लॉकडाउन के बाद से ही बस स्टैंड से बसों का आवागमन बंद पड़ा हुआ है। जो अभी तक भी बसों का संचालन नहीं हुआ है। इस कारण यात्री प्रतीक्षालय में सन्नाटा पसरा रहता है। इस वजह से आवारा मवेशियों ने यहां पर डेरा जमा रखा है। जिससे पूरे परिसर में गंदगी फैली हुई थी। इस कारण यहां के व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इन दिनों सफाई अभियान के चलते सफाई कराई गई।
शनिवार को नपा अमले से सीएमओ एनके पारसनिया ने गंदगी से पटे बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय के परिसर को दमकल से धोया गया। पहले यहां पर सप्ताह भर में सफाई कराई जाती थी, लेकिन इस बार लॉकडाउन के बाद से ही यहां पर सफाई कार्य नहीं कराया गया था। इस समय नगर के सार्वजनिक स्थानों की भी सफाई कराई जा रही है। इस संबंध में नपा सीएमओ एनके परसानिया का कहना है कि नगर के मुख्य मार्गों के अलावा वार्ड में भी सफाई कार्य कराया जा रहा है। वहीं बस स्टैंड परिसर को भी स्वच्छता बनाने के लिए सफाई कार्य कराया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33Tfhvl
via IFTTT
No comments:
Post a Comment