कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों को आम पब्लिक से दूर रखने के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अलग से फीवर क्लीनिक बनाया गया है। जिसमें सर्दी-खांसी बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच होगी। क्लीनिक को चेक करने के लिए प्रत्येक दिन एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। रविवार को नायब तहसीलदार रेखा गुजरे ने फीवर क्लीनिक का निरीक्षण किया। बीएमओ रेखा सिंह गौर ने बताया कि अस्पताल के अंदर कोरोना के संदिग्ध मरीज की एंट्री ना हो इसके लिए अस्पताल में अलग से फीवर क्लीनिक बनाया गया है, जिसमें प्रवेश और बाहर निकलने का रास्ता अस्पताल की पीछे से रखा गया है। ताकि कोरोना का कोई संदिग्ध मरीज अन्य मरीजों के संपर्क में ना आए। बीएमओ ने बताया कि क्लीनिक के अंदर कोरोना के संदिग्ध सर्दी-खांसी बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच की जाएगी। क्लीनिक के कार्यों की समीक्षा के लिए प्रत्येक दिन एक अधिकारी जांच के लिए पहुंचेगा, पहले दिन नायब तहसीलदार रेखा गुजरे ने क्लीनिक पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Fever clinic built in hospital to check suspected patients of Kovid-19


कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों को आम पब्लिक से दूर रखने के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अलग से फीवर क्लीनिक बनाया गया है। जिसमें सर्दी-खांसी बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच होगी। क्लीनिक को चेक करने के लिए प्रत्येक दिन एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। रविवार को नायब तहसीलदार रेखा गुजरे ने फीवर क्लीनिक का निरीक्षण किया। बीएमओ रेखा सिंह गौर ने बताया कि अस्पताल के अंदर कोरोना के संदिग्ध मरीज की एंट्री ना हो इसके लिए अस्पताल में अलग से फीवर क्लीनिक बनाया गया है, जिसमें प्रवेश और बाहर निकलने का रास्ता अस्पताल की पीछे से रखा गया है।

ताकि कोरोना का कोई संदिग्ध मरीज अन्य मरीजों के संपर्क में ना आए। बीएमओ ने बताया कि क्लीनिक के अंदर कोरोना के संदिग्ध सर्दी-खांसी बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच की जाएगी। क्लीनिक के कार्यों की समीक्षा के लिए प्रत्येक दिन एक अधिकारी जांच के लिए पहुंचेगा, पहले दिन नायब तहसीलदार रेखा गुजरे ने क्लीनिक पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fever clinic built in hospital to check suspected patients of Kovid-19


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AVFb5q
via IFTTT

No comments:

Post a Comment