नगर निगम के अफसर और कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। यहां 10 दिन में 8 काेरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं। गुरुवार को सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा, प्रधानमंत्री आवास योजना की कंसल्टेंट कंपनी के मैनेजर के प्रशांत मिश्रा और जनमित्र केंद्र 19 की प्रभारी रानी पाठक पॉजिटिव निकली हैं। सिटी प्लानर के संपर्क में 35 से 40 लोग आए हैं। वहीं प्रशांत मिश्रा प्रधानमंत्री आवास योजना की चारों साइट पर तीन दिन पहले तक गए थे। उनके मुताबिक इन साइट पर 600 लोग काम करते हैं। वे नगर निगम के अधिकारियों के भी लगातार संपर्क में रहे हैं। उनका कहना है कि पूर्व में पॉजिटिव निकले लोगों के संपर्क में आने से ही वह संक्रमित हुए होंगे। वहीं रानी पाठक के जनमित्र केंद्र में 5 कर्मचारी पदस्थ हैं। यहां प्रतिदिन 100 से अधिक लोग आते हैं। जाहिर है कि नगर निगम के अन्य कर्मचारियों में भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। जेएएच की सेंट्रल विंडो का कर्मचारी निकला संक्रमित, न्यूरोलॉजी और कार्डियोलॉजी विभाग के दो कर्मचारी और निकले पॉजिटिव संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जेएएच के न्यूरोलॉजी और कार्डियोलॉजी विभाग में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कराए गए सैंपलों में से गुरुवार को राजाबेटी निवासी सिकंदर कंपू और प्रीति भी पॉजिटिव पाई गई हैं। इनके अलावा सेंट्रल विंडो पर काम करने वाला मनीष पाराशर निवासी ढोली बुआ के सैंपल की रिपोर्ट में भी कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। मनीष की 30 जून को ही शादी हुई है। इसके अलावा परिवार हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर में काम करने वाला दिनेश निवासी हैदरगंज भी पॉजिटिव आया है। इन लोगों के संपर्क में कई मरीज आए हैं। अब मनीष की पत्नी, परिजन और संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल कराए जाएंगे। गौरतलब है कि कार्डियोलॉजी विभाग में ही अभी तक 12 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 6 स्टाफ लोग और शेष यहां भर्ती मरीज शामिल हैं। डॉ. राजौरिया की तीन दिन पहले तक अस्पताल में थी ड्यूटी, निकले पॉजिटिव खेड़ापति कॉलोनी निवासी डॉ. अनुपमा मिश्रा जच्चाखाना मुरार में स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। उनके पति डॉ. मनोज राजौरिया शासकीय अस्पताल कुलैथ में पदस्थ हैं। डॉक्टर दंपति ने सोमवार तक अस्पताल में काम किया है। मंगलवार को फीवर आने के कारण वे अस्पताल नहीं गए। जांच में दोनों पॉजिटिव निकले हैं। इनके संपर्क में एक सैकडा मरीज और उनके परिजन आए होंगे। डॉ. मिश्रा का कहना है कि अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले अटेंडेंट बिना मास्क के आते हैं, हो सकता है उन्हीं में से किसी से संक्रमण लग गया हो। अवैध शराब बेचने के आरोप में पकड़ा गया युवक भी संक्रमित जनकगंज पुलिस ने बुधवार को रोहित पाराशर को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जेल भेजने से पहले सैंपल कराया तो राेहित की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके संपर्क में वाले दो पुलिस कर्मी क्वारेंटाइन किए गए हैं। इससे पहले एक चोर भी संक्रमित मिल चुका है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Municipal employees in the grip of Corona, 8 positive in 10 days


नगर निगम के अफसर और कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। यहां 10 दिन में 8 काेरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं। गुरुवार को सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा, प्रधानमंत्री आवास योजना की कंसल्टेंट कंपनी के मैनेजर के प्रशांत मिश्रा और जनमित्र केंद्र 19 की प्रभारी रानी पाठक पॉजिटिव निकली हैं। सिटी प्लानर के संपर्क में 35 से 40 लोग आए हैं।

वहीं प्रशांत मिश्रा प्रधानमंत्री आवास योजना की चारों साइट पर तीन दिन पहले तक गए थे। उनके मुताबिक इन साइट पर 600 लोग काम करते हैं। वे नगर निगम के अधिकारियों के भी लगातार संपर्क में रहे हैं। उनका कहना है कि पूर्व में पॉजिटिव निकले लोगों के संपर्क में आने से ही वह संक्रमित हुए होंगे। वहीं रानी पाठक के जनमित्र केंद्र में 5 कर्मचारी पदस्थ हैं। यहां प्रतिदिन 100 से अधिक लोग आते हैं। जाहिर है कि नगर निगम के अन्य कर्मचारियों में भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

जेएएच की सेंट्रल विंडो का कर्मचारी निकला संक्रमित, न्यूरोलॉजी और कार्डियोलॉजी विभाग के दो कर्मचारी और निकले पॉजिटिव
संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जेएएच के न्यूरोलॉजी और कार्डियोलॉजी विभाग में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कराए गए सैंपलों में से गुरुवार को राजाबेटी निवासी सिकंदर कंपू और प्रीति भी पॉजिटिव पाई गई हैं। इनके अलावा सेंट्रल विंडो पर काम करने वाला मनीष पाराशर निवासी ढोली बुआ के सैंपल की रिपोर्ट में भी कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। मनीष की 30 जून को ही शादी हुई है। इसके अलावा परिवार हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर में काम करने वाला दिनेश निवासी हैदरगंज भी पॉजिटिव आया है। इन लोगों के संपर्क में कई मरीज आए हैं। अब मनीष की पत्नी, परिजन और संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल कराए जाएंगे। गौरतलब है कि कार्डियोलॉजी विभाग में ही अभी तक 12 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 6 स्टाफ लोग और शेष यहां भर्ती मरीज शामिल हैं।

डॉ. राजौरिया की तीन दिन पहले तक अस्पताल में थी ड्यूटी, निकले पॉजिटिव
खेड़ापति कॉलोनी निवासी डॉ. अनुपमा मिश्रा जच्चाखाना मुरार में स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। उनके पति डॉ. मनोज राजौरिया शासकीय अस्पताल कुलैथ में पदस्थ हैं। डॉक्टर दंपति ने सोमवार तक अस्पताल में काम किया है। मंगलवार को फीवर आने के कारण वे अस्पताल नहीं गए। जांच में दोनों पॉजिटिव निकले हैं। इनके संपर्क में एक सैकडा मरीज और उनके परिजन आए होंगे। डॉ. मिश्रा का कहना है कि अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले अटेंडेंट बिना मास्क के आते हैं, हो सकता है उन्हीं में से किसी से संक्रमण लग गया हो।

अवैध शराब बेचने के आरोप में पकड़ा गया युवक भी संक्रमित
जनकगंज पुलिस ने बुधवार को रोहित पाराशर को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जेल भेजने से पहले सैंपल कराया तो राेहित की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके संपर्क में वाले दो पुलिस कर्मी क्वारेंटाइन किए गए हैं। इससे पहले एक चोर भी संक्रमित मिल चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Municipal employees in the grip of Corona, 8 positive in 10 days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32es9eH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment