पारा रोड पर पिपलिया गांव में शुक्रवार की दोपहर प्रेमी-प्रेमिका ने घर में कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार 19 साल के संजू पिता कलमसिंह की शादी एक महीने पहले बोचका गांव की लड़की से हुई थी। शादी के पहले से उसका संबंध गडवाड़ा की माधुरी (18) पिता पप्पू से था। 15 दिन पहले संजू प्रेमिका माधुरी को भी घर ले आया। तब से वो यहीं रह रही थी। पत्नी कुछ दिन पहले अपने मायके लौट गई थी। शुक्रवार दोपहर संजू और माधुरी के शव घर में मिले।
घटना के समय घर वाले खेत पर काम करने गए थे। युवक गया था, लेकिन वो जल्दी लौट आया। दोपहर में जब घर के बच्चे खाना खाने आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने युवक के पिता कलमसिंह को बुलवाया। खिड़की तोड़कर देखा तो युवक-युवती बेसुध मिले। आसपास के लोग और गांव के तड़वी को बुलाया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर शवों का पंचनामा बनाया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पारिवारिक कलह और परिवारों के विवाद की संभावना के कारण आत्महत्या की संभावना जताई जा रही है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। मोबाइल रिकार्ड निकाले जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AMFmjk
via IFTTT