मानसून की सुस्ती अब हमारे जिले के लिए भारी पड़ रही है। अब तक सामान्य बारिश से आगे चल रहा जिला, अब सामान्य बारिश से भी पिछड़ गया है। 8 जुलाई तक हमारे जिले में 10.48 इंच बारिश हो जाना चाहिए, लेकिन अब तक सिर्फ 9.90 इंच ही बारिश हो सकी है। मानसून के कमजोर सिस्टम ने हमारे जिले के मानसून का गणित बिगाड़ दिया है। जिले में सिर्फ जावरा व आलोट को छोड़ सभी ब्लॉक में पिछले साल से कम ही बारिश हुई है। इसमें भी आलोट ब्लाॅक बुधवार शाम तक पिछले साल की बारिश की बराबरी पर है। इधर, 8 जुलाई तक जिले की सामान्य बारिश 10.48 इंच है लेकिन, सिर्फ आलोट, जावरा, ताल व रावटी में ही सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौजूदा सिस्टम कमजोर होने से जिले में लगातार बारिश नहीं हुई। अब 14 व 15 जुलाई को बनने वाले नए सिस्टम से आस है। जावरा व बाजना में बारिश- इधर, पिछले 24 घंटे में पिपलौदा में एक इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, जावरा व बाजना में 3 मिमी बारिश हुई। जिले में ऐसी है बारिश की स्थिति रतलाम7.67 आलोट13.46 जावरा11.92 ताल13.59 पिपलौदा6.53 बाजना6.77 रावटी11.32 सैलाना7.99 जिला9.90 (नोट :आंकड़े इंच में। 8 जुलाई तक सामान्य बारिश 10.48 इंच है।) Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


मानसून की सुस्ती अब हमारे जिले के लिए भारी पड़ रही है। अब तक सामान्य बारिश से आगे चल रहा जिला, अब सामान्य बारिश से भी पिछड़ गया है। 8 जुलाई तक हमारे जिले में 10.48 इंच बारिश हो जाना चाहिए, लेकिन अब तक सिर्फ 9.90 इंच ही बारिश हो सकी है।
मानसून के कमजोर सिस्टम ने हमारे जिले के मानसून का गणित बिगाड़ दिया है। जिले में सिर्फ जावरा व आलोट को छोड़ सभी ब्लॉक में पिछले साल से कम ही बारिश हुई है। इसमें भी आलोट ब्लाॅक बुधवार शाम तक पिछले साल की बारिश की बराबरी पर है। इधर, 8 जुलाई तक जिले की सामान्य बारिश 10.48 इंच है लेकिन, सिर्फ आलोट, जावरा, ताल व रावटी में ही सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौजूदा सिस्टम कमजोर होने से जिले में लगातार बारिश नहीं हुई। अब 14 व 15 जुलाई को बनने वाले नए सिस्टम से आस है।
जावरा व बाजना में बारिश- इधर, पिछले 24 घंटे में पिपलौदा में एक इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, जावरा व बाजना में 3 मिमी बारिश हुई।

जिले में ऐसी है बारिश की स्थिति
रतलाम7.67
आलोट13.46
जावरा11.92
ताल13.59
पिपलौदा6.53
बाजना6.77
रावटी11.32
सैलाना7.99
जिला9.90
(नोट :आंकड़े इंच में। 8 जुलाई तक सामान्य बारिश 10.48 इंच है।)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AH0lEh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment