कोरोना काल में बाजार खुलने के समय काे लेकर सोमवार को व्यापारी दो फाड़ हो गए। अधिकांश व्यापारी दोपहर 2 बजेे तक तो कुछ व्यापारी शाम 7 बजे तक बाजार खोले जाने के पक्ष में खड़े नजर अाए। बाजार कब तक खुले इस बात को लेकर गहमागहमी चल ही रही थी कि दोपहर पौने 2 बजे जिले भर में पुलिस बाजार बंद कराने निकल पड़ी। इसी दौरान एडीएम विवेक रघुवंशी के हस्ताक्षर से एक आदेश सोशल मीडिया पर आ गया। इसमें बाजार शाम 7 बजे तक खोले जाने की बात लिखी। पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिस ने मुनादी करवाकर बाजार शाम 7 बजे तक खोलने की बात कही। लेकिन व्यापारी दो फाड़ ही बने रहे। अधिकांश व्यापारियों ने दोपहर 2 बजे दुकानें बंद कर दी। जिन्होंने दुकानें खोल रखी थी, उनसे दुकानें बंद करने के लिए कहा। अंत में कुछ बाजार खुला रहा तो कुछ बंद। जिले में कोरोना मरीज बढ़े तो कलेक्टर रोहित सिंह ने 8 जुलाई की रात आदेश जारी किया था। इसमें 9 जुलाई से जिले भर के बाजार सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने की अनुमति थी। बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए व्यापारी भी इस आदेश के समर्थन में थे। बाजार दोपहर 2 बजे तक खुल रहा था। लेकिन रविवार को सिंधी समाज के कुछ व्यापारी गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के पास समाज के एक व्यक्ति की सिफारिश के लिए पहुंचे। इसी बीच किसी ने वहां बाजार शाम 7 बजे तक खोले जाने की बात कर दी। गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने इस बात को मानते हुए शाम 7 बजे तक बाजार खोले जाने की घोषणा करते हुए कलेक्टर रोहित सिंह को फोन पर बाजार का समय शाम 7 बजे तक करने के लिए कह दिया। पुलिस ने पहले बंद कराई दुकानें, फिर बोले- 7 बजे तक खोलो गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की घोषणा के बाद रविवार को बाजार के समय परिवर्तन को लेकर कलेक्टर रोहित सिंह ने कोई आदेश जारी नहीं किया। प्रशासनिक आदेश न होने से सोमवार को जैसे ही दोपहर के 2 बजे जिले भर में पुलिस बाजार बंद कराने निकल पड़ी। इसी बीच किसी व्यापारी ने गृहमंत्री डॉ. मिश्रा को फोन कर दिया। गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने कलेक्टर से चर्चा की। चर्चा के बाद एडीएम विवेक रघुवंशी के हस्ताक्षर से एक आदेश जारी हुआ। जिसमें शाम 7 बजे तक बाजार खोलने की छूट दी गई। आदेश जारी होते ही पुलिस ने जिले भर में व्यापारियों को मुनादी करा कर शाम 7 बजे तक बाजार खोलने के लिए कहा। इसलिए हुए दो फाड़... गृहमंत्री की घोषणा के बाद सोशल मीडिया के साथ समाचार पत्रों में सोमवार से बाजार शाम 7 बजे तक खुलने का प्रचार प्रसार हो गया। लेकिन कलेक्टर का आदेश जारी नहीं हुआ। इधर सोमवार को पुलिस ने व्यापारियों को दोपहर 2 बजे बाजार बंद करने का मैसेज देना शुरू कर दिया। पुलिस का मैसेज मिलते ही व्यापारी दो फाड़ हो गए। अधिकांश व्यापारी दोपहर 2 बजे तक ही बाजार का समय रखने के पक्ष में थे। जबकि सिंधी समाज के व्यापारी शाम 7 बजे तक। हालात यह बने की दोपहर 2 बजे अधिकांश व्यापारियों की दुकानें बंद हो गई। लेकिन सिंधी समाज के व्यापारियों की अधिकांश दुकानें खुली रहीं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The trader was torn for two hours, half the market closed at 2 pm, half remained open.


कोरोना काल में बाजार खुलने के समय काे लेकर सोमवार को व्यापारी दो फाड़ हो गए। अधिकांश व्यापारी दोपहर 2 बजेे तक तो कुछ व्यापारी शाम 7 बजे तक बाजार खोले जाने के पक्ष में खड़े नजर अाए। बाजार कब तक खुले इस बात को लेकर गहमागहमी चल ही रही थी कि दोपहर पौने 2 बजे जिले भर में पुलिस बाजार बंद कराने निकल पड़ी। इसी दौरान एडीएम विवेक रघुवंशी के हस्ताक्षर से एक आदेश सोशल मीडिया पर आ गया। इसमें बाजार शाम 7 बजे तक खोले जाने की बात लिखी। पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिस ने मुनादी करवाकर बाजार शाम 7 बजे तक खोलने की बात कही। लेकिन व्यापारी दो फाड़ ही बने रहे। अधिकांश व्यापारियों ने दोपहर 2 बजे दुकानें बंद कर दी। जिन्होंने दुकानें खोल रखी थी, उनसे दुकानें बंद करने के लिए कहा। अंत में कुछ बाजार खुला रहा तो कुछ बंद।
जिले में कोरोना मरीज बढ़े तो कलेक्टर रोहित सिंह ने 8 जुलाई की रात आदेश जारी किया था। इसमें 9 जुलाई से जिले भर के बाजार सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने की अनुमति थी। बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए व्यापारी भी इस आदेश के समर्थन में थे। बाजार दोपहर 2 बजे तक खुल रहा था। लेकिन रविवार को सिंधी समाज के कुछ व्यापारी गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के पास समाज के एक व्यक्ति की सिफारिश के लिए पहुंचे। इसी बीच किसी ने वहां बाजार शाम 7 बजे तक खोले जाने की बात कर दी। गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने इस बात को मानते हुए शाम 7 बजे तक बाजार खोले जाने की घोषणा करते हुए कलेक्टर रोहित सिंह को फोन पर बाजार का समय शाम 7 बजे तक करने के लिए कह दिया।

पुलिस ने पहले बंद कराई दुकानें, फिर बोले- 7 बजे तक खोलो

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की घोषणा के बाद रविवार को बाजार के समय परिवर्तन को लेकर कलेक्टर रोहित सिंह ने कोई आदेश जारी नहीं किया। प्रशासनिक आदेश न होने से सोमवार को जैसे ही दोपहर के 2 बजे जिले भर में पुलिस बाजार बंद कराने निकल पड़ी। इसी बीच किसी व्यापारी ने गृहमंत्री डॉ. मिश्रा को फोन कर दिया। गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने कलेक्टर से चर्चा की। चर्चा के बाद एडीएम विवेक रघुवंशी के हस्ताक्षर से एक आदेश जारी हुआ। जिसमें शाम 7 बजे तक बाजार खोलने की छूट दी गई। आदेश जारी होते ही पुलिस ने जिले भर में व्यापारियों को मुनादी करा कर शाम 7 बजे तक बाजार खोलने के लिए कहा।

इसलिए हुए दो फाड़...
गृहमंत्री की घोषणा के बाद सोशल मीडिया के साथ समाचार पत्रों में सोमवार से बाजार शाम 7 बजे तक खुलने का प्रचार प्रसार हो गया। लेकिन कलेक्टर का आदेश जारी नहीं हुआ। इधर सोमवार को पुलिस ने व्यापारियों को दोपहर 2 बजे बाजार बंद करने का मैसेज देना शुरू कर दिया। पुलिस का मैसेज मिलते ही व्यापारी दो फाड़ हो गए। अधिकांश व्यापारी दोपहर 2 बजे तक ही बाजार का समय रखने के पक्ष में थे। जबकि सिंधी समाज के व्यापारी शाम 7 बजे तक। हालात यह बने की दोपहर 2 बजे अधिकांश व्यापारियों की दुकानें बंद हो गई। लेकिन सिंधी समाज के व्यापारियों की अधिकांश दुकानें खुली रहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The trader was torn for two hours, half the market closed at 2 pm, half remained open.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32fMu2Y
via IFTTT

No comments:

Post a Comment