शहर में शुक्रवार को भी दिनभर बादल बारिश के लिए तरसाते रहे। सुबह घने बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी से दिन भर अच्छी बारिश होने की उम्मीद बंधी थी लेकिन दोपहर में फिर से तेज धूप खिल गई। बीते 24 घंटों के भीतर दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने के कारण गर्मी एवं भारी उमस से लोग परेशान होते रहे। शुक्रवार सुबह 10 बजे शहर के अधिकांश इलाकों में बूंदाबांदी हुई लेकिन इसके बाद मौसम फिर से बदल गया आैर दोपहर 1 बजे बाद तेज धूप निकल आई, जिससे दिन में तापमान आधा डिग्री बढ़ गया। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री रहा, जोकि सामान्य आैसत तापमान से 3.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2.0 डिग्री की वृद्धि होने से पूरी रात गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। गुरुवार-शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री रहा, जो सामान्य औसत तापमान से 2.0 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने शनिवार को उज्जैन संभाग के अधिकांश जिलों में तेज बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


शहर में शुक्रवार को भी दिनभर बादल बारिश के लिए तरसाते रहे। सुबह घने बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी से दिन भर अच्छी बारिश होने की उम्मीद बंधी थी लेकिन दोपहर में फिर से तेज धूप खिल गई। बीते 24 घंटों के भीतर दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने के कारण गर्मी एवं भारी उमस से लोग परेशान होते रहे। शुक्रवार सुबह 10 बजे शहर के अधिकांश इलाकों में बूंदाबांदी हुई लेकिन इसके बाद मौसम फिर से बदल गया आैर दोपहर 1 बजे बाद तेज धूप निकल आई, जिससे दिन में तापमान आधा डिग्री बढ़ गया। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री रहा, जोकि सामान्य आैसत तापमान से 3.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2.0 डिग्री की वृद्धि होने से पूरी रात गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। गुरुवार-शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री रहा, जो सामान्य औसत तापमान से 2.0 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने शनिवार को उज्जैन संभाग के अधिकांश जिलों में तेज बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZGPxQh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment