क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए मंडी प्रबंधन ने नई व्यवस्था लागू की है। अब सोमवार से मंडी में उन्हीं किसानों से उपज खरीदी जाएगी, जिन्हें इसके लिए मैसेज भेज कर सूचना दी है। उपज बेचने के लिए किसानों को पहले पंजीयन कराना होगा। इसके लिए मंडी समिति ने चार मोबाइल नंबर जारी किए हैं। व्यवस्था सोमवार से लागू होगी। अभी तक मंडी में मूंग की खरीदी ही पंजीयन और मैसेज के आधार पर की जा रही थी, लेकिन मंडी में किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। वहीं क्षेत्र में कोरोना के संक्रमित भी बढ़ रहे थे। इसे देखते हुए अब मंडी समिति ने सभी उपज की विक्रय के लिए पंजीयन अनिवार्य कर दिया है। यह व्यवस्था 13 जुलाई से लागू होगी। मंडी सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार से मंडी में उपज विक्रय के लिए उन्हीं किसानों को आने की अनुमति रहेगी जो पहले से पंजीयन करा चुके होंगे और उन्हें उपज विक्रय के लिए मैसेज मिला होगा। बिना पंजीयन और मैसेज के आने वाले वाहन और किसान वापस लौटा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए यह व्यवस्था की है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए मंडी प्रबंधन ने नई व्यवस्था लागू की है। अब सोमवार से मंडी में उन्हीं किसानों से उपज खरीदी जाएगी, जिन्हें इसके लिए मैसेज भेज कर सूचना दी है। उपज बेचने के लिए किसानों को पहले पंजीयन कराना होगा। इसके लिए मंडी समिति ने चार मोबाइल नंबर जारी किए हैं। व्यवस्था सोमवार से लागू होगी।

अभी तक मंडी में मूंग की खरीदी ही पंजीयन और मैसेज के आधार पर की जा रही थी, लेकिन मंडी में किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। वहीं क्षेत्र में कोरोना के संक्रमित भी बढ़ रहे थे। इसे देखते हुए अब मंडी समिति ने सभी उपज की विक्रय के लिए पंजीयन अनिवार्य कर दिया है। यह व्यवस्था 13 जुलाई से लागू होगी।

मंडी सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार से मंडी में उपज विक्रय के लिए उन्हीं किसानों को आने की अनुमति रहेगी जो पहले से पंजीयन करा चुके होंगे और उन्हें उपज विक्रय के लिए मैसेज मिला होगा। बिना पंजीयन और मैसेज के आने वाले वाहन और किसान वापस लौटा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए यह व्यवस्था की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iSQ2hJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment