सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे ने अभी से काम शुरू कर दिए हैं। उज्जैन-इंदौर रेल मार्ग पर विक्रमनगर स्टेशन और उज्जैन-फतेहाबाद रेल मार्ग पर चिंतामण स्टेशन अब नए स्वरूप में आ गए हैं। शहर के सबसे नजदीक इन दोनों स्टेशन का कायाकल्प हो गया है। इससे सिंहस्थ 2028 में आने वाले यात्रियों काे सुविधाएं मिलेंगी। सिंहस्थ 2016 में रेलवे ने चार फ्लैग स्टेशन बनाए थे। बावजूद अधिकांश यात्री मुख्य स्टेशन पर ही आए। उन्होंने यहीं से वापसी भी की। ऐसे में रेलवे ने अभी से तैयारियां कर दी हैं। दोनों स्टेशन के काम अंतिम दौर में चल रहे हैं। चिंतामण के अलावा विक्रमनगर स्टेशन के काम में तेजी लाने के निर्देश संबंधित निर्माण कंपनी को दिए हैं। दोनों स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाई हैं। डीआरएम विनीत कुमार गुप्ता का कहना है रेलवे के सभी प्रोजेक्ट दूरगामी होते हैं। उज्जैन में सबसे बड़ा पर्व सिंहस्थ होता है, ऐसे में उसे ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है। इससे सिंहस्थ के दौरान यात्रियों को सुविधा मिलेगी। चिंतामन गणेश : 24 काेच की मालगाड़ी व ट्रेन खड़ी होगी चिंतामन रेलवे स्टेशन पर दाे मंजिला भवन और 600 मीटर लंबा प्लेटफॉर्म बनाया है। फरवरी 2014 से उज्जैन-फतेहाबाद के बीच रेल यातायात बंद है। यहां 24 कोच की मालगाड़ी व ट्रेन आसानी से खड़ी हो सकेगी। एक प्लेटफॉर्म तैयार है। स्टेशन की दीवारों पर पूर्वाेत्तर के कलाकारों ने रंग-बिरंगे चित्र बनाए हैं। प्लेटफॉर्म नंबर 8 का विस्तारीकरण डेढ़ करोड़ से किया जा रहा है। इसे मुख्य स्टेशन की तरह बनाया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Vikramnagar, Chintaman Ganesh railway station will get a new look, facilities like main station, artists adorned with pictures


सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे ने अभी से काम शुरू कर दिए हैं। उज्जैन-इंदौर रेल मार्ग पर विक्रमनगर स्टेशन और उज्जैन-फतेहाबाद रेल मार्ग पर चिंतामण स्टेशन अब नए स्वरूप में आ गए हैं। शहर के सबसे नजदीक इन दोनों स्टेशन का कायाकल्प हो गया है। इससे सिंहस्थ 2028 में आने वाले यात्रियों काे सुविधाएं मिलेंगी। सिंहस्थ 2016 में रेलवे ने चार फ्लैग स्टेशन बनाए थे। बावजूद अधिकांश यात्री मुख्य स्टेशन पर ही आए। उन्होंने यहीं से वापसी भी की। ऐसे में रेलवे ने अभी से तैयारियां कर दी हैं। दोनों स्टेशन के काम अंतिम दौर में चल रहे हैं। चिंतामण के अलावा विक्रमनगर स्टेशन के काम में तेजी लाने के निर्देश संबंधित निर्माण कंपनी को दिए हैं। दोनों स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाई हैं। डीआरएम विनीत कुमार गुप्ता का कहना है रेलवे के सभी प्रोजेक्ट दूरगामी होते हैं। उज्जैन में सबसे बड़ा पर्व सिंहस्थ होता है, ऐसे में उसे ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है। इससे सिंहस्थ के दौरान यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
चिंतामन गणेश : 24 काेच की मालगाड़ी व ट्रेन खड़ी होगी
चिंतामन रेलवे स्टेशन पर दाे मंजिला भवन और 600 मीटर लंबा प्लेटफॉर्म बनाया है। फरवरी 2014 से उज्जैन-फतेहाबाद के बीच रेल यातायात बंद है। यहां 24 कोच की मालगाड़ी व ट्रेन आसानी से खड़ी हो सकेगी। एक प्लेटफॉर्म तैयार है। स्टेशन की दीवारों पर पूर्वाेत्तर के कलाकारों ने रंग-बिरंगे चित्र बनाए हैं। प्लेटफॉर्म नंबर 8 का विस्तारीकरण डेढ़
करोड़ से किया जा रहा है। इसे मुख्य स्टेशन की तरह बनाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vikramnagar, Chintaman Ganesh railway station will get a new look, facilities like main station, artists adorned with pictures


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/321gm33
via IFTTT

No comments:

Post a Comment