थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने बैतूल में पकड़ा है।युवक के पास से किशोरी को बरामद किया है। एसआई तरूणा भारद्वाज ने बताया 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कहा था कि उसकी पुत्री 21 मई को रात में घर से लापता हो गई है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस किशोरी की खोजबीन में जुट गई। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि किशोरी बैतूल में है। सूचना मिलने पर एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने एसआई राजेंद्र सयदे के नेतृत्व में आरक्षक नीलेश सोनी, अनिल धुर्वे, सैनिक हजारी सिंह रघुवंशी की टीम बनाकर बैतूल के लिए रवाना हो गई। टीम ने हमलापुर बैतूल में एक मकान में दबिश दी। जहां किशोरी युवक अभिमन्यु बुवाड़े के साथ किराए के मकान में मिली। टीम ने अभिमन्यु और किशोरी को थाना लेकर पहुंची। किशोरी से पूछताछ के बाद अभिमन्यु बुवाड़े के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने के साथ पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने बैतूल में पकड़ा है।युवक के पास से किशोरी को बरामद किया है। एसआई तरूणा भारद्वाज ने बताया 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कहा था कि उसकी पुत्री 21 मई को रात में घर से लापता हो गई है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस किशोरी की खोजबीन में जुट गई। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि किशोरी बैतूल में है। सूचना मिलने पर एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने एसआई राजेंद्र सयदे के नेतृत्व में आरक्षक नीलेश सोनी, अनिल धुर्वे, सैनिक हजारी सिंह रघुवंशी की टीम बनाकर बैतूल के लिए रवाना हो गई। टीम ने हमलापुर बैतूल में एक मकान में दबिश दी। जहां किशोरी युवक अभिमन्यु बुवाड़े के साथ किराए के मकान में मिली। टीम ने अभिमन्यु और किशोरी को थाना लेकर पहुंची। किशोरी से पूछताछ के बाद अभिमन्यु बुवाड़े के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने के साथ पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WiVsZs
via IFTTT

No comments:

Post a Comment