नगर निगम की गाड़ी को देखकर लोग मास्क लगा लेते हैं और वापस जाते ही गले में टांग लेते हैं। ऐसा करने वालों को रंगेहाथ पकड़ने के लिए निगम के अफसरों ने अब स्टिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मंगलवारको नेक्सा शोरूम के साथ ही एक बैंक व अन्य स्थानों पर कार्रवाई की। निगम के उपायुक्त महेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि अनाउंसमेंट करने के बाद लोग मास्क तो लगाते हैं, लेकिन बड़े-बड़े शोरूम, बैंक सहित प्रतिष्ठित स्थानों पर इसका पालन नहीं हो रहा है। इसकी शिकायत हमें लगातार मिल रही थी। इस पर हमने मंगलवार से नया तरीका आजमाना शुरू किया। पहले कर्मचारी को मोबाइल की रिकॉर्डिंग हम गाड़ियां दूर खड़ी कर किसी भी कर्मचारी को मोबाइल चालू कर किसी भी बड़े शोरूम में भेज देते हैं। इस दौरान मास्क नहीं लगाने वाले या गले में टांगने वालों की रिकॉर्डिंग हो जाती है। इसके बाद टीम पहुंचकर चालान बना देती है। ऐसी ही कार्रवाई टावर चौराहा रोड पर स्थित नेक्सा शोरूम पर की गई। हमने मास्क नहीं लगाने वाले कर्मचारी को शोरूम से बाहर बुलाया और सबके सामने उससे ही चालान की राशि वसूली। ऐसी ही कार्रवाई एक्विटी स्मॉल फाइनेंस बैंक पर भी की गई। यह तय हुआ कि किसी प्रतिष्ठान में कर्मचारी मास्क नहीं लगा रहा है तो चालान की राशि उसी से वसूली जाएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Corporation doing action with sting, made video, then caught unmasked


नगर निगम की गाड़ी को देखकर लोग मास्क लगा लेते हैं और वापस जाते ही गले में टांग लेते हैं। ऐसा करने वालों को रंगेहाथ पकड़ने के लिए निगम के अफसरों ने अब स्टिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मंगलवारको नेक्सा शोरूम के साथ ही एक बैंक व अन्य स्थानों पर कार्रवाई की।
निगम के उपायुक्त महेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि अनाउंसमेंट करने के बाद लोग मास्क तो लगाते हैं, लेकिन बड़े-बड़े शोरूम, बैंक सहित प्रतिष्ठित स्थानों पर इसका पालन नहीं हो रहा है। इसकी शिकायत हमें लगातार मिल रही थी। इस पर हमने मंगलवार से नया तरीका आजमाना शुरू किया।
पहले कर्मचारी को मोबाइल की रिकॉर्डिंग
हम गाड़ियां दूर खड़ी कर किसी भी कर्मचारी को मोबाइल चालू कर किसी भी बड़े शोरूम में भेज देते हैं। इस दौरान मास्क नहीं लगाने वाले या गले में टांगने वालों की रिकॉर्डिंग हो जाती है। इसके बाद टीम पहुंचकर चालान बना देती है। ऐसी ही कार्रवाई टावर चौराहा रोड पर स्थित नेक्सा शोरूम पर की गई। हमने मास्क नहीं लगाने वाले कर्मचारी को शोरूम से बाहर बुलाया और सबके सामने उससे ही चालान की राशि वसूली। ऐसी ही कार्रवाई एक्विटी स्मॉल फाइनेंस बैंक पर भी की गई। यह तय हुआ कि किसी प्रतिष्ठान में कर्मचारी मास्क नहीं लगा रहा है तो चालान की राशि उसी से वसूली जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corporation doing action with sting, made video, then caught unmasked


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WlX9FD
via IFTTT

No comments:

Post a Comment