कोरोना संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर अजय गुप्ता ने जिले की राजस्व सीमा में प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन के आदेश जारी किए हैं। वहीं एसडीएम ने भी उक्त आदेश का पालन करते हुए नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी ओर से आदेश जारी किए हैं।
इसके चलते रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। इसी तरह आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सप्ताह में सातों दिवस जिले में रात 10 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी रखा जाएगा। रविवार को लॉकडाउन के चलते नगर में पुलिस-प्रशासन द्वारा सख्ती भी बरती जाएगी।
व्यापारियों को नुकसान
शुजालपुर| शहर में अब सप्ताह में सिर्फ एक दिन ही यानि रविवार को फिर शहर में लॉकडाउन रहेगा। इस बीच बाजार पूरी तरह से बंद रहेगा। हालांकि व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि बार-बार लॉकडाउन करने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारी इसे चालू कराने की बात कह रहे हैं। कपड़ा व्यापारी संघ के पदाधिकारी राजेंद्र जैन का कहना है कि लॉक डाउन के कारण व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। मंडी थाना प्रभारी आरएस परमार का कहना है कि जिला प्रशासन के जारी आदेश का पालन कराया जाएगा। रविवार को टोटल लॉकडाउन रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33ETQOb
via IFTTT
No comments:
Post a Comment