साेहागपुर रेस्ट हाउस में रिश्वत के साथ लाेकायुक्त पुलिस ने प्रशिक्षु एसडीओ फॉरेस्ट विजय माेरे काे गिरफ्तार किया था। अभी जांच चल रही है। अभी मामले का चालान पेश नहीं किया है। लाेकायुक्त पुलिस के अनुसार जांच पूरी हाेने के बाद काेर्ट में चालान पेश हाे जाएगा। लाेकायुक्त एसपी मनु व्यास ने बताया साेहागपुर में 7 लाख रुपए नकदी सहित गिरफ्तार हुए प्रशिक्षु एसडीओ विजय माेरे के मामले की जांच अभी चल रही है।
अभी इसमें कुछ लाेगाें के बयान हाेना बाकी है। बयान के बाद भी अन्य प्रक्रिया हाेगी। इसके बाद ही चालान काेर्ट में पेश हाेगा। चूंकि कार्रवाई के दाैरान हमें इतनी बड़ी रकम रेस्ट हाउस से मिली थी, उसकी पूरी जांच की जाना है। इसमें अभी समय लगेगा। कुछ अधिकारियाें के बयान दर्ज हाेना है।इमरिन शाह की जगह लाेकायुक्त एसपी बने हैं मनु व्यास: लाेकायुक्त एसपी इमरिन शाह थीं। उनकाे पुलिस मुख्यालय में भेजा है। उनकी जगह मनु व्यास काे लाेकायुक्त एसपी बनाया गया है।
यह था मामला : 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा था
साेहागपुर के रेस्ट हाउस में लाेकायुक्त पुलिस ने प्रशिक्षु वन अधिकारी विजय माैर्य काे इसी साल फरवरी में 50 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय रेस्ट हाउस की जांच की गई ताे वहां से 7 लाख रुपए नकद मिले थे। वन विभाग ने तुरंत उसे यहां से हटाकर भाेपाल भेज दिया था। वहीं लाेकायुक्त पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। अभी यह जांच चल रही है। इस मामले में फरियादी महेश तिवारी थे, जिनकी लकड़ी की ट्राॅली छाेड़ने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेने का अाराेप प्रशिक्षु पर लगा है। अभी मामले की जांच जारी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/301YQJw
via IFTTT