लॉक डाउन के पहले नगर में गुरुवार और रविवार को साप्ताहिक बाजार नवीन हायर सेकंडरी स्कूल की जमीन पर लगता था। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए साप्ताहिक बाजार लगाने की अनुमति नहीं है। ऐसे में सब्जी सहित अन्य सामग्री बेचने वालों ने साप्ताहिक बाजार स्थल को छोड़कर सड़क किनारे दुकान लगाना शुरू कर दिया है। नगर के बीच से गुजरने वाले मुख्य मार्ग के किनारे बाजार लगने से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गुरुवार को साप्ताहिक बाजार स्थल के पास ही नवीन हायर सेकंडरी स्कूल के सामने सड़क के दोनों ओर सब्जी, अनाज सहित अन्य प्रकार की दुकानें लगी। मुख्य मार्ग के पीछे बेरियर नाके से गांधी चौक जाने वाले मार्ग पर भी सब्जियों की दुकानें लग रही है। साप्ताहिक बाजार का दिन होने से दुकानों की संख्या बढ़ने के साथ खरीदी करने वालों की भी भीड़ लग गई थी। मुख्य मार्ग से दिन भर वाहनों की आवाजाही भी होते रही। सब्जी बेचने वालों का कहना है शासन प्रशासन ने सभी प्रकार की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है। साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने की अनुमति नहीं दी है। सब्जी बेचने वालों को भी साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने की अनुमति देना चाहिए। जिससे सब्जी बेचने वाले व्यवस्थित स्थान पर दुकान लगाकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए व्यवसाय कर सकें। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मुलताई। मुख्य मार्ग के दोनों ओर लगा साप्ताहिक बाजार।


लॉक डाउन के पहले नगर में गुरुवार और रविवार को साप्ताहिक बाजार नवीन हायर सेकंडरी स्कूल की जमीन पर लगता था। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए साप्ताहिक बाजार लगाने की अनुमति नहीं है। ऐसे में सब्जी सहित अन्य सामग्री बेचने वालों ने साप्ताहिक बाजार स्थल को छोड़कर सड़क किनारे दुकान लगाना शुरू कर दिया है। नगर के बीच से गुजरने वाले मुख्य मार्ग के किनारे बाजार लगने से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।

इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गुरुवार को साप्ताहिक बाजार स्थल के पास ही नवीन हायर सेकंडरी स्कूल के सामने सड़क के दोनों ओर सब्जी, अनाज सहित अन्य प्रकार की दुकानें लगी। मुख्य मार्ग के पीछे बेरियर नाके से गांधी चौक जाने वाले मार्ग पर भी सब्जियों की दुकानें लग रही है। साप्ताहिक बाजार का दिन होने से दुकानों की संख्या बढ़ने के साथ खरीदी करने वालों की भी भीड़ लग गई थी।

मुख्य मार्ग से दिन भर वाहनों की आवाजाही भी होते रही। सब्जी बेचने वालों का कहना है शासन प्रशासन ने सभी प्रकार की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है। साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने की अनुमति नहीं दी है। सब्जी बेचने वालों को भी साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने की अनुमति देना चाहिए। जिससे सब्जी बेचने वाले व्यवस्थित स्थान पर दुकान लगाकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए व्यवसाय कर सकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुलताई। मुख्य मार्ग के दोनों ओर लगा साप्ताहिक बाजार।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zgd7CX
via IFTTT

No comments:

Post a Comment