वापस जाते हुए कैमरे में कैद हुआ। बाहर निकलकर वह साइड से होते हुए अठाना दरवाजा तरफ गया। इस कारण बैंक के बाहर लगे कैमरे का मुंह सड़क तरफ होने से वह कैद नहीं हो सका। जबकि उसके साथ आया एक युवक बाहर पांच मिनट तक खड़ा रहा। उसकी प्रत्येक हरकत कैमरे में कैद हुई है। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। घटना प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी सर, वह बालक नोट के बंडल लेकर चला गया लोन प्रक्रिया पूरी करने आए मोड़ी गांव निवासी दिलीप मेघवाल ने कहा 11-12 साल का बच्चा कर्मचारियों की कुर्सी के पीछे से छुपते हुए कैबिन में पहुंचा और नोट के दो बंडल झोले में रखकर निकल गया। यह देख कर्मचारी से कहा कि सर, एक बालक नोट उठा ले गया। प्रबंधक को सूचना दी। उन्होंने और कैशियर ने बंडल गिने तो 500 के दो बंडल कम मिले। बाहर कोई नहीं मिला। जल्द करेंगे खुलासा ^ वारदात के बाद जावद के सभी रास्तों पर नाकाबंदी है। सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं। इनमें एक अल्टो कार संदिग्ध दिखी है। पहचान कर रहे हैं। दूसरे जिले के बदमाश शामिल होने का अंदेशा है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक-दो दिन में वारदात को खुलासा हो जाएगा। ओपी मिश्रा, टीआई-जावद Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today A 12-year-old child was blown out of the bank in 4 minutes for Rs 10 lakh.


जिला सहकारी बैंक जावद शाखा में सुबह 10 लाख रुपए चाेरी होने में सबसे बड़ी लापरवाही बैंक प्रशासन की सामने आई है। एक करोड़ की लिमिट वाली शाखा में गार्ड नहीं है। यहां चपरासी ही गार्ड का काम करता है। रात के समय भी सिर्फ एक गार्ड रहता है। बैंक की साइड से निकल रही सड़क की तरफ खिड़कियां हैं। इससे बाहरी व्यक्ति कैश सहित तीनों काउंटर पर होने वाली प्रक्रिया आसानी से देख सकता है। सुबह बैंक खुलने के बाद चपरासी अन्य काम में लगा था। कैशियर के साथ वह स्ट्रांग रूम से रुपए के बंडल निकालकर लाया तथा काउंटर पर रखे। वापस स्ट्रांग रूम बंद करने गया तभी वारदात हो गई। काउंटर पर खड़े ग्राहकों ने बालक को रुपए ले जाते देखा तो बैंक कर्मचारियों को जानकारी दी। इसके बाद स्टाफ को वारदात का पता चला। पुलिस ने नगर में अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक अल्टो कार चिह्नित की है। आशंका है कि बदमाश वारदात के बाद इसी कार में बस स्टैंड होते हुए खोर की तरफ भागे हैं जो बाहर के हो सकते हैं। संदेह के आधार पर 4 लोगों से पूछताछ की जा रही है।
बैंक शाखा में 10 लाख रुपए चाेरी होने जानकारी नगर में पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग शाखा के बाहर पहुंचे। घटना के बाद स्टाफ में हड़कंप मच गया। सूचना पर जावद टीआई ओपी मिश्रा टीम को लेकर घटना स्थल पहुंचे। जांच के बाद सीसीटीवी फुटेज, प्रबंधक, कैशियर व चपरासी को थाने लेकर आए। जहां पूछताछ के बाद प्रकरण दर्ज किया। जिला मुख्यालय से सहकारी बैंक के अधिकारी पहुंचे और घटना की जानकारी प्राप्त की। दोपहर 3 बजे एसपी मनोज कुमार राय, एएसपी कनेश भी पहुंचे और टीआई जानकारी लेकर बदमाशों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए।

वारदात कहां > जिला सहकारी बैंक शाखा, जावद
कब > मंगलवार सुबह 11 बजे।
कैसे > 12 साल का बालक कैबिन में से ले गया 10 लाख रुपए
शक > वारदात के बाद कार से बस स्टैंड होकर खोर की तरफ भागे, बाहर के हो सकते हैं बदमाश, 4 संदिग्धों से चल रही पूछताछ

कामकाज : करीब दो घंटे बंद रहा
सुबह 11 बजे वारदात के बाद स्टाफ में हडकंप मचा। पुलिस ने जांच की। प्रबंधक लक्ष्मीनारायण मीणा, कैशियर दानिश खान, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कारूलाल को पूछताछ के लिए थाने ले गई। बैंक का कामकाज दो घंटे बंद रहा। दोपहर 1 बजे महिला कर्मचारी व एक बाबू ने ग्राहकों के लोन संबंधी दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया की। केश काउंटर से दिनभर लेनदेन नहीं हुआ।

स्टाफ : 4 पद रिक्त पड़े हैं

बैंक में प्रबंधक सहित 10 लोगों का स्टाफ स्वीकृत है। वर्तमान में 6 कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। 4 पद रिक्त है। इस कारण चपरासी को गार्ड की जिम्मेदारी दे रखी है। सुबह स्ट्रांग रूम से कैश निकालने सहित अन्य कार्य करने के बाद गेट पर सुरक्षा में तैनात रहता है।

लापरवाही- आदेश की अवहेलना की

लॉकडाउन के बाद जिला अनलॉक हुआ तो आपराधिक वारदातें बढ़ने लगी। प्रदेश के दूसरे जिलों में बैंक में हुई लूट व रुपए लेकर भागने की घटना को देखते हुए कलेक्टर जितेंद्रसिंह राजे ने बैंकों को निर्देश दिए थे कि शाखा में आने वाले ग्राहक के मुंह से मास्क हटवाकर कैमरे के समाने चेहरा स्कैन करवाने के बाद ही प्रवेश दें। यहां पर बैंक प्रबंधक ने इस आदेश की अनदेखी की।

मास्क लगाकर आए थे, कैमरे में चेहरा साफ नहीं आया

एक युवक के साथ आया 12 साल का बालक मुंह पर मास्क लगाकर आया। बैंक शाखा के अंदर लगे कैमरे में वह प्रवेश करते हुए दिखाई दिया। केश काउंटर के कैबिन में छिपते हुए पहुंचा। रुपए लेकर वापस जाते हुए कैमरे में कैद हुआ। बाहर निकलकर वह साइड से होते हुए अठाना दरवाजा तरफ गया। इस कारण बैंक के बाहर लगे कैमरे का मुंह सड़क तरफ होने से वह कैद नहीं हो सका। जबकि उसके साथ आया एक युवक बाहर पांच मिनट तक खड़ा रहा। उसकी प्रत्येक हरकत कैमरे में कैद हुई है। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

घटना प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी

सर, वह बालक नोट के बंडल लेकर चला गया
लोन प्रक्रिया पूरी करने आए मोड़ी गांव निवासी दिलीप मेघवाल ने कहा 11-12 साल का बच्चा कर्मचारियों की कुर्सी के पीछे से छुपते हुए कैबिन में पहुंचा और नोट के दो बंडल झोले में रखकर निकल गया। यह देख कर्मचारी से कहा कि सर, एक बालक नोट उठा ले गया। प्रबंधक को सूचना दी। उन्होंने और कैशियर ने बंडल गिने तो 500 के दो बंडल कम मिले। बाहर कोई नहीं मिला।

जल्द करेंगे खुलासा
^ वारदात के बाद जावद के सभी रास्तों पर नाकाबंदी है। सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं। इनमें एक अल्टो कार संदिग्ध दिखी है। पहचान कर रहे हैं। दूसरे जिले के बदमाश शामिल होने का अंदेशा है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक-दो दिन में वारदात को खुलासा हो जाएगा।
ओपी मिश्रा, टीआई-जावद



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A 12-year-old child was blown out of the bank in 4 minutes for Rs 10 lakh.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fvMYFU
via IFTTT

No comments:

Post a Comment