नगर में कई अवैध कॉलोनी जिसे कालोनाईजरों ने बिना सुविधा के ही लोगों को मनमाने दामों में बेच दी हैं। अब वहां के लोगों को बारिश के दिनों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बिजली व पानी की भी सुविधा नहीं होने के कारण आमजन कई बार चुनावों में बहिष्कार कर चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। नगर के पुराने भोपाल-इंदौर हाईवे पर स्थित रिलायंस पंप के पास की कॉलोनी में इस समय बारिश की वजह से कीचड़ से रास्ते खराब हो चुके हैं। इस कारण यहां के लोगों को निकलने में बहुत परेशानी आती है। उनके दो पहिया वाहन कीचड़ में से निकालने में फिसलते हैं। इस कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33Tfi2n
via IFTTT
No comments:
Post a Comment