फोन पे कैश बैक के नाम से ठगी करने वाले बालाघाट के दसवीं पास ट्रैवल्स संचालक को सायबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जालसाज ने भोपाल के तीन लोगों से उसने 31 हजार की ठगी की थी। पुलिस का अंदाजा है कि डेढ़ साल में उसने और भी कई लोगों को शिकार बनाया होगा। आरोपी ने इसकी शुरुआत फोन पे कैश बैक के आधार पर खुद से हुई ठगी की कोशिश के बाद की थी। एएसपी संदेश जैन के मुताबिक कोलार रोड निवासी पंकज राय, नेहरू नगर निवासी संध्या अहिरवार व अंबेडकर नगर निवासी अभिषेक झा ने शिकायती आवेदन दिया था। तीनों को फोन पे पर लिंक भेजी गई थी और कैशबेक ऑफर का झांसा देकर ठगी की गई। तीनों ने जैसे ही भेजी गई लिंक पर क्लिक कर यूपीआई पिन डाला, उनके खाते से 14, 14 और 3 हजार रुपए जालसाज के खाते में ट्रांसफर हो गए। जांच में पुलिस ग्राम साकड़ी, बालाघाट निवासी 26 वर्षीय सानू ढाके तक जा पहुंची। इस गड़बड़ी के लिए उसने फर्जी नाम-पते से बैंक खाता खुलवाया था। करीब डेढ़ साल पहले उसके साथ भी ऐसे ही ठगी की कोशिश हुई थी। इसके बाद उसने इंटरनेट के जरिए इस ठगी का तरीका सीखा और लोगों को शिकार बनाने लगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


फोन पे कैश बैक के नाम से ठगी करने वाले बालाघाट के दसवीं पास ट्रैवल्स संचालक को सायबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जालसाज ने भोपाल के तीन लोगों से उसने 31 हजार की ठगी की थी। पुलिस का अंदाजा है कि डेढ़ साल में उसने और भी कई लोगों को शिकार बनाया होगा। आरोपी ने इसकी शुरुआत फोन पे कैश बैक के आधार पर खुद से हुई ठगी की कोशिश के बाद की थी।
एएसपी संदेश जैन के मुताबिक कोलार रोड निवासी पंकज राय, नेहरू नगर निवासी संध्या अहिरवार व अंबेडकर नगर निवासी अभिषेक झा ने शिकायती आवेदन दिया था। तीनों को फोन पे पर लिंक भेजी गई थी और कैशबेक ऑफर का झांसा देकर ठगी की गई। तीनों ने जैसे ही भेजी गई लिंक पर क्लिक कर यूपीआई पिन डाला, उनके खाते से 14, 14 और 3 हजार रुपए जालसाज के खाते में ट्रांसफर हो गए। जांच में पुलिस ग्राम साकड़ी, बालाघाट निवासी 26 वर्षीय सानू ढाके तक जा पहुंची। इस गड़बड़ी के लिए उसने फर्जी नाम-पते से बैंक खाता खुलवाया था। करीब डेढ़ साल पहले उसके साथ भी ऐसे ही ठगी की कोशिश हुई थी। इसके बाद उसने इंटरनेट के जरिए इस ठगी का तरीका सीखा और लोगों को शिकार बनाने लगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2APvuWc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment