नगर के प्रतिभाशाली छात्रों का गुरुवार को नगर के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने घर-घर जाकर सम्मान किया।यह सम्मान उन होनहार छात्र-छात्राओं का किया गया है। जिन्होंने हाल ही में कक्षा 10वीं की परीक्षा में जिले व प्रदेश स्तर पर नगर का नाम ऊंचा किया है। इसमें वंशिता अग्रवाल पुत्री रामेश्वर दयाल अग्रवाल इन्होंने प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया। वहीं सौरभ धाकड़ पुत्र राजेश धाकड़ ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। अभिनंदन जैन पुत्र गिरीश जैन जिले में द्वितीय स्थान पर रहे।
इन सभी छात्र-छात्राओं को पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने निज निवास पहुंच कर पहुंच कर मिठाई खिलाकर व शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। साथ ही इस मौके पर कहा कि इन होनहार बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ नगर का भी नाम रोशन किया है। साथ इन्होंने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। हमें गर्व है कि ऐसे बच्चे हमारे क्षेत्र के गौरव हैं। शिवहरे ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर रविंद्र शिवहरे, दीपक भार्गव, भानु जाट आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W3eJ10
via IFTTT
No comments:
Post a Comment