सभी शिक्षक विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा देकर आधुनिकीकरण की ओर कदम बढ़ाएं। ऑनलाइन शिक्षा से विद्यार्थियों में प्रतियोगिता की भावना उत्पन्न होगी। विद्यार्थियों को केवल उनके क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों से ही प्रतियोगिता नहीं करनी होती है, बल्कि उनका काम्पीटिशन वैश्विक स्तर से है। यह बात कलेक्टर दिनेश जैन ने अनुभाग की शासकीय कन्या उमावि कालापीपल के उन्नयन के लिए किए निरीक्षण में कही।
निरीक्षण के दौरान डीईओ यूयू भिड़े, डीपीसी राजेंद्र शीप्रे, एसडीएम प्रकाश कस्बे, शुजालपुर तहसीलदार रमेश सिसोदिया, कालापीपल तहसीलदार राजाराम करजरे, बोलाई व पाड़ली नायब तहसीलदार आकाश शर्मा उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि ऐसी क्या कमियां है जो विद्यार्थी कम हो रहे हैं। सभी इसका आकलन करे। ऑनलाइन शिक्षण के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि आज के आधुनिक युग में विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता के साथ शिक्षण की जरूरत है।
स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बैठक में दिए थे निर्देश: पिछले दिनों स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदरसिंह परमार ने बैठक लेकर निर्देश दिए थे। इसमें हर विकासखंड के एक-एक स्कूल का चयन कर उनके सर्वागीण विकास की योजना बनाएं। बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने अनुपयोगी स्कूल भवनों में रोजगार प्रशिक्षण केंद्र शुरू कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kqEQJU
via IFTTT
No comments:
Post a Comment