जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई करने को लेकर भाजपा ने सीएम के नाम मंगलवार को कलेक्टोरेट में ज्ञापन साैंपा। ज्ञापन में जिले में तैनात खाद्य अधिकारियों पर कलेक्टर की रिपोर्ट के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई है। आवेदन में भाजपा की सरकार होने के बाद भी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने से सरकार की छवि पर प्रभाव पड़ने की बात कही है, हालांकि मामले को लेकर एडीएम जीपी माली ने बताया की दोनों अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए भोपाल डाॅ. संजय गोयल स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है। कार्रवाई में देरी होने पर बुधवार को एक रिमाइंडर पत्र भी लिखने का काम किया जाएगा। इसमें समय पर कार्रवाई करने और भाजपा के आवेदन को लेकर भी जिक्र किया जाएगा। मंगलवार को भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के नगर संयोजक प्रदीप नायक और अन्य व्यापारियों ने ज्ञापन कलेक्टर और एडीएम को दिया। कलेक्टर धनंजय सिंह ने भी भोपाल बात करने की बात कही है। दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए जिले से पत्र भेजा जा चुका है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जल्द कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई करने को लेकर भाजपा ने सीएम के नाम मंगलवार को कलेक्टोरेट में ज्ञापन साैंपा। ज्ञापन में जिले में तैनात खाद्य अधिकारियों पर कलेक्टर की रिपोर्ट के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई है।

आवेदन में भाजपा की सरकार होने के बाद भी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने से सरकार की छवि पर प्रभाव पड़ने की बात कही है, हालांकि मामले को लेकर एडीएम जीपी माली ने बताया की दोनों अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए भोपाल डाॅ. संजय गोयल स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है।

कार्रवाई में देरी होने पर बुधवार को एक रिमाइंडर पत्र भी लिखने का काम किया जाएगा। इसमें समय पर कार्रवाई करने और भाजपा के आवेदन को लेकर भी जिक्र किया जाएगा। मंगलवार को भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के नगर संयोजक प्रदीप नायक और अन्य व्यापारियों ने ज्ञापन कलेक्टर और एडीएम को दिया। कलेक्टर धनंजय सिंह ने भी भोपाल बात करने की बात कही है। दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए जिले से पत्र भेजा जा चुका है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जल्द कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2O3jlQl
via IFTTT

No comments:

Post a Comment