एनएनजी स्टेडियम के पास व सीएमओ बंगले के ठीक सामने शनिवार तड़के 4 से 5 बजे के बीच दाे पक्षाें के विवाद में गाेली चल गई। विवाद रुपए के लेन-देन काे लेकर हुआ। पुलिस के अनुसार हरदा बायपास राेड स्थित ढाबा मालिक आशीष पाठक काे दाएं पैर के पंजे में आराेपियाें ने गाेली मारी है। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। टीआई के अनुसार आराेपी हेमंत पटेल घटना के बाद फरार हो गया, लेकिन रात 9 बजे कोतवाली आकर सरेंडर किया। टीआई ने बताया कि इसके पहले वह अस्पताल में इलाज कराने गया था, लेकिन पुलिस हिरासत में नहीं आया था। हालांकि अस्पताल के वीडियाे में आराेपी और पुलिस साथ-साथ दिख रहे हैं। टीअाई संताेष सिंह चाैहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई थी। फरियादी अाशीष पाठक की शिकायत पर आराेपी हेमंत पटेल निवासी गाैर काॅलाेनी, पवन कुमार, सहित एक अन्य युवक पर धारा 307, 394, 506, 341, 34 के तहत केस दर्ज किया है। टीआई के अनुसार आशीष पाठक काे आराेपी हेमंत पटेल से 18-19 हजार रुपए लेने थे। इसकी मांग आशीष पाठक आरोपी हेमंत पटेल से कर रहा था। शनिवार काे जब आशीष पाठक नर्मदा अस्पताल जा रहा था, तभी सुबह 4 बजे सीएमओ बंगले के सामने आराेपी हेमंत पटेल, पवन कुमार सहित एक अन्य और आशीष पाठक के बीच विवाद हाे गया। इस दाैरान हेमंत पटेल ने गाेली चला दी, जिससे आशीष के दाएं पैर में लग गई।
जिला अस्पताल में सुबह 4.54 बजे फरियादी आशीष पाठक की ओपीडी पर्ची बनी थी और उसका इलाज कर उसे अस्पताल में डाॅक्टर ने भर्ती कर लिया। उसे पुलिस लेकर गई थी। वहीं 5.03 बजे हेमंत पटेल की ओपीडी पर्ची बनी उसे मामूली चाेट थी। उसका इलाज कर उसे जाने दिया। दाेनाें की एमएलसी के दाैरान काेतवाली पुलिस बल माैजूद था। आशीष पाठक ताे भर्ती हाे गया, लेकिन आराेपी हेमंत फरार हाे गया।
दाेनोंं युवकों पर पूर्व में केस दर्ज हैं
पुलिस के अनुसार आराेपी हेमंत पटेल डाेबी बक्तरा का निवासी है। वर्तमान में वह गाैर काॅलाेनी में रहता है। उस पर बुदनी में धारा 307 का एक और मारपीट का केस दर्ज है। एक केस धारा 353 का हाेशंगाबाद थाने में दर्ज है। वहीं आशीष पाठक पर भी मारपीट, अड़ीबाजी के केस दर्ज हैं। हेमंत पटेल ने बुदनी तहसील परिसर में 3 अक्टूबर 2019 काे नांदनेर निवासी ढाबा संचालक शैलेंद्र सिंह पिता होशियार सिंह सिंह राजपूत (48) को गोली मारी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aberLa
via IFTTT
No comments:
Post a Comment