रेलवे और नगर निगम के बीच लम्बे समय से रुके हुए मामलों पर अब शीघ्र ही कोई स्थायी समाधान होने की संभावना बढ़ गई है। रेलवे और नगर निगम के बीच भूमि के अदला-बदली संबंधी कई मामले पेंडिंग हैं, जलशुल्क पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है, रेलवे के अंडरब्रिज चौड़ीकरण पर भी कोई सहमति नहीं बन पा रही थी। इसके साथ ही ऐसे कई अन्य मामलों पर कार्रवाई के लिए सोमवार को नगर निगम कमिश्नर और रेलवे डीआरएम के बीच बैठक हुई, जिसमें बहुत से मामलों पर सहमति बन गई है अब मंगलवार को दोनों विभागों के अधिकारी संयुक्त निरीक्षण करेंगे तब अंतिम फैसला होगा। निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह और डीआरएम संजय विश्वास के साथ सोमवार को अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें कई मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। रेलवे और नगर निगम अधिकारियों के बीच हुई इस संयुक्त बैठक में मुख्य रेलवे स्टेशन एवं मदन महल रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण के विषयों पर विचार किया गया एवं सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि मंगलवार की दोपहर 12 बजे से संयुक्त निरीक्षण करेंगे और स्थितियों को समझेंगे तभी कोई निर्णय ले पाएँगे। बैठक में रेलवे एवं नगर निगम के बीच भूमि के आदान-प्रदान, ब्रिज नम्बर-2 के विस्तार, नगर निगम द्वारा रेलवे को जलापूर्ति, रेल सौरभ कॉलोनी के पास वेस्ट डंपिंग यार्ड का स्थानान्तरण, रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने, स्मार्ट सिटी द्वारा मदन महल स्टेशन के विकास के संबंध में अधिकारियों ने चर्चा की। बैठक में अधिकारियों ने उपरोक्त बिंदुओं पर संयुक्त रूप से निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्णय लिया। मंडल रेल प्रबंधक संजय विश्वास एवं निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने सभी तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करते हुए बकाया राजस्व एवं जलकर वसूली के संबंध में विशेष प्रयास किए जाने का आग्रह किया। इस अवसर पर रेलवे कॉलोनियों में जल वितरण व्यवस्था एवं देयकों के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने रेलवे ब्रिजों के नीचे जल भराव को दृष्टिगत रखते हुए जल भराव रोकने प्रभावी कदम उठाने पर सहमति जताई और नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जलभराव को रोकने एवं जल निकासी की सुदृढ़ व्यवस्था बनाए जाने का निर्णय लिया। बैठक में स्मार्ट सिटी के सीईओ आशीष कुमार पाठक, एडीआरएम अभितोष वल्लव, अपर आयुक्त रोहित सिंह कौशल, अधीक्षण यंत्री एसके द्विवेदी, उपायुक्त राजस्व पीएन सन्खेरे, कार्य पालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम तिवारी, स्वास्थ्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह, विजय वर्मा, अधीक्षक सागर बोरकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सचिन विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Many matters will be resolved, including coordination between railways and nani, water tariff land swap


रेलवे और नगर निगम के बीच लम्बे समय से रुके हुए मामलों पर अब शीघ्र ही कोई स्थायी समाधान होने की संभावना बढ़ गई है। रेलवे और नगर निगम के बीच भूमि के अदला-बदली संबंधी कई मामले पेंडिंग हैं, जलशुल्क पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है, रेलवे के अंडरब्रिज चौड़ीकरण पर भी कोई सहमति नहीं बन पा रही थी। इसके साथ ही ऐसे कई अन्य मामलों पर कार्रवाई के लिए सोमवार को नगर निगम कमिश्नर और रेलवे डीआरएम के बीच बैठक हुई, जिसमें बहुत से मामलों पर सहमति बन गई है अब मंगलवार को दोनों विभागों के अधिकारी संयुक्त निरीक्षण करेंगे तब अंतिम फैसला होगा।
निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह और डीआरएम संजय विश्वास के साथ सोमवार को अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें कई मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। रेलवे और नगर निगम अधिकारियों के बीच हुई इस संयुक्त बैठक में मुख्य रेलवे स्टेशन एवं मदन महल रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण के विषयों पर विचार किया गया एवं सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि मंगलवार की दोपहर 12 बजे से संयुक्त निरीक्षण करेंगे और स्थितियों को समझेंगे तभी कोई निर्णय ले पाएँगे। बैठक में रेलवे एवं नगर निगम के बीच भूमि के आदान-प्रदान, ब्रिज नम्बर-2 के विस्तार, नगर निगम द्वारा रेलवे को जलापूर्ति, रेल सौरभ कॉलोनी के पास वेस्ट डंपिंग यार्ड का स्थानान्तरण, रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने, स्मार्ट सिटी द्वारा मदन महल स्टेशन के विकास के संबंध में अधिकारियों ने चर्चा की।

बैठक में अधिकारियों ने उपरोक्त बिंदुओं पर संयुक्त रूप से निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्णय लिया। मंडल रेल प्रबंधक संजय विश्वास एवं निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने सभी तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करते हुए बकाया राजस्व एवं जलकर वसूली के संबंध में विशेष प्रयास किए जाने का आग्रह किया। इस अवसर पर रेलवे कॉलोनियों में जल वितरण व्यवस्था एवं देयकों के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने रेलवे ब्रिजों के नीचे जल भराव को दृष्टिगत रखते हुए जल भराव रोकने प्रभावी कदम उठाने पर सहमति जताई और नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जलभराव को रोकने एवं जल निकासी की सुदृढ़ व्यवस्था बनाए जाने का निर्णय लिया। बैठक में स्मार्ट सिटी के सीईओ आशीष कुमार पाठक, एडीआरएम अभितोष वल्लव, अपर आयुक्त रोहित सिंह कौशल, अधीक्षण यंत्री एसके द्विवेदी, उपायुक्त राजस्व पीएन सन्खेरे, कार्य पालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम तिवारी, स्वास्थ्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह, विजय वर्मा, अधीक्षक सागर बोरकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सचिन विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Many matters will be resolved, including coordination between railways and nani, water tariff land swap


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38TGsGA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment